Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

Jharkhand daily news

वैश्विक महामारी कोरोना का सबसे ज्यादा असर शादी- ब्याह पर पड़ा है। 14 अप्रैल के बाद कोरोना महामारी के बीच शादी विवाह का लग्न शुरू हुआ है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी मात्र एक शादी हुई है। जबकि इस दौरान अकेले गढ़वा जिले में 500 से अधिक शादियां रोक दी गई हैं। इन सभी शादी का समय नवंबर-दिसंबर में शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण शादी- ब्याह में लगने वाले विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों को 200 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा 30 अप्रैल तक का है। यदि तीन मई तक लॉक डाउन समाप्त नहीं होता है तो नुकसान और अधिक बढ़ने की संभावना है। जिले के मंदिरों में होती थी 200 शादियां, आज वहां लगा है ताला शादी ब्याह के लग्न में जिले के विभिन्न मंदिरों में करीब 200 शादियां होती थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार अभी तक किसी भी मंदिर में एक भी शादी नहीं हुई है। प्रसिद्ध ब्रह्म स्थान मंदिर में शादी ब्याह के लग्न में प्रतिदिन छह से 10 शादियां होती थी। इसी तरह जुड़वनियां मंदिर, बंशीधर मंदिर, सतबहिनी झरना तीर्थ, केतार भगवती मंदिर, गढ़ देवी मंदिर आदि जगहों पर भी लग्न के समय शादियां हुआ करती थ...

Jharkhand daily news

कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कर जांच के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। बुधवार तक गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 322 सैंपल लिए गए हैं। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डा. एनके रजक ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंडों से प्राप्त सैंपलों में से कुल 299 सैंपल को जांच कराने हेतु रांची रिम्स भेजा गया है। जांच के क्रम में गढ़वा सदर प्रखंड से ही अभी तक कोविड-19 के तीन मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 184 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। शेष 135 सैंपल की जांच लंबित है, जिनका जांच प्रतिवेदन आना बाकी है। सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 23 सैंपल प्राप्त किए गए हैं। जिसे जांच के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bUemMa via IFTTT

Jharkhand daily news

कांडी थाना क्षेत्र के कांडी बाजार स्थित कर्पूरी चौक के सामने एक चबूतरा पर बरसों पूर्व स्थापित देवी प्रतिमा की किसी ने एक आंख निकाल ली है। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। कांडी बाजार के इस चबूतरे पर वर्षों पहले से तेनोदाई की पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। जिसे किन्हीं असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों के बीच रोष व्याप्त है। यह प्रतिमा कब और किसने तोड़ी इसका किसी को पता नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार को घटना की जानकारी कांडी थाना को दी गई। कांडी थाना प्रभारी राम अवतार राम दल बल के साथ उक्त चबूतरा के पास पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। मालूम हो कि उस प्रतिमा में सोना का दो नेत्र लगाया गया था। जिसमें से एक नेत्र को उखाड़ लिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह किसी के द्वारा तोड़ी गयी या प्रतिमा अपने से टूटी। यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है। Download Dainik Bhaskar App to re...

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के रामपुर मझिगावां गांव में जमीनी विवाद में लाठी डंडे, टांगी व अन्य धारदार हथियार से दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में प्रथम पक्ष के 70 वर्षीय बबन राम चंद्रवंशी की मौत मेदिनीनगर के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर ग्रामीणों के सहयोग एवं मृतक के घायल पुत्रों के द्वारा एम्बुलेंस से शव को पैतृक आवास मझिगावां लाने के बाद गांव में मातम फैल गया। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को कोयल नदी के टंकी घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।गौरतलब हो कि 27 अप्रैल के दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर प्रथम पक्ष के बबन राम चंद्रवंशी व परिजन तथा द्वितीय पक्ष के राज मुनि पासवान व उनके परिजनों के बीच लाठी-डंडे टांगी एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई थी।इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसमें प्रथम पक्ष के बबन राम चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनीनगर सदर अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बबन चंद्रवंशी की मौत हो गई। इधर मौत ...

