बीते साल हवाई सेवा की शुरुआत दो रूट्स पर की गई, इसके बाद अब नए साल से नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जगदलपुर से नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने से इसका फायदा बस्तर के लोगों को मिलेगा। दरअसल जो नया रूट तैयार किया जा रहा है, उसमें विशाखापट्टनम को भी जगदलपुर से सीधे जोड़ने की तैयारी है, ऐसे में बस्तर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए घंटों के लंबे सफर से निजात मिलेगी। इस नए रूट में जगदलपुर को दो नए शहरों से जोड़ने की तैयारी एलायंस एयर ने शुरू की है। ऐसे में नए साल में जगदलपुर से हवाई सेवा के लिए नया रूट मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वर्तमान में दो रूट्स पर चल रही विमान सेवा, हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा जगदलपुर: वर्तमान में चल रही हवाई सेवा हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर के बीच चल रही है। इससे लोगों को फायदा ये मिल रहा है कि हैदराबाद से रायपुर या जगदलपुर, जगदलपुर से रायपुर या हैदराबाद और रायपुर से जगदलपुर या हैदराबाद आने-जाने वालों का सफर आसान हो गया है। हवाई मार्ग से हैदराबाद से जगदलपुर के जुड़ जाने से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अ...