Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

भाजयुमो ने जलाया कांग्रेस सरकार का पुतला, कहा-नौकरी छीनकर खुदकुशी की नौबत ला दी

भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया। मोर्चा ने कहा कि 14 हजार शिक्षक और 2200 पुलिसकर्मियों की नौकरी छीनकर सरकार ने युवकों को घर-घर शराब पहुंचाने का शर्मनाक रोजगार दिया है। युवाओं के सामने खुदकुशी करने की नौबत ला दी है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और सीएम हाउस के सामने खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक के परिवार को तत्काल मदद दिलाने की मांग की। सीएम हाउस के सामने एक युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने के बाद युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भर्तियां रद्द करने, बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर सवाल किए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि 5 लाख युवकों को रोजगार देने और शिक्षित बेरोजगारों को हर महीने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस के सारे वादे छलावा साबित हुए हैं। रोजगार नहीं मिलने के कारण अब सब ओर से हताश शिक्षित युवा के सामने कांग्रेस सरकार ने आत्मदाह करने की नौबत पैदा कर दी है। विधानसभा चुनाव में युवकों के लिए नारा लगाकर...

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आलोक राज

भारतीय जनता युवा मोर्चा सुपौल के जिलाध्यक्ष प्रकाश झा के नेतृत्व में सोमवार को जिला संगठन का विस्तार किया। आलोक राज को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बसंतपुर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण सिंघम ने कहा कि आलोक राज निरंतर सेवा भाव से पार्टी के लिए समर्पित होते आए हैं। उनके परिश्रम, लगन, पराकाष्ठा के बदौलत ही उन्हें इस गरिमामयी पद पर सुशोभित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मनोनीत नए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन भविष्य में एक अलग पहचान स्थापित करेगी। जहां महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुशवाहा, बसंतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबन कुमार मेहता आदि ने बधाई दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hP8X5 via

पहली बार एक साथ 23 मरीज डिस्चार्ज, अब तक 61 ने जीती जंग, न कोई मौत न स्टाफ संक्रमित

मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से मंगलवार को पहली बार एक साथ 23 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ये सभी मरीज 10 दिन से यहां भर्ती थे। मंगलवार को इनकी फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज दे दिया है। इसके साथ ही अब मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 61 हो गई है। मेकॉज से डाॅक्टरों ने 61 लोगों को संक्रमणमुक्त कर सुरक्षित घर भेज दिया है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज के दौरान एक भी डाॅक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी या अन्य कोई मेडिकल स्टाफ कोरोना की चपेट में नहीं आया है। यही नहीं, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेकॉज पहुंचने वाले एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और किसी भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी है। 4 नए पॉजिटिव पहुंचे, अब 14 का इलाज जारी इधर मेकॉज से मंगलवार को 23 मरीजों का डिस्चार्ज किया गया। इसी बीच शाम को कांकेर से 4 नए पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया। अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई। इसके साथ ही मेकॉज में अब तक कुल 75 मरीज कोरोना पॉजिटिव होकर पहुंच चु...

डिस्चार्ज मरीजों में सुकमा के दो जवान भी, अब जिला कोरोनामुक्त

कोरोना संक्रमित दो सीआरपीएफ जवानों को मेकाज से उपचार के बाद छुट्‌टी मिलने के बाद जिले में एक्विट मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। सीएमएचओ सीबी प्रसाद बंसोड़ ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर मंगलवार को सुकमा लौट आए हैं। यहां कुम्हाररास में नक्सल हिंसा पीड़ितों के लिए बनाए गए अलग-अलग आवास में 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन करने के बाद उन्हें दोरनापाल स्थित कैंप भेज दिया जाएगा। दोनों जवान छुट्‌टी के बाद मेरठ व हरियाणा से दोरनापाल लौटने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। 19-20 जून को दोनों जवान का स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए मेकाज भेजा गया था। 24 जून को आई आरटीपीसीआर टेस्ट मेंरिपोर्ट में दोनों जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारेंटाइन सेंटर कोरोना पॉजिटिव मिले सीआरपीएफ के तीन जवान भी मेकाज से स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NHxbrg via