Jharkhand daily news

रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में बुधवार की देर शाम में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी गई। मृतक सुदर्शन यादव 35 वर्षीय रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगदीश यादव एवं अयोध्या यादव आदि में पुश्तैनी जमीनी को लेकर विवाद बहुत पहले से चलते आ रहा था। बुधवार की देर शाम में विवादित भूमि पर घर नही बनाने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान सुदर्शन यादव को टांगी के वार लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में उपेंद्र यादव, विनय यादव, जितेंद्र यादव, मनु यादव एवं दिलीप यादव घायल हो गया। जिन्हें रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर अरूण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद एवं जेएसआई प्रदीप हेम्ब्रम, एएसआई रेनशन बाखला दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर भेज दिया। पुलिस ने कार्...

Jharkhand daily news

अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोसाईबाग के मैदान में लगने वाले सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा है। प्रशासन की सजगता के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मुख्यत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हैं। इसलिए लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की आवश्यकता है, परन्तु गोसाईबाग स्थित सब्जी बाज़ार में प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगवाने के बावजूद लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह छ बजे से ही गोसाईंबाग मैदान में आम दिनों की तरह लोगों की भीड़ लग रही है। भीड़ भाड़ के कारण ज्यादातर लोग खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल रहे हैं,जबकि प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलने व भीड़ से बचने की अपील की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Crowd in vegetable market ... Corona will be defeated in this way from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VPq5WF via IFTTT

Jharkhand daily news

हेल्प आदर्श संस्था के सदस्य आकाश केशरी को यह सूचना बुधवार रात्रि को मिली की उचरी के निवासी हाजी वहाबउद्दीन जो कि रक्त की कमी से पीड़ित थे। इस लॉकडाउन के परिस्थिति में पीड़ितों को रक्त नहीं मिल पा रहा है। वैसी स्थिति में हेल्प आदर्श संस्था के सदस्यों ने लगातार पिछले कई दिनों से रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को रक्त उपलब्ध करा रही है। बुधवार की रात्रि शहर के उचरी मोहल्ला निवासी शहाबुद्दीन जिन्हें रक्त की कमी थी। वे हेल्प आदर्श के सदस्य से बातचीत कर रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। संस्था के आकाश केशरी ने अपने संस्था के सदस्य सुनील पाल से बातचीत कर उक्त पीड़ित को रक्त उपलब्ध कराया। इस मौके पर उपस्थित संस्था के सदस्य आकाश केसरी ने कहा कि हेल्प आदर्श संस्था पिछले कई दिनों से रक्तदान के क्षेत्र में पीड़ितों को रक्त उपलब्ध करा रही है। रक्तदान एक बहुत बड़ा महादान होता है। हमारी संस्था का एक ही मकसद है। जरूरतमंद को मदद करना अगर किसी की रक्त से किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। मौके पर उपस्थित ग्रुप के संयोजक शाहनवाज खान, सहसंयोजक हर्ष शिंटू ,उत्तम कश्यप, शुभम कश्यप ,शिवम स...

Jharkhand daily news

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं दिनकर प्रभाकर जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए और लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से इस कोरोना वायरस महामारी के संकट से निपटने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टॉल करने के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बहुत ही अच्छी जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप है जो मोबाइल की लोकेशन डाटा और ब्लूटूथ का उपयोग करके यूजर को बताता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। इसके लिए यह ऐप कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के डेटाबेस को चेक करता है और आपको हॉट स्पॉट्स की सूचना अलार्म से दे देगा ताकि आप अपना रास्ता बदल ले। यानी कि यह ऐप हम सभी देशवासियों के लिए एक सुरक्षा किट है जो आपको कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आ...

