Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने 2 अक्टूबर से होगी ग्रामसभा

राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम पंचायत विकास योजना सबकी योजना-सबका विकास पर केंद्रीत रहेगी। राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए ग्रामसभा आयोजन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार हर ग्राम पंचायत में ग्रामसभा के स्थान पर वार्ड सभा, महिला सभा का आयोजन कर ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण कार्ययोजना को संग्रहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत के आम व्यक्ति जो ग्रामसभा या अन्य किसी सभा में उपस्थित नहीं हो सकते हैं वे भी अपनी योजना या सुझाव निर्धारित प्रारूप में भरकर ग्राम पंचायत में जमा कर सकते हैं। जिन ग्राम पंचायत में इंटरनेट उपलब्ध है और ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र कार्यरत है, ऐसे ग्राम पंचायत द्वारा यदि संभव हो तो गूगल मीट इत्यादि का उपयोग कर वर्चुअल ग्रामसभा का आयोजन किया जा सकता है। उपरोक्त ग्रामसभा में प्रस्ताव व आम जनता के सुझाव का संकलन कर ग्राम पंचायत की बैठक ...

कार्यक्रमों की आज से होगी शुरुआत

17 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती मनाने की रूपरेखा नवयुवक समिति तैयार कर ली है। दो दिन पहले ही समिति ने अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रमों की एक पुस्तिका की पीडीएफ ऑनलाइन भी लांच कर चुकी है। अग्रसेन भवन में अग्रबन्धुओं की उपस्थिति में आगामी 10 दिनो तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष मित्तल व अंकित बंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भगवान अग्रसेन की जयंती शांतिपूर्वक एवं सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जाएगी। समिति द्वारा इस वर्ष सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही कराने का निर्णय लिया है। गुरुवार से अग्रसेन भवन में अग्रबन्धुओं की उपस्थिति में ऑनलाइन कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। नवयुवक समिति के कार्यकारिणी सदस्य आर्यन मित्तल, प्रियश मित्तल, नमन अग्रवाल, निहार गर्ग, अक्षत अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को कान्हा बनो, स्कैच बनाओ एवं दिन शुक्रवार को बॉलीवुड सितारा बनो,पेंटिग बनाओ जैसे प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह तक अनेक प्रकार के दर्जनों प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। Download Dainik Bhaskar ...

तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर आसमान में छाए बादल अक्टूबर के पहले सप्ताह में फिर बारिश होने का अनुमान

अक्टूबर माह में भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन तक शहर में आसमान साफ रहने के बाद बुधवार की दोपहर बाद से फिर से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम वैज्ञानिक अगले एक सप्ताह तक फिर से बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। इस साल देर तक हो रही बारिश से लोग परेशान हाे चुके हैं। बीते साल भी मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा था। वर्ष 2020 एक ऐसा साल है जहां हर महीने बारिश हुई है। बारिश की वजह से इस वर्ष अप्रैल माह तक लोगों को ठंड का एहसास हुआ था और गर्म कपड़ों का साथ नहीं छूट पाया था। जून के दूसरे पखवाड़े से जब मानसून की बारिश शुरू हुई तो ऐसा लगा था जैसे मानसून की विदाई के साथ बारिश से भी राहत मिल जाएगी। पर अक्टूबर माह में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। बीते सप्ताह करीब सात दिन लगातार बारिश का मौसम बना रहा। अधिकांश दिन लोगों को सूर्य नारायण के दर्शन तक नहीं हुए थे। रविवार से मौसम साफ हुआ था पर ऐसा लगा था कि अब बारिश से राहत मिल गई है। अब तक 319.6 मिमी अधिक हो चुकी है बारिश अबतक बीते 10 वर्ष की तुलना में 319.6 मिमी अधिक बारिश हो चुकी...