प्रदेश में पहले नंबर पर बस्तर जिला

बस्तर जिले में राइस मिलर्स द्वारा अमानक चावल की आपूर्ति का सिलसिला थम नहीं रहा है। बार -बार नान के अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद भी मिलर्स यह काम बंद करने तैयार नहीं हैं । नतीजा यह है कि इस साल हुई कस्टम मिलिंग में अब तक 15 हजार क्विंटल चावल रिजेक्ट कर दिया गया है जो प्रदेश के अन्य जिलों से काफी ज्यादा है। रिजेक्ट किए गए चावल में टूटन की मात्रा ज्यादा और पालिश की मात्रा कम पाया गया है। नान के प्रबंधक एससी द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में अब तक हुई कस्टम मिलिंग की मात्रा के आधार पर बस्तर जिले प्रथम और कांकेर जिला दूसरे स्थान पर है। मिलर्स ने अब तक 2457 लाट चावल जमा किया है जिसमें से 15 हजार क्विंटल चावल को रिजेक्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में अब तक 3627 लाट चावल मिलर्स ने जमा किया है जिसमें से 69 लाट चावल रिजेक्ट किया गया है। नान प्रबंधक ने बताया कि एक लाट में 290 क्विंटल चावल आता है। गौरतलब है कि जो चावल मिलर्स के द्वारा जमा किया जाता है उसे पीडीएस सिस्टम के तहत इस साल गरीब और सामान्य परिवारों को दिया जाएगा। तीन क्वालिटी इंस्पेक्टर ने नहीं मानी मिलर्स की ब...

सफाई के लिए 144 कर्मचारी रखे जाएंगे, यूजर चार्ज भी वसूलेंगे

नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को महापौर सफीरा साहू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। इसमें विकास और निगम की आय बढ़ाने 26 विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें 23 विषयों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा तीन विषयों को सामान्य सभा में भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में सफाई से लेकर बैलाकोठा कांप्लेक्स और अन्य दुकानों की नीलामी की स्वीकृति दी गई। शहर को साफ-सुथरा रखने प्लेसमेंट में 144 कर्मचारी रखने व नई गाड़ियां खरीदने, अनुकंपा नियुक्ति को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। महापौर ने कहा कि विकास के लिए आने वाले दिनों में कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा। महापौर गुमटी योजना के तहत 6 गुमटी की नीलामी की जाएगी। निगम द्वारा संचालित स्कूल में परिवीक्षा अवधि पूरा करने वाले और प्रशिक्षितों का जल्द ही नियमितीकरण किया जाएगा। बैठक में निगम अध्यक्ष कविता साहू , एमआईसी सदस्य यशवर्घन राव, उदयनाथ जेम्स, राजेश राय , सुषमा कशयप, विक्रम सिंह डांगी, अनिता नाग, कनिज फातिमा, विजय कुमार, दीपा नाग, सुशीला बधेल, आयुक्त प्रेम पटेल, ईई एके दत्ता आदि थे। 500 वर्ग फीट में है मकान तो देने होंगे 240 रुपए नगर निगम अब सफाई क...

लगातार बन रहा सिस्टम लेकिन बस्तर में असर नहीं, उमस से परेशानी

मानसून की दस्तक के दौरान हुई बारिश के बाद लगातार सिस्टम बनते चले जा रहे हैं, लेकिन इनका असर बस्तर में देखने को ही नहीं मिल रहा है। बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उमस भी बढ़ रही है। इसी बढ़ी गर्मी और उमस के बीच मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद उमस भी खासी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री की कमी देखी गई। सोमवार को जहां तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को 33.1 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था। ऊपरी हवा का प्रवाह बढ़ने से दूसरी जगह जाते हैं बादल मानसून के बाद से हालात ऐसे हैं कि बारिश का मौसम बनने के बावजूद बरसात नहीं हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि हवा के चलते काले बादल, जिनसे बारिश होती है, वे उड़कर दूसरी जगहों पर चले जा रहे हैं, जबकि जिन बादलों से बारिश नहीं होती, वे ही छाए हुए हैं। मौसम के जानकारों ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ऊपरी हवा में वायु का प्रवाह बढ़ जाने से बादल उड़कर एक से दूसरी जगह पर पहुंच जाते हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में भी वृद्धि हो जाती है। हवा में न...

ये हैं हमारे डाॅक्टर जो जिंदगी देने के साथ जिंदादिली से जीते भी हैं, कोई टेनिस प्लेयर तो कोई शूटर