Jharkhand daily news

प्रखंड कार्यालय कांडी के पड़ोस में अवस्थित ढबरिया गांव के एक सौ से अधिक परिवारों को अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला। इस कारण लगभग 500 से अधिक की आबादी को सरकारी राशन व केरोसिन का लाभ नहीं मिलता। इस कारण इन लोगों को राशन के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ढबरिया गांव निवासी 100 परिवारों के सैकड़ों लोग राशन कार्ड से वंचित हैं। परिणाम स्वरूप जन वितरण प्रणाली के द्वारा सरकार से आपूर्ति किए गए अनाज का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में गरीब व असहाय लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करने वाले जन वितरण प्रणाली के लाभ से एक बड़ी आबादी सर्वथा वंचित है। इस गांव के निवासी व राशन कार्ड से वंचित लोगों ने अपना अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर रखा है। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना। सामान्य दिनों में तो रोज कमाने और रोज खाने वाले लोगों का किसी तरह काम चल जा रहा था। लेकिन लॉक डाउन लागू होने के बाद से इन्हें ना तो काम मिल रहा है ना मजदूरी मिल रही है। सरकारी अनाज का कभी एक छटाक इन्हें नहीं मिलता। ऐसी हालत में यह पूरी की पूरी आबादी भुखमरी की शिकार हो...

Jharkhand daily news

गढ़वा के नए एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने गुरुवार को योगदान दिया है। वे एससीआरबी रांची में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा से प्रभार लेने के बाद कहा कि वह जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील रहकर कार्य करेंगे। वहीं समाज में अशांति फैलाने वाले अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि 2015 में आईपीएस अधिकारी बनने के बाद कई तरह का सैन्य और असैन्य प्रशिक्षण को पूर्ण किया। वर्ष 2017 में उन्हें घाटशिला थाना में थाना प्रभारी का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद रामगढ़ में एसडीपीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें एससीआरबी रांची में एसपी के रूप में पदस्थापित किया गया था। अब उन्हें गढ़वा एसपी का कमान मिला है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Garhwa's new SP Khotre Srikant Suresh contributed from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y62p7B via IFTTT

Jharkhand daily news

जिलेवासियों को इस बार अप्रैल माह में चिलचिलाती धूप का सामना नहीं करना पड़ा। गुरुवार को अप्रैल माह का आखिरी दिन रहा। इस दिन जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.07 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में चार डिग्री कम है। यदि पांच सालों का रिकॉर्ड देखें, तो पहली बार अप्रैल माह का मौसम सबसे सुहाना रहा और अत्यधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। बेमौसम बारिश व लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण नहीं होने के कारण मौसम सामान्य रहा। जिस कारण हर वर्ष अप्रैल की तीखी धूप से परेशान लोगों को इस बार राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के अटल बिहारी तिवारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में पांच सालों की अपेक्षा सबसे अधिक 51.01 एमएम बारिश हुई। हालांकि बारिश की वजह से किसानों के कुछ फसलों को फायदा, तो कुछ को नुकसान भी हुआ है। चूंकि इस वर्ष लगातार बेमौसम बारिश होती रही है। उन्होंने बताया कि अब तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। नहीं हो सकी एसी, कूलर व पंखे की बिक्री, दो करोड़ का व्यवसाय बाधित : लॉकडाउन से पूर्व ही जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान से ज...

Jharkhand daily news

पूरे देश में जहां एक ओर लॉकडाउन का पॉजिटिव इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है। इससे लोहरदगा जिला भी अछूता नहीं है। जिले में पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस वर्ष अप्रैल के अंतिम दौर व मई के शुरूआती दौर में भी ग्रीष्मकाल होने के बावजूद अधिकतम तापमान 32 डिग्री से कम रही। जबकि गत वर्षों में अप्रैल के शुरूआती दौर से अधिकतम तापमान 35 से 40 के बीच पहुंच जाता था। इसपर अधिक जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डाॅ. शंकर कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष 14 और 15 अप्रैल 2020 को सबसे अधिक तापमान 30 से 32 डिग्री तापमान रहा। अन्य दिनों में अबतक अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री रहा। उन्होंने बताया मौसम में यह बदलाव ग्लोबल वार्मिंग का असर है। जब मौसम भी अपना अलग अलग रंग दिखा रहा है। आगे उन्होंने कहा मौसम के 80 प्रतिशत तक साफ होने से विलुप्त होने वाली पक्षियां भी अब वापस लौटने लगी है। हालांकि उन्होंने यह भी आशंका जतायी है कि इस वर्ष देर से भी गर्मी पड़ सकती है। जिसके कारण बरसात आने में देरी हो। इधर मौसम में बदलाव के कारण ग्रीष्मकाल में भी लोगों को जहां गर्मी से राहत ...

