Skip to main content

सागौन की कटाई, विधायक ने डीएफओ को लिखा पत्र

वन परिक्षेत्र पिथौरा के बरनाईदादर बीट क्रमांक- 268 में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। लंबे समय से हो रही अवैध कटाई के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करना, कई संदेहों को जन्म देता है।
इधर शनिवार को अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने डीएफओ मयंक पांडे से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने पत्र लिखा है। विधायक चंद्राकर ने बताया कि वन परिक्षेत्र पिथौरा के बरनाईदादर बीट क्रमांक- 268 में लगे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की लगातार शिकायत मिल रही है। जिला पंचायत सदस्य चंदन माछू व सेतकुमार कानूनगो सदस्य संचालक मंडल जिला लघु वनोपज यूनियन ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

बाद इसके उन्होंने विधायक चंद्राकर को बताया कि उक्त बीट में काफी संख्या में सागौन के पेड़ों की कटाई की गई है। मौके पर मिले ठूंठ इसकी हकीकत बयां कर रहा है। काफी तादाद में हुई पेड़ों की कटाई का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। जिससे उनकी भी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस पर विधायक चंद्राकर ने शनिवार को इस मामले की जांच व कार्रवाई के लिए डीएफओ मयंक पांडे को पत्र लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gIXRFp
via

Comments