मोहम्मद इमरान नेवी | डाॅक्टर शब्द सुनते ही मन में एक सफेद एप्रन पहना व्यक्ति और गले में स्थेिटस्कोप लगाए व्यक्ति की छवि सामने आ जाती है। लेकिन आज डाॅक्टर्स-डे पर हम ऐसे डाॅक्टर्स की कहानियां सामने ला रहे हैं जो जो उनके पेशे से बिल्कुल जुदा हैं। इनमें डॉक्टरी के अलावा और भी प्रतिभाएं और शौक हैं जिन्हें ये जिंदादिली के साथ जीते हैं। इनमें कोई फुटबॉलर है तो कोई शूटर। डॉ. केएल आजाद: बेहतरीन फुटबॉलर और टेनिस खिलाड़ी, रोजाना सुबह 3 घंटे मैदान में बिताते हैं डॉ. केएल आजाद मेकॉज के सुप्रींटेंडेंट हैं। पर मॉर्निंग स्टार क्लब से फुटबॉल भी खेलते हैं। डिफेंस और फारवर्ड में उतरते हैं। कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। लॉन टेनिस भी बखूबी खेलते हैं। कुछ दिन पहले ही लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बने हैं। डाॅ. आजाद बताते हैं कि वे हर दिन 3 घंटे मैदान में बिताते हैं। आजाद कहते हैं दिनभर मरीजों के बीच रहने और जिम्मेदारियों के बीच सुबह का समय जो मैदान में बीतता है वह सबसे खुशनुमा होता है और दिनभर काम करने की नई उर्जा देता है। डाॅ. अफरोज फातिमा अंसारी: शहर की नौकरी छोड़ बस्तर आईं, संभाग की पहली औ...

अपने ही गांव और शहर में दे रहीं सेवा क्योंकि दूर करनी थी डॉक्टर की कमी

एक समय दंतेवाड़ा के बच्चों के लिए डॉक्टर-इंजीनियर बन जाना महज़ सपना हुआ करता था, लेकिन अब ये हकीकत का रूप ले रहा है। दंतेवाड़ा की ऐसी दो बेटियां हैं, जो औरों के लिए बड़ी प्रेरणा बनी हुईं हैं। इस डॉक्टर-डे पर हम उन्हीं दो बेटियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिन्होंने अपने गांव-शहर के लोगों को डॉक्टर की कमी से जूझते देखा और खुद लक्ष्य बना तय कर लिया कि उन्हें इस कमी को पूरा करना है। अभावों व चुनौतियों के बीच भी पीछे नहीं हटीं। डॉक्टर बनीं और सेवा देने अपने ही इलाके को चुना। आज क्षेत्र के लोग इन डॉक्टर बेटियों पर नाज कर रहे हैं। नक्सलगढ़ गांव के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की, कुआकोंडा अस्पताल में कर रहीं इलाज धुर नक्सलगढ़ माडेंदा गांव की लक्ष्मी नाग डॉक्टर बनकर रोगों का इलाज कर रही हैं। लक्ष्मी ने अभावों में पढ़ाई पूरी की। लक्ष्मी के पिता पोस्टमास्टर हैं। लक्ष्मी ने समेली, जगरगुंडा जैसे नक्सलगढ़ गांवों के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की है। इसके बाद कुआकोंडा में 12वी तक की पढ़ाई के बाद दुर्ग चली गईं। जहां सरकारी खर्च से मेडिकल की पढ़ाई की। लक्ष्मी जिस ब्लॉक की रहने वाली हैं, उसी ब्लॉक कुआकोंडा के अस्पताल...

बेरोजगारी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने सोमवार को बेरोजगार युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। इसके बाद मंगलवार को बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सीएम का पुतला भी फूंका। इस दौरान पुलिस के जवान सीएम का पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, लेकिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला फूंकने में कामयाब रहे। इसके बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने कहा कि बेरोजगारों के प्रति राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही उपेक्षापूर्ण नीति से युवाओं में आक्रोश है। इस दौरान संग्राम सिंह राणा, अविनाशश्रीवास्तव, नरसिंह राव, आनंद झा, विकास पात्रो, प्रितेश राव, आलेख राज तिवारी, बंटू पांडे, सुरेश कश्यप सहित अन्य मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BJP's performance on unemployment, CM's effigy burnt from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZjbrYk via

धरने पर बैठे भाजपाई, कहा भर्ती परीक्षाओं में न लें शुल्क

पेट्राेल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने सब स्टैंड परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार को कोसा। वहीं भाजपाइयों ने भी मंगलवार को धरना देकर सोमवार को रायपुर में सीएम आवास के बाहर बेरोजगार युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में कांग्रेस सरकार की नीति व नियत पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को हर माह 2500 रुपए भत्ता देने का झूठा वादा कर सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस की सरकार ने पिछले डेढ़ साल में न तो नई सरकारी भर्तियां की और न ही उनके लिए रोजगार के अन्य अवसर पैदा किए। शिक्षक, आरक्षक व सहायक प्रोफेसर समेत अन्य भर्ती प्रक्रियाओं पर भी रोक लगा दी है। भाजपाइयों ने कोरोना संकट को देखते हुए भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों से शुल्क नहीं लेने की मांग की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, विवेक यादव, गौरव राठौर व संजय सोड़ी मौजूद थे। कलेक्टर के नाम 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन राजस्व एसडीओ को सौंपा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BJP sitting on strike, said do not char...