Jharkhand daily news

कामडारा पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित मांस काटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पहुंची थी। पेशी के बाद उन्हें मंडल कारा ले जाया जा रहा था। मगर पुलिस वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था। चौकीदारों ने धक्का लगाकर वाहन स्टार्ट करवायी। इस तस्वीर को लेने के पीछे का उद्देश्य यह है कि कामडारा उग्रवाद प्रभावित प्रखंड है। यहां के कई इलाकों में अब भी उग्रवादियों की मूवमेंट है। इस परिस्थिति में ऐसे वाहनों को मरम्मत करवाकर दुरुस्त रखने की जरूरत है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The police vehicle that came for production had to start pushing from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sod04K via IFTTT

Jharkhand daily news

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गुमला द्वारा गुरुवार को करौंदी गांव के सीलम बस्तियों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों के बीच साबुन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला के प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने किया। इसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव जादी पहाड़ टोली में आदिम जनजाति समुदाय के कोरवा समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया और उनके बीच साबुन का वितरण किया गया। वही आदिम जनजाति समुदाय के बच्चे बच्चियों के बीच टॉफी और बिस्कुट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने कोरोना से बच के रहने के तरकीब बताए। बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच खाने पीने की वस्तुओं और जन वितरण प्रणाली की दुकान से मिलने वाले अनाज के संबंध में पूछताछ की। मौके पर सोसायटी के सचिव बलदेव शर्मा ने स्थानीय भाषा में कोरवा समुदाय के लोगों को स्वस्थ रहने और रोगों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सह सचिव अशोक जयसवाल, मुरली मनोहर प्रसाद, सरजू साहू, और लालचंद अग्रवाल आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar ...

Jharkhand daily news

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान 38 वर्षीय रविन्द्र भगत नामक एक पुलिस जवान की मौत हो गई। मृत जवान चाईबासा जिला बल में पोस्टेड था, जबकि वह सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली स्थित जैरा गांव का रहने वाला था। जवान की मौत के बाद सदर अस्‍पताल प्रबंधन उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए सवाब सैम्पल लेकर जांच के लिए रांची रिम्स भेज दिया है। पत्नी गीता भगत ने बताया कि रविन्द्र भगत चाईबासा में तैनात थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद वे तीन माह पूर्व छुट्टी लेकर घर चले आए। घर आने के बाद रांची रिम्स में उनका इलाज कराया गया। उन्हें शुगर व बीपी की शिकायत थी। इलाज के कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार हो गया। इसके बाद वे ड्यूटी में जाने को तत्पर थे, तभी अचानक हुए लॉकडाउन के कारण वे जा नहाँ सके और घर पर ही रुके रहे। 17 अप्रैल को पुनः उनकी तबीयत खराब हुई, इसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया। रिम्स में इलाज के बाद वापस घर ले आए। इधर बुधवार को देर रात उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। दूसरे दिन गुरुवार को उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब ...

Jharkhand daily news

जिला मुख्यालय के आजाद बस्ती, इस्लामपुर, रॉक गार्डन, खड़िया पड़ा, पंजाबी गली, सिसई रोड, हुसैन नगर, रजा कलोनी, गौस नगर,बाजार ताड़, बैंक कालोनी आदि इलाकाें में बुधवार को देर शाम करीब 4 बजे लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने के बाद ड्रोन की निगरानी में आए 24 लोगों की विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सआनि इसहाक अंसारी के लिखित आवेदन पर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि डीसी व एसपी के निर्देश पर बुधवार को शाम करीब 4 बजे उपरोक्त इलाके में ड्रोन कैमरा के द्वारा लॉक डाउन तोड़ने वालों की निगरानी की जा रही थी। कई लोग लॉक डाउन तोड़कर बेवजह बाहर घूम रहे थे, तभी ड्रोन द्वारा कैप्चर किए गए 24 लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें शैमुल, गुलाब, बड़का, राहुल, बाबा, फरहान, विशाल, रोजिद, अमजद, शाहबाज, बाबू, नौशाद, विक्की शाह, मनीष पन्ना, अजय लोहरा, शुभम ठाकुर, विकास सिंह, आकाश वर्मा, फंटूश ठाकुर, छोटू साव, राहुल साव, मनीष साव, अजित सिंह, प्रकाश लोहरा शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhas...