आज मनाई जाएगी अधिक मास पूर्णिमा लक्ष्मी नारायण पूजा के बाद करें दान

1 अक्टूबर यानी आज अधिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा, दान-पुण्य व पवित्र नदी में स्नान का विधान है। कहते हैं इस दिन व्रत रखने वाले को लक्ष्मीनारायण व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। अधिकमास की पूर्णिमा को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में वृद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग और गुरुवार के संयोग ने और भी प्रभावशाली बना दिया है। पूर्णिमा के दिन चांद अपनी पूरी आकृति में होता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है। मलमास की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान और दान-पुण्य का महत्व है। पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण व्रत करने से मान्यता है कि मनुष्य की सभी सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस व्रत को करने से धन, संपत्ति, सुख, वैभव में वृद्धि होती है। इस व्रत को गृहस्थ ही नहीं, अविवाहितों को भी करना चाहिए, इससे उन्हें सुयोग्य वर या वधु की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने का भी अलग महत्व है। पंडितों के बाद कथा सुनने के बाद दान करने से विशेष लाभ होता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhas...

कुनकुरी-जशपुर हाइवे का निर्माण नवंबर तक करें पूरा: कलेक्टर

कलेक्टर महादेव कावरे ने बुधवार काे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से लोक सेवा गांरटी के लंबित प्रकरण, टीएल के प्रकरण और निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बरसात खत्म होने वाला है। अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्य को शुरू कराए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कुनकुरी और जशपुर तक बनने वाले एक साइड की सड़क निर्माण के कार्य को नवंबर तक पूर्ण कराने के लिए कहा है। साथ ही लोरो घाट के पास अधिकतर गाड़ी फंसने की शिकायत आती है जिसे देखते हुए बोर्ड में संपर्क नंबर लिखे, ताकि गाड़ी फंसने की स्थिति में मदद की जा सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण कराए। निर्माण एजेंसी काम में लापरवाही बरतते है तो उनको नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को नरवा विकास के तहत प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है ताकि कार्य की स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने क्रेडा अधिका...

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का हाल है बेहाल, दीवाराें में सीपेज, खिड़की-दरवाजे भी टूटे

हाउसिंग बोर्ड मकानों के दीवार में सीपेज से लोग परेशान हैं। कॉलोनियों में रहते लोगों को महज 3 से 4 साल ही हुए है। यह हाल सभी कालोनियों में देखने को मिल रहा है। छत पर अक्सर पानी भरने से धीरे-धीरे दीवारों में समाने से सीपेज की समस्या बढ़ गई है। छतों पर पानी जमाव होने के कारण सीपेज की समस्या हाउसिंग बोर्ड की एमआईजी और एलआईजी टाइप के फ्लैट्स वाली कॉलोनियों में है। छत से धीरे-धीरे पानी रिसते हुए नीचे के सभी घरों की दीवारों को खोखला करते जा रहा है। यह समस्या बारिश के दिनों में जहां अधिक होती है वहीं सामान्य मौसम में भी कम नहीं रहता। जिसका खामियाजा कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जो लोग इस फ्लैट्स को खरीद चुके हैं वे समस्या की वजह से वहां रहना ही नहीं चाहते या फिर किराए में दे दिए हैं। हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी दोडकाचोरा में रहने वाले राजेश, अनुपमा सिंह, सर्वेश सिंह बताते हैं कि निकासी के लिए पाइपलाइन दो ही जगह दी गई है। छत में ढलान नहीं दिया गया है। इस वजह से पानी उस पाइप लाइन तक नहीं पहुंच रहा है। टंकियों में पानी भरने के बाद वह बहता रहता है और रुक जाता है। बार...