टेमरु नाले से बिना पिटपास रेत की ढुलाई, 4 ट्रक जब्त

गंजेनार टेमरु नाले से बिना पिटपास रेत का परिवहन करते चार ट्रक को तहसीलदार ने मंगलवार को जब्त किया। रेत की अवैध ढुलाई का काम लंबे समय से गंजेनार से बचेली के लिए किया जा रहा था। जब्त तीन ट्रक बचेली का और एक नकुलनार का है। बचेली तहसीलदार पुष्पराज पात्र ने सभी चारों ट्रकों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए दुगेली के पास पकड़कर बचेली थाने में खड़ा करवाया। गंजेनार, मसेनार से बहने वाली टेमरु नाले से सालभर रेत का अवैध परिवहन होता है। बारिश से पहले गंजेनार, मसेनार, हल्बारास में रेत का संग्रहण स्थानीय लोगों द्वारा कर लिया गया है। अब यही रेत महंगे दर पर बचेली, किरंदुल तक शार्टकट रास्ते से सप्लाई की जा रही है। एसडीएम बचेली प्रकाश भरद्वाज ने कहा अवैध रूप से रेत ढुलाई करने वाले वाहनों सहित रेत संग्रहण करने वालों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 4 trucks seized without pitpass sand transport from Temru drain from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPlFAO via

तीन और कोरोना मरीज मिले, 25 एक्टिव केस में बीएसएफ के 18 जवान, अब तक मामले आए 52

जिले में पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। जिले से सटे ग्राम पंचायत गढ़पिछवाड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे गांव में भारी दहशत है। पहले पति पॉजिटिव पाया गया फिर मंगलवार को पत्नी व पुत्र भी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा अंतागढ़ में फिर बीएसएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे मिलाकर जिले में अब तक बीएसएफ के कुल 18 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू होने के कारण बीएसएफ में भी हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कुल 52 केस मिल चुके हैं, इनमें एक्टिव 25 हैं जिसमें बीएसएफ के 18 जवान शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीज 28 व 29 जून को मिलने के बाद तीसरे दिन 30 जून को भी मिले। 30 जून को गढ़पिछवाड़ी में एक महिला व उसके 5 साल के बच्चे को कोराना पॉजिटिव पाया गया है। इसके एक दिन पूर्व महिला के पति को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बताया जा रहा है कि गढ़पिछवाड़ी में 21 जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गई गर्भवती महिला के प्राइमरी कांटेक्ट में पहले उसका पड़ोसी युवक आया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी व बच्चे के संपर्क मे...

बोर गाड़ी पलटी, दबकर पति पत्नी की हुई मौत

बांदे थानांतर्गत मंगलवार को सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। दंपती के ऊपर बोर गाड़ी पलट गई। जिसमें दोनों दब गए। इधर दो दिन पहले पखांजूर थानांतर्गत रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की भी मौत हो गई। जिसमें चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि बांदे की घटना में पुलिस जांच कर रही है। परलकोट इलाका पीवी 105 निवासी मधाई चौधरी मंगलवार 30 जून को बाजार में खरीदी करने पत्नी के साथ बांदे पहुंचा था। यहां पति पत्नी दोनों खरीदी कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। शाम 4 बजे वे पीवी 83 के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान कोरेनार से बांदे आ रही बोर गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोर गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। जिसके कारण चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। बोर गाड़ी पेड़ से टकराकर पटल गई। भारी भरकम सामान से लदी बोर गाड़ी पति पत्नी के ऊपर गिरने से दोनों वहीं दब गए। दोनों की मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बांदे पुलिस मौके पर पहुंची और पाइप व वाहन के नीचे दबे पति पत्नी के शव को बाहर निकाली...