Jharkhand daily news

पुलिस अधीक्षक ह्रदीप जनार्दन ने गुरुवार को सोलगा स्थित सिमडेगा गुमला सीमाओं का निरीक्षण किया। बार्डर में मुस्तैद दंडाधिकारी किरण सुरीन को उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत में अन्य राज्य के वाहन गुमला जिला में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम पता पूछकर अंदर आने नहीं दे। वाहन चालकों का आईडी जरूर चेक करें। साथ ही रात्रि में पूरा बॉर्डर सील कर दे। अन्य जिला से लोग घुसने का प्रयास कर सकते हैं, जिसे हर हाल में रोकना है। इससे पूर्व एसपी पालकोट बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर ग्राहकों की लगी भीड़ को देख कर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार को कड़ी फटकार लगते हुए कहा कि ग्राहकों की भीड़ नहीं लगवाएं। सभी ग्राहक को टोकन उपलब्ध कराएं, धूप में इस तरह खड़ा नहीं करें और ग्राहकों को बारी-बारी से बुलाएं। बाजार के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने व क्वारेंटाइन में रखे लोगों की आईडी लेकर रखने का निर्देश थाना प्रभारी विमल कुमार को दिया। लॉकडाउन तोड़ने और बिना काम के घूमने वाले पर क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी पालकोट थाना पहुँच कर नये एसआई से मुखातिब हुए। मौ...

Jharkhand daily news

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मनरेगा के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन करते हुए मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त कुमार केसरी एडीपीओ रजनीकांत एवं जेएसएलपीएस के समन्वयक मनीष साचा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने मनरेगा के तहत दो नई योजनाओं के बारे में बताया। इसमें एक मुख्यमंत्री हरित ग्राम योजना के तहत सरकारी जमीन पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है। इसमें योजना का लाभ के लिए ग्राम सभा के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति को चिह्नित कर उसके उपयोग के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसमें दो प्रकार के योजनाएं ली जा सकती है लीनियर एवं ब्लॉक सड़क के किनारे वृक्षारोपण की योजना एवं पैच में लिया गया योजना। पैच में लिया गया योजना कम से कम 5 एकड़ का चयन किया जाना है। उसी प्रकार सड़क किनारे वृक्षारोपण, सरकारी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य करने का निर्देश दिया गया। 100 पौधे का एक यूनिट माना गया है जिसमें बांस गैबियन से सुरक्षा किया जाएगा। बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत सभी प...

Jharkhand daily news

कुलूसेरा गांव में बुधवार रात विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों का गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद तीनों खतरे से बाहर है। इसमें करिश्मा टेटे उम्र 18 वर्ष, आंजेला टेटे उम्र 35 वर्ष, इलिसबा सुरीन उम्र 25 वर्ष शामिल है। घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि रात में इलिसबा सुरीन अपने घर में सब्जी बनाई थी। इसी सब्जी को अंजेला टेटे व करिश्मा टेटे ने मिलकर खाया। खाने के बाद तीनों को बेहोशी का अहसास होने लगा और स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद तीनों खतरे से बाहर हैं। घटना को लेकर पारिवारिक विद्वेष की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 3 sick of same family eating toxic food in Basia from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7LGbG via IFTTT

Jharkhand daily news

उपायुक्त गुमला शशि रंजन ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भरनो प्रखंड के रांची जिला सीमा क्षेत्र में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश जारी किया। उपायुक्त ने भरनो रांची अंतर जिला चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट से गुमला से रांची और रांची से गुमला आने वाले चार पहिया दो पहिया वाहनों का गहनता से चेकिंग करें। आवश्यक वस्तुओं के मालवाहक वाहनों का नंबर एवं गंतव्य पंजी का संधारण करें। दोपहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों का भी चेकिंग करें तथा अधिकृत पास के बिना किसी भी वाहन को जिला सीमा में प्रवेश करने नहीं दिया जाए। साथ ही रांची से आने वाले वाहनों को भी चेकिंग कर अधिकृत पास का जांच करें। उपायुक्त ने लोहरदगा गुमला सीमा क्षेत्र चट्टी के चेक पोस्ट करें निरीक्षण कर किसी भी तरह के वाहन को बिना पास के प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को ही पास चेकिंग के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। दोपहिया वाहनों में सिर्फ एक ह...

