शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से हलाकान रहे हैं। वार्डों में बेड पर मरीजों का रहना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से लगवाए गए पंखे सिर्फ कहने के लिए डोल रहे हैं। मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं है वहीं अस्पताल प्रशासन इस अव्यवस्था पर खामोश है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में बीएमओ, बीपीएम, डॉक्टर और नर्स अपने कक्ष में एसी की ठंडी हवा ले रहे हैं वहीं वार्डों में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को कूलर की ठंडी हवा तक नसीब नहीं हो रही है। दरअसल नौतपा में तेज गर्मी की दस्तक के बाद भी अस्पताल के वार्डों में कूलर नहीं लगाए गए हैं। अस्पताल में पंखा और कूलर के अभाव में वार्डों में भर्ती मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल है। दोपहर में पारा 37 डिग्री के पार होने पर मरीज तड़पने लगते हैं। वहीं पिछले दो-तीन दिनों से दिन भर बिजली की आंख मिचौली व उमस से मरीज और उनके अटेंडर परेशान दिखे। कुछ वार्डों में नाम मात्र के लिए कूलर रख दिए गए हैं, लेकिन वे चल भी रहे हैं या नहीं इसकी सुध तक नहीं ली गई है। नीचे पुरुष और महिला वार्ड में कूलर नहीं है। एक-दो दिन में होगी कूलर की...