भूमि स्वामी योजना को लेकर भाजपा कल करेगी प्रदर्शन

भाजपा मंडल ने भू-स्वामी पट्टा के नाम पर लाखों रुपए लोगों से वसूलने के विरोध 2 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर मंगलवार को भाजपा मंडल की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें नगर के 15 वार्डों से आम जनता हितग्राहियों को पट्टा बनाने का नोटिस दिया गया है ऐसे व्यक्तियों को कार्यक्रम में लाने के लिए वार्ड वार प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमें वार्ड क्रमांक-1 ईश्वर साहू, कमलेश गावड़े, सुलोचना जैन, शंकरलाल गांधी, वार्ड क्रमांक- 2 कुंदन साहू, राजू श्रीवास, संतोष सचदेव, वार्ड क्रमांक- 3 डीकेश खापर्डे, सुरेश टांडिया, वार्ड क्रमांक- 4 रजिंदर रंधावा, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, लखन साहू, अशोका देवांगन, वार्ड क्र 5 चंद्र कुमार कटझरे, अक्कू सक्सेना, दिलीप चंद्राकर, वार्ड क्रमांक- 6 निखिल सिंह राठौर, जुगल किशोर शर्मा, एसपी शुक्ला, वार्ड क्रमांक- 7 नरोत्तम सिंह चौहान, नरेंद्र जयसवाल, रत्नेश सिंह, वार्ड क्रमांक- 8 सुरेखा नेताम, डीके तिवारी, गजाधर मिश्रा, वार्ड क्रमांक- 9 सरबजीत विश्वास, मनीष एस, वार्ड क्रमांक- 10 मिलन साहू, गोविंद कर्मकार, वार्ड- 11 अशोक सोलंकी, आकाश सोलंक...

लाल माटवाड़ा में 11 सालों से मस्टररोल में भर रहे फर्जी नाम

ग्राम लाल माटवाड़ा के युवक मनरेगा में फर्जी मस्टररोल भरने की शिकायत करने जनपद पंचायत पहुंचे थे। सीईओ से मुलाकात नहीं होने पर शिकायत पत्र स्टाफ को सौंपा तथा जनपद अध्यक्ष से भी मुलाकात कर मनरेगा में हो रही गड़बड़ी की जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने मस्टररोल की जांच कराने का आश्वासन दिया। गांव से पहुंचे करीब 20 युवाओं ने कहा कि मनरेगा काम में फर्जी हाजिरी भरकर राशि आहरण कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गांव में 7 मेट ऐसे हैं जो काम में नहीं आने वाले मजदूरों की भी हाजिरी लगाकर पैसे निकाल लेते हैं। मेट के साथ भ्रष्टाचार में रोजगार सहायक, सरपंच तथा सचिव भी संलिप्त हैं। शिकायत के बाद भी पंचायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पंचायत सचिव स्वाति सिन्हा ने कहा कि मनरेगा के मस्टररोल को लेकर आरटीआई के तहत समय रहते जानकारी दे दी जाएगी। फर्जीवाड़ा को लेकर हो चुकी है बैठक युवाओं के अनुसार जानकारी मांगने पर सरपंच सचिव नहीं देते। मनरेगा की वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्च करने पर मस्टररोल में हो रहे फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई। गांव में मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाने का गोरखधंधा पिछले 11 सालों से य...

मानसून से बन रहा सिस्टम, बस्तर बेअसर

मानसून की दस्तक के दौरान हुई बारिश के बाद लगातार सिस्टम बनते चले जा रहे हैं, लेकिन इनका असर बस्तर में देखने को ही नहीं मिल रहा है। बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उमस भी बढ़ रही है। इसी बढ़ी गर्मी और उमस के बीच मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद उमस भी खासी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री की कमी देखी गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। इधर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मानसून के बाद से हालात ऐसे हैं कि बारिश का मौसम बनने के बावजूद बरसात नहीं हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि हवा के चलते काले बादल, जिनसे बारिश होती है, वे उड़कर दूसरी जगहों पर चले जा रहे हैं, जबकि जिन बादलों से बारिश नहीं होती, वे ही छाए हुए हैं। मौसम के जानकारों ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ऊपरी हवा में वायु का प्रवाह बढ़ जाने से बादल उड़कर एक से दूसरी जगह पर पहुंच जाते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Monsoon system, ...

समर्थन मूल्य 275 रुपए किलो, वन विभाग दे रहा 225 रुपए, किसानों का बेचने से इंकार

शासन ने लाख बीज खरीदने के लिए इस बार समर्थन मूल्य 275 रुपए किलो रखा है। वहीं वन विभाग समर्थन की जगह किसानों को सिर्फ एक किलो लाख बीज के लिए सिर्फ 225 रुपए रुपए दे रहा है। अधिकारियों की मनमानी से परेशान लाख उत्पादक किसान समिति ने मंगलवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। समिति की शिकायत है उनके लाख बीज को समर्थन मूल्य से भी कम दर पर वन विभाग खरीदी कर रहा है। वन विभाग के रवैये की वजह से कई किसान लाख बीज बिक्री नहीं कर रहे हैं तो कई नुकसान उठाकर कम दामों में बेच रहे हैं। एक दिन पहले भी किसानों ने मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी से मुलाकात कर शिकायत की थी। लाख उत्पादक किसान समिति ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लाख बीज का समर्थन मूल्य 275 रुपए किलो है, लेकिन वन विभाग के उच्चाधिकारी समूहों पर दबाव बनाकर 225 रुपए किलो में खरीदी कर रहे हंै। दुर्गूकोंदल में दुर्गा महिला स्वसहायता समूह हाटकोन्दल समूह से 225 रुपए किलो में लाख खरीदी की जा रही है। दमकसा में भी 225 रुपए किलो की दर से खरीदी की जा रही है। अंतागढ़ में भी कम दर पर खरीदी करने की शिकायत है। समित पदाधिकारियो...