Jharkhand daily news

बीडीओ विष्णु देव कच्छप एवं सीओ दिनेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल घाघरा के क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में प्रखंड के अरंगी गांव में रखे गए 15 लोगों के साथ बातचीत करते हुए क्वारेंटाइन सुविधा की जानकारी भी ली। साथ ही सेंटर में उपस्थित महिला पुरुष एवं बच्चों को प्लस टू हाई स्कूल में ही भोजन व्यवस्था देने की बात बीडीओ ने कही। साथ ही साथ सेंटर में अधिकृत अधिकारी को रहने वाले ग्रामीणों की समुचित देखभाल के साथ सेंटर में साफ सफाई, आने जाने वालों की पूर्ण विवरण रखने सहित कई दिशा निर्देश दिए गए। बीडीओ विष्णु देव कच्छप एवं सीओ विनेश प्रसाद गुप्ता ने क्वारेंटाइन सेंटर प्लस टू हाई स्कूल घाघरा में प्रदान संस्थान द्वारा आवासीय सुविधा के लिए विभिन्न सामानों की गई आपूर्ति सेनीटाइजर, मच्छरदानी, तौलिया, हैंडवॉश, साबुन, बिस्किट, तेल सहित कई चीजों का निरीक्षण भी प्रदान संस्थान के अधिकारियों की उपस्थिति में की। मौके पर कनीय अभियंता अजीत पांडे, बीटीएम आई पी पांडे, कार्यालय सहायक मोहम्मद जमील, प्रदान के जितेंद्र कुमार यादव, अभय आनंद,घाघरा मुखिया गीता कुमारी सहित कई लोग...

Jharkhand daily news

घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 1 बजे गांव की हैं। गांव के राजकुमार ने विद्यालय के खिड़की को तोड़कर पंखा ट्यूबलाइट की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान जब चोर खिड़की का एंगल काट रहा था। तब गांव के हैं किसी ने उक्त युवक का तस्वीर मोबाइल पर खींच लिया। साथ ही वीडियो भी बनाया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापिका मुन्नी कच्छप को दूरभाष पर संपर्क कर चोरी की घटना का की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका विद्यालय जाकर निरीक्षण करने के बाद घाघरा थाना में जाकर राजकुमार उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। वीडियो में राजकुमार के अलावा एक और युवक है जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है। घाघरा थाना कांड संख्या 52/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNotkp via IFTTT

Jharkhand daily news

लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को लगने वाले बाजार को बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ कमलेश उरांव व कुडू पुलिस के सहयोग से बन्द कराया गया। अहले सुबह पुलिस व प्रशासन को बाजार में देेख हड़कंप मच गया। सब्जी खरीदने व बेचने वाले भागने लगे। जिसके बाद कुछ दूरी पर बाजार लगाया जिसमें फिर भीड़ लगने लगा। जिसकी सूचना पर सीओ पहुंचे लोगो को खदेड़ कर बाजार बंद कराया। वहीं सड़क किनारे मजमा देख सीओ ने सभी को भगाया। इस क्रम में कुछ दुकानदारों को सोशल डिस्टेस्टिंग का सख्ती से पालन कर खरीद बिक्री का निर्देश दिया गया। इसके बाद सीओ ने दुबांग चेकपोस्ट का मुआयना किया। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट को कई दिशा निर्देश जारी किए। सभी से कड़ाई से वाहन जांच करने का निर्देश दिया। वही मंगल बाजार के समीप सोशल डिस्टेस्टिंग के तहत सब्जी विक्रेताओं ने एक एक मीटर की दूरी पर बाजार लगाया। वहां पर मौजूद पंसस संतोष मांझी ने दुकानदारों व खरीददारों के बीच सेनिटाइजर का उपयोग करने पर व मास्क लगाने को लेकर जागरुक किया। कई दुकानदारों को सेनेटाइजर से बराबर हाथ साफ रखने की बात कही। सब्जी खरीदने वालों को मास्क पहन कर खरीददारी करने की बात कही। Download D...