कॉलेजों की सीटें खाली, बढ़ सकती एडमिशन की तारीख

कोरोना काल में कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में कितना दाखिला हुआ? कितनी सीटें खाली है? इसकी पूरी रिपोर्ट उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालयों से मांगी है। इस रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर ही यह तय होगा कि प्रवेश की तारीख बढ़ेगी या नहीं। इससे पहले उच्च शिक्षा की ओर से प्रवेश की तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर की गई थी। इसके अनुसार कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।वैसे कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में प्रवेश की प्रक्रिया अगस्त से शुरू हुई। सरगगुजा विवि से जुड़े कॉलों में मेरिट लिस्ट बनाकर छात्रों को प्रवेश देना तय किया गया। इसके अनुसार आवेदन मंगाए गए। मेरिट लिस्ट भी इसके अनुसार तैयार की गई। लेकिन इसके बावजूद शुरुआत में एडमिशन की प्रक्रिया धीमे चली। जिन छात्रों के मेरिट में नाम आए उनमें से कई छात्र प्रवेश लेने कॉलेज नहीं पहुंचे। प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश कम हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n57wJJ via

अक्टूबर में 8 दिन बैंक बंद एटीएम के भरोसे रहेंगे लोग

अनलॉक के बीच गुरुवार से अक्टूबर की शुरूआत हो जाएगी। गुरुवार से डेढ़ बजे के बजाय शाम 4 बजे तक कामकाम हो सकेंगे। इस माह से त्योहारी सीजन का दौर शुरू हो जाता है। नवरात्र, दशहरा सहित कई पर्व है। इसलिए सामानों की खरीदारी के लिए लोग पैसा निकालने के लिए बैंकों में पहुंचते है। लॉकडाउन के कारण अभी अधिकतर लोग घरों में रहें। लॉकडाउन में बंदिशें खत्म होने के बाद लोग बड़ी संख्या में बैंकों में पहुंचेंगे। ऐसा बैंक अफसरों का कहना है। हाल ही में आरबीआई ने अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस अक्टूबर में रविवार, दूसरा व चौथा शनिवार के 2 साथ शासकीय छुट्टी को मिलाकर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। जानिए, कब-कब बैंक बंद राष्ट्रीयकृत बैंक प्रमुखों व कर्मचारियों के अनुसार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक संबंधित कामकाज नहीं होगा। 3 अक्टूबर को माह का पहला शनिवार होने के कार्यालयीन समय पर कामकाज होगा। फिर 4 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 10 अक्टूबर को माह का दूसरा शनिवार,11 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 18 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 25 अक्टूबर को रविवार साप्ताहिक अ...

3 हफ्ते बाद बाजार खुला तो कोरोना प्रोटोकाॅल भूले लोग, चेहरे पर मास्क तक लगाना भूल गए

कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए नगर पंचायत कुनकुरी 3 सप्ताह तक पूरी तरह बंद रहा और बुधवार से दुकानें व मंडी खुली। लॉकडाउन समाप्त होते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर इतनी ज्यादा भीड़ आ गई जैसे कोई त्यौहारी बाजार लगा हो। ना तो किसी को सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह थी और ना ही लोग मास्क लगाने के प्रति जागरूक दिखे। जिला प्रशासन ने अनलॉक होने के साथ कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती बरतने की हिदायत दी थी। पर स्थानीय प्रशासन इस आदेश के प्रति बेपरवाह नजर आए। प्रोटोकाॅल उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रशासन अमला सड़क पर दिखा ही नहीं। बुधवार को जब दुकानें खुली तो नगर में पहले की भांति नगर के चर्चित स्थानों पर जाम लगा। लोग सड़कों पर बिना सुरक्षा के घूमते हुए दिखे। तीन सप्ताह घर में रहने की पाबंदी हटने पर लोगों को ऐसा लगा जैसे बड़ी आजादी मिल गई हो। नगर के बस स्टैंड वाली गली में इतनी भीड़ थी कि बार-बार जाम लगता रहा। जबकि बसें अभी नहीं चल रही है, लेकिन बस स्टैंड से तपकरा रोड जाने वाली सड़क पर भी जाम का ऐसा ही नजारा देखा गया। बस स्टैंड में इतनी भीड़ आ गई जैसे यहां कोई मेला लगा हो। प्रशासन द्वार...