जुलूस नहीं निकाला, मंदिर में दर्शन

सोमवार को बड़े कंकालिन मंदिर में माता पहुंचानी का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार माता पहुंचानी पर जुलूस आदि का आयोजन नहीं किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर पहुंच पूजन किया। आषाढ़ मास के सोमवार को शांतिनगर स्थित कंकालिन मंदिर में दोपहर 2 बजे से माता पहुंचानी कार्यक्रम शुरू हुआ। कोरोना के कारण जिले में धारा 144 लागू होने के कारण शहर में हर साल बाजे गाजे के साथ निकलने वाला जूलूस नहीं निकाला गया। श्रद्धालु महिला पुरूष सीधे मंदिर पूजा करने पहुंचे तथा मंदिर की परिक्रमा की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में नारियल, चना दाल, चीला, नीम पत्ता, दूध, दही लेकर पहुंचे थे तथा पूजन किया। मंदिर में पूजा करने शांति नगर के साथ एमजी वार्ड, कंकालिन पारा, अघन नगर से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर में पूजा पुजारी शत्रुघन नाग ने कराया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिला पुरूषों ने भजन कीर्तन भी किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक डीएन भंडारी, अध्यक्ष अशोक धु्रव, विजय साहू, लक्ष्मी कश्यप, सुनीता यादव, बिसनाथ शोरी, रामा साहू,...

अंतागढ़ में 159 करोड़ के विकास कार्य होंगे, 17 करोड़ से बनेगा फिल्टर प्लांट

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने 159 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति कराकर क्षेत्र को सौगात दी है। इसे लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अनूप नाग को उनके जन्मदिवस पर सम्मानित करने का फैसला किया है। विधायक ने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वाटर फिल्टर प्लांट के लिए 17 करोड़ रुपए मंजूर कराए हैं। वहीं पुलिया, हाई मार्क लाइट, मुक्तिधाम एवं अन्य निर्माण पर 4.75 करोड़ खर्च होंगे। 68 लाख रुपए से शहर में पेयजल के लिए बोर खनन होगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता बाप्पा गांगोली, इंद्रजीत विश्वास, देवजीत कुंडू, अमिताभ भट्टाचार्य, सु प्रकाश मल्लिक, पंकज साहा, सोमेन मंडल, रतन राय, सूरज विश्वास, राजदीप हलधर, केनाराम, अनिमेश चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अंतागढ़ विधानसभा के विधायक अनूप नाग ने सौ करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य अपने क्षेत्र में स्वीकृत कराए हैं,जो एक बड़ी उपलब्धि है। एक जुलाई को अनूप नाग का जन्मदिन है। इस अवसर पर कोई कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित नहीं किया...

12 स्वास्थ्य केंद्र एक वर्ष से बंद, इलाज कराने कुछ ग्रामीण एमपी तो कुछ 50 किमी दूर जा रहे

दिलीप जायसवाल/अमित सोनी | सरगुजा संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बेहद खराब है। यहां के 12 से अधिक ऐसे सरकारी अस्पताल हैं जो एक साल से बंद पड़े हैं। ऐसे में वहां के ग्रामीणों को मध्य प्रदेश या 50 किमी दूर तक इलाज के लिए जाना पड़ता है। इन इलाकों से पिछले 3 साल में अब तक इलाज नहीं मिलने से 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इन अस्पतालों के नहीं खुलने का कारण जर्जर भवन और कुछ में डॉक्टरों का उपलब्ध नहीं होना बताया जा रहा है। सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाॅक के महुली पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र 8 माह से बंद है। यहां पदस्थ हेल्थ वर्कर सस्पेंड है और प्रभार जिसे दिया गया है वह लापता रहता है। यहां 10 से अधिक ग्राम पंचायतों की 20 हजार आबादी निर्भर है। वहीं कोरिया, सरगुजा और बलरामपुर जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों की भी यही हालत है। जहां ग्रामीणों को इलाज नहीं मिलता है। बिहारपुर सीएचसी में एंबुलेंस तक नहीं 3 साल में 60 लोगों की जा चुकी है जान 2017 में मौसमी बीमारियों और मलेरिया से कोल्हुआ और इससे लगे गांवों में 36 लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में भी क्षेत्र के में बरसात मे...