Jharkhand daily news

पेलावल ओपी में मारपीट, चोरी तथा छेड़खानी के दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है। पेलावल रहमत नगर निवाड़ी जिकरुल्लाह ने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है आवेदन में माे. सरफुद्दीन, माे. समीर, माे. मजहर, माे. गुलजार, माे. खुर्शीद, माे. शमीम समेत अन्य को आरोपी बनाया है। जबकि दूसरा मामला रहमत नगर के बेबी खातून ने दर्ज कराया है। बेबी खातून ने गांव के जिकरुल्लाह, माे. समीर, माे. अब्दुल समेत अन्य को आरोपी बनाया है। दोनों मामले की जांच पेलावल ओपी की पुलिस कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d6jLA5 via IFTTT

Jharkhand daily news

डुमरी थाना क्षेत्र के जुरमू गांव निवासी जोन मिंज (58) को गांव के ही पीटर लकड़ा व उसके बेटे दीपक लकड़ा ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जोन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। साथ ही दोनों आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर घटना की तहकीकात में जुट गई है। घटना के संबंध में चश्मदीद मृतक की नाबालिग बेटी 13 वर्षीय रश्मि मिंज ने बताया कि रविवार को देर रात करीब 9 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान पिता जोन ने शराब के नशे में धुत रहने के कारण किचन के साइड से पड़ोसी पीटर लकड़ा को कहा कि तुम लोग अपने घर का बरजा ज्यादा निकाल दिए हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद पीटर अपने बेटे दीपक व पत्नी ग्लोरिया के साथ घर पर आ धमके। फिर सभी ने पिता को गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वह दरवाजा खोलकर तीनों को समझाने की कोशिश की। कहा कि पिता अभी नशे में हैं।जो भी बात करनी है सुबह कर लीजिएगा। इतना बोलते ही वे तीनों आग बबूला हो उठे। इसके बाद पीटर व दीपक ने उसे धक्का मरते हुए हाथ में लाठी डंडा लेक...

Jharkhand daily news

लोहरदगा जिला में 30वें पुलिस कप्तान के रूप में 30 अप्रैल को प्रियंका मीणा निवर्तमान एसपी प्रियदर्शी आलोक से पदभार ग्रहण करेंगी। निवर्तमान एसपी का स्थानांतरण लोहरदगा से धनबाद के गोविंदपुर में जैप 3 के समादेष्टा के रूप में किया गया है। वहीं नवनियुक्त एसपी मीणा का लोहरदगा में पदस्थापना रांची के आईटीएस से स्थानांतरण कर किया गया है। इस तबादला को लेकर मंगलवार की रात चिट्ठी विभागीय प्रक्रियाओं के बाद जारी की गई। इधर नवनियुक्त एसपी प्रियंका मीणा के लोहरदगा पदस्थापना पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बने रहने के साथ अपराध पर अंकुश लगने की आशा जतायी है। इसपर सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता सह लोहरदगा जिला प्रभारी संजय सर्राफ ने विश्वास जताते हुए कहा कि जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, आपसी सद्भावना, एवं जिले के चंहुमुखी विकास एवं सामाजिक कार्यों में भी तेजी आएगी। बधाई देने वालों में सीताराम शर्मा, राजेंद्र सर्राफ, दीपक सर्राफ, राजीव रंजन अग्रवाल, राकेश शर्मा, किशो...

Jharkhand daily news

पालकोट प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ शंकर एक्का की अध्यक्षता में प्रखंड के प्रमुख दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ द्वारा लॉकडाउन से संबंधित नियमों का प्रखंड अंतर्गत कड़ाई से अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया गया। दुकानदारों को मास्क अथवा फेस कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से किए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें अपनी दुकान के सामने सर्कल बनाकर ग्राहकों से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। पालकोट बीडीओ व्यापरियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के दौरान व्यापरियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बावत जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि आवश्यक सेवा के अंतर्गत आने वाली दुकानों में सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजर्स की पर्याप्त व्यवस्था रखें। साथ ही उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहनों में एक व्यक्ति तथा चार पहिया वाहन में ड्राइवर के साथ पिछली सीट पर केवल एक ही व्यक्ति चल सकते हैं वह भी आवश्यक कार्य के लिए। सभी दुकानदारों को गरीब व्यक्तियों के लिये सहयोग करने का आग्रह भी किया गया। मौके पर बीडीओ, बीपीओ अजय लकड़ा, राहुल कश्यप, अमित केशरी, आकाश ...