बारिश थमते ही शहर की बदहाल सड़कों से उड़ने लगी धूल, गड्‌ढों से आवागमन हुआ परेशानी भरा

जशपुर जिले की एक मात्र जीवनदायिनी व सीमाओं को जोड़ने वाली सड़कें इन दिनों अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जिले की बदहाल सड़कों जैसा ही हाल शहर की सड़कों का है। शहर की बदहाल सड़कों से नगरवासी अब तंग आ चुके हैं। कुछ महीनों से शहर की दो प्रमुख सड़कों का हाल बेहाल हो चुका है। बारिश के दो महीने में सड़कों के गड्‌ढों में कीचड़ व पानी भरे रहने से ये हादसों का कारण बनते रहे। इसमें लोगों का वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। एक सप्ताह से बारिश रूकने के बाद शहर की जनता अब धूल से परेशान हो है। सड़क पर किसी भी समय धूल का गुबार आसानी से देखा जा सकता है। सुबह से लेकर रात तक यहां ऐसा कोई समय नहीं जहां धूल की आंधी दिखाई ना दे। दुपहिया वाहन सवार इन दिनों धूल के कोहराम के कारण दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर चलने को मजबूर हैं। शहर की दो जर्जर सड़कों से दिन भर उड़ने वाली धूल के कारण दमा व खांसी के मरीज घरों से बाहर निकलना छोड़ दिए। दरअसल शहर का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसा हुआ है, जिसमें निवासरत लोगो को धूल से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उनके मकान एवं प्रतिष्ठान में धूल की मोट...

सात दिन के अंदर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो भाजयुमो करेगा आंदोलन

तपकरा-लावाकेरा सड़क की बदहाली को लेकर आम लाेग सहित पार्टी संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कुनकुरी से लवाकेरा मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को भाजयुमो कुनकुरी विधानसभा के पदाधिकारियों ने फरसाबहार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा्र। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विभाग के द्वारा 7 दिन के अंदर कुनकुरी से लवाकेरा मार्ग को चलने लायक और सांस लेने योग्य नहीं बनाती है तो आमजन के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम को सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि कुनकुरी लवाकेरा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें हाे चुके है। इस मार्ग में वाहन चलाना दूभर हो गया है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क के गड्ढाेें में पेंच वर्क में मिट्टी एवं बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे भारी वाहनों की आवागमन से सड़कों में धूल की गुब्बार उड़ रहे हैं। इस मार्ग के किनारे बसे लोगों को धूल से भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की विभाग को कई बार इस सड़क की मरम्मत को लेकर शिकायत कर चूके हैं। लेकिन अधिकारियों के द्व...

ओडिशा से शराब लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

जिले में हो रहे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए फरसाबहार के विनय सिंह को ओडिशा से लाए के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 26 नग 180 मिली वाला रॉयल स्टेग, नग 180 मिली वाला मैक डावेल नंबर 1 रम, 1 नग 650 मिली वाला किंगफिशर बियर जब्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक मनोज कुमार राठौर, मुख्य आरक्षक तेज राम केहरी, आरक्षक लाल साय लकड़ा, किशुन राम शामिल थे। आईजी डांगी ने भी पुलिस अधीक्षकों को दिए कड़े निर्देश सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी एसपी को निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी थाना क्षेत्र मे नशा के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने वाले थाना प्रभारियों पर सीधे कार्रवाई होगी करें। एसपी से कहा है कि सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से बता दें कि उनके क्षेत्र मे गांजा या अन्य नशा का कारोबार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ एक अभियान के तहत कार्रवाई करें। कुछ कार्रवाई अन्य थानों से राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व मे टीमें भेजकर कराना चाहिए। यदि किसी भी स्टाफ का ऐस...

स्पेशल ट्रेन केंवटी-रायपुर आज