महिला सफाईकर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर मांगा मुआवजा

डोर टू डोर सफाई के लिए निकलीं सीतापुर नगर पंचायत की महिला सफाईकर्मी की मंगलवार को हाईवे 43 में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। घटना 11 बजे दिन की है। कटनई पारा निवासी महिला सफाईकर्मी छमनी बाई 50 वर्ष पति दिल राम साथी महिलाओं के साथ रोज की तरह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए निकली थी। एनएच किनारे शिव मंदिर के पास महिला खड़ी थी जबकि बाकी महिलाएं घरों में कचरा कलेक्शन कर रहीं थी। इसी दौरान पत्थलगांव की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 15एसी 0265 महिला को कुचलते हुए पार हो गया। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक रामराज यादव ट्रक खड़ा कर भागने के फिराक में था, लेकिन आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने सफाई अभियान में लगी महिलाओं ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगी। पुलिस के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत की तरफ 15000 की सहायता दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to rea...

भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम का पुतला फूंकने कर रहे थे प्रयास, पुलिस ने छीना

मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगार युवाओं के समर्थन में अग्रसेन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहले से मौजूद पुलिस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि बेरोजगारों के प्रति छत्तीसगढ़ की सरकार उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है। इससे सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के सामने एक बेरोजगार युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है, क्योंकि यह संविधान में वर्णित राज्य के कल्याणकारी समाज की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की कि आत्मदाह करने पहुंचे युवा की समस्या का हल तत्काल कराया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को रखा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देव गुप्ता, महामंत्री सहीम अंसारी, नितेश सोनी, दिलीप साहू, रोशन गुप्ता, विष्णु सोनी, विक्की सोनवानी, पटेल ठाकुर उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BJYM activists were trying to burn the effig...

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र च्वाइस सेंटरों से छीने, निगम में बनेंगे

राजधानी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब सेंट्रल साफ्टवेयर से तैयार होने लगे हैं। च्वाइस सेंटरों के माध्यम से प्रमाण-पत्र जारी किया जाना बंद कर दिया गया है। लोग अब सीधे निगम दफ्तरों में आवेदन कर रहे हैं और उन्हें सर्टिफिकेट भी वहीं से मिल रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश म‌ें जन्म और मृत्यु के पंजीयन के लिए अलग से साफ्टवेयर तैयार किया है। देश के सभी राज्यों को लोकल पोर्टल के बजाए अब सेंट्रल साफ्टवेयर के पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने कहा गया है। राजधानी रायपुर में अब इसी पोर्टल के जरिए सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का अधिकार च्वाइस सेंटरों को नहीं दिया गया है। फिलहाल रायपुर नगर निगम के अफसर ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया के बाद प्रमाण-पत्र जारी कर रहे हैं। इस वजह से निगम में प्रमाण-पत्र के लिए रोज भीड़ लगने लगी है। स्टाफ की कमी की वजह से प्रमाण-पत्र जारी होने में देरी हो रही है। नियम के मुताबिक 15 दिन में प्रमाण-पत्र देना होता है, लेकिन इसके लिए महीने से ज्यादा की वेटिंग चल रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hin...

इंदौर, लखनऊ व मुंबई की कल से शुरू होने वाली उड़ानें स्थगित

घरेलू उड़ान शुरू होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जुलाई से मुंबई, इंदौर और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इन तीनों शहरों के लिए खासतौर पर मुंबई के लिए सबसे ज्यादा डिमांड थी। इन शहरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जा रही थी। फिलहाल यह तय नहीं है कि अब इन तीनों शहरों के लिए उड़ानें कब शुरू होंगी। हालांकि मुंबई के लिए अभी एक फ्लाइट चल रही है। इधर अनलॉक में फ्लाइट शुरू होने के बाद पांचवें हफ्ते में उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले हफ्ते यात्रियों की संख्या में 14 फीसदी की कमी हुई थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि 15 से 21 जून तक 4450 यात्री दूसरे शहरों से आए और रायपुर से 3325 यात्रियों ने उड़ान भरी। जून के दूसरे हफ्ते की तुलना में 14 फीसदी यात्रियों ने कम उड़ान भर थी। अभी 22 से 28 जून तक 4535 यात्री दूसरे शहरों से आए तो 3277 यात्री रायपुर से गए। इस हफ्ते यात्रियों की संख्या में 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ...

कोरोना के नए मरीज नहीं मिलने से शहर में 7 कंटेनमेंट जोन खत्म

राजधानी समेत शहर से लगे आउटर के क्षेत्रों में अब कंटेनमेंट जोन खत्म करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि कंटनेमेंट जोन में नए मरीज नहीं मिलने की वजह से लोगों को राहत दी गई है। कंटेनमेंट जोन खत्म होने के बाद अब उसके दायरे में आने वाले लोग सामान्य दिनों की तरह ही अपने कामकाज कर सकते हैं। केंद्र और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार शहर में तिरूपति एनक्लेव, कंचन विहार, आमानाका थाना, कैपिटल पैलेस के सामने अवंति विहार थाना खम्हारडीह, डंगनिया, खदानबस्ती थाना डीडी नगर और संजय नगर थाना टिकरापारा में कोरोना मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब नए मरीज नहीं मिलने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिया गया है। इसी तरह बीरगांव निगम के वार्ड-35, दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला, तिल्दा के केसला थाना खरोरा में कोरोना मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। करीब 14 दिनों तक कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिलने एवं कंटेनमेंट जोन के लिए आईसीएमआर की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इन सभी जगहों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है। ...

लक्ष्मण झूला छोड़ा पर चुपचाप गिराई दानी स्कूल की दीवार, कबाड़ सोलर प्लांट भी जमींदोज

जहां जरूरत नहीं वहां दीवार बनाओ और जहां पहले से दीवार है, उसे ढहा दो... बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर स्मार्ट सिटी ने यह नुस्खा भी आजमा लिया है। लोगों के विरोध की वजह से एजेंसी ने 12 करोड़ रुपए के लक्ष्मण झूले का प्लान रोक दिया, लेकिन गुपचुप तरीके से बाकी काम चालू हैं। सप्रे मैदान को छोटा करने के बाद अब दानी स्कूल की दीवार भी खामोशी से ढहा दी गई है। यही नहीं, बूढ़ातालाब के किनारे बना और करीब दो साल से कबाड़ में तब्दील हो चुके सोलर प्लांट को भी धराशायी कर दिया गया है। बूढ़ातालाब को लेकर स्मार्ट सिटी ने शहरभर में पोस्टर लगवा दिए हैं। इसमें बताया जा रहा है कि सप्रे मैदान में 45 गुना 86 मीटर फुटबाल मैदान बनाने के साथ एक स्टेडियम भी बनेगा। जिसमें करीब हजार दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा भी होगी। भास्कर टीम ने बूढ़ातालाब से लगकर चल रहे काम का जायजा लिया और पाया कि सप्रे मैदान में प्रस्तावित फुटबाल स्टेडियम के गोल पोस्ट से ठीक पीछे, आधा फीट से भी कम के फासले पर लोहे की जालियां लगा दी गई हैं। कुछ साल पहले स्मार्ट सिटी ने ही सप्रे मैदान में हेल्दी हार्ट बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर पेवर...

बुखार मापने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं नाम-पता और ट्रैवल हिस्ट्री पूछने में सिमटा सर्वे

राजधानी में 900 टीमों ने फील्ड में उतरकर कोविड सर्वे शुरू कर दिया है। कोरोना संदिग्धों की तलाश करने की गरज से कराया जा रहा सर्वे नाम, पता और ट्रैवल हिस्ट्री पूछने तक ही सिमट गया है। सर्वे करने वाली टीम न तो थर्मल स्क्रीनिंग के जरिये तापमान चेक कर रही है और न ही घर के सभी सदस्यों का विस्तार से ब्योरा लिया जा रहा है। सर्वे करने वाली ज्यादातर टीमें उमस की वजह से पीपीई किट भी नहीं पहन रही हैं। सर्वे टीमों को 10 दिन के भीतर शहर के एक-एक घर का ब्योरा इकट्‌ठा कर रिपोर्ट तैयार करने का टारगेट दिया गया है। एक टीम के हिस्से लगभग 500 घर आए हैं। टाइम कम होने के कारण भी सर्वे में बेहद हड़बड़ी की जा रही है। घरों में केवल नाम और ट्रैवल हिस्ट्री पूछकर टीम आगे बढ़ जा रही है। कई जगह दो-तीन मंजिला इमारत में केवल नीचे रहने वालों का ही नाम और हिस्ट्री एंट्री की जा रही है। ऊपर की मंजिल पर टीम पहुंच ही नहीं रही है। दवा की दुकान से सर्दी-बुखार की दवा लेने वालों का डेटा भी : डॉक्टरों के क्लिनिक अस्पताल से लेकर दवा की दुकान पर भी जाकर टीमें सर्दी खांसी बुखार की दवाएं लेने वालों की जानकारी ले रही है। इस बारे में...