Jharkhand daily news

कोविड 19 से बचाव कार्य में जुटा जिला प्रशासन अब पूर्व की अपेक्षा और भी कड़ाई के साथ कार्य में जुट गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को लगातार घरों के भीतर रहने की हिदायत दी जाती रही। इस क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ा दी गई। अनावश्यक बाहर घूमने वाले पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई है। बुधवार को भी रियायत के दायरे नहीं बढ़ाएं गए। जहां एक ओर लोगों को लोहरदगा के ग्रीन जोन होने के कारण 3 मई से आम कार्यों में भी राहत मिलने की आस है। वहीं ग्रीन जोन के रेड जोन में परिवर्तित नहीं हो इस दिशा में पुलिस प्रशासन 24 घंटे ड्यूटी में तैनात है। सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने को लेकर आमजनों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिस क्रम में माइक से सभी से सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि हैलो हैलो हैलो.. वायरस की चपेट में आने से अपने के साथ अपनों की भी जिंदगी खत्म हो सकती है। इसलिए इस दिशा में हर स्थिति में सतर्कता जरूरी है। वहीं दूसरी ओर चेकपोस्ट पर बाहर से आने वालों लोगों से गहन पूछताछ व जानकारी लेने की दिशा निर्देश जारी किए गए है। इधर आपात कार्यों के अलावा किसी भी अधि...

Jharkhand daily news

बात परिवार की हो या जीवन की हर एक क्षेत्र में महिलाओं के बिना विकास की बात करना बेईमानी है। परंतु जब परिवार की बात या जिले की इसका नेतृत्व महिलाओं के हाथ हो तो इसकी कुशलता और भी बढ़ जाती है। कुछ ऐसी ही कुशल नेतृत्व के साथ लोहरदगा में भी विकास की गाड़ी दौड़ने जैसी प्रतीत हो रही है। जिले में एसपी के रूप में प्रियंका मीणा महिला पदाधिकारी की नियुक्ति के साथ अब लोहरदगा जिला की कमान पूर्ण रूप से महिला पदाधिकारियों के हाथ में है। इससे पहले इस पद पर पुरूष पदाधिकारी एसपी प्रियदर्शी आलोक थे। अब जिले की सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिला पदाधिकारी है। पूर्व से डीसी आकांक्षा रंजन, एसडीओ ज्योति झा व डीडीसी आर रॉनिटा महिला पदाधिकारी के रूप में उक्त पदों पर कार्यरत है। मुख्य पदों पर महिला पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से कमान मिलने के साथ अब लोहरदगावासियों को एक परिवार जैसा माहौल मिल गया है। जहां सुरक्षा की बात हो या विकास की हर व्यवस्था पर महिलाओं पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्य संचालित होगा। इधर लोहरदगा अभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बना है। क्योंकि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिला देश व गां...

Jharkhand daily news

जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रही है। इस दौरान बुधवार को वाहन जांच के दौरान प्रखंडों में बेवजह घूमने वाले लोगों काे व उनकी वाहनों को पुलिस ने जब्त की। कइयोें पर मामला दर्ज भी किया गया। इस दौरान किस्को अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट बुढ़ाय सारू के आदेशानुसार प्रभारी दंडाधिकारी जगन्नाथ उरांव के द्वारा किस्को थाने में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 6लोगों पर एफआईआर दर्ज गई। साथ ही मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील किया कि लॉक डाउन को गंभीरता से लेते हुए इसका पालन करें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19को लेकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए प्रखंड औऱ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन के द्वारा गांव मुहल्ले में बेवजह घूमने वाले लोगों के विरूद्घ एफआईआर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इधर कुड़ू के कक्करगढ़ पिकेट में दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि अनावश्यक रूप से घूम रहे मोटरसाइकिलों को जांच के दौरान लॉक डाउन उल्लंघन मामले में पकड़ा गया ...