Skip to main content

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के बीच इस प्लेटफार्म का उपयोग अब आपराधिक तत्व लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए भी कर रहे हैं। फर्जी आईडी बनाकर ऐसे तत्व लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। हाल में ही एक ऐसा ही मामला सिटी कोतवाली में दर्ज किया गया है। जिले के एक भाजपा नेता अजय रोहरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपराधिक तत्व ने युवा नेता के परिचितों से पैसे की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
आपराधिक तत्व द्वारा फर्जी आईडी से पहले लोगों का हालचाल पूछा जाता है, फिर उसे पैसे की जरूरत है जैसी बातों का हवाला देकर एक अकाउंट नंबर भेजकर उसमें पैसे जमा करने की अपील की जाती है। इसमें कई लोगों द्वारा स्वीकृति भी दे दी गई परंतु जब कुछ लोगों द्वारा पैसा जमा करने के पहले भाजपा नेता से चर्चा की गई, तब फर्जी आईडी का मामला उजागर हुआ। इसके बाद भाजपा नेता ने सिटी कोतवाली में अज्ञात अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय रोहरा ने बताया कि उनके नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है।फेसबुक आईडी पर उनका फोटो भी लगाया गया है तथा उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले उन्हें दोस्त बनाया और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे की मांग की गई। जब ऐसे लोगों का उन्हें फोन आया तब उन्हें इसकी जानकारी लगी। भाजपा नेता ने लोगों से अपील की है कि वह किसी की बातों में आकर पैसे जमा नहीं करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZT5R0A
via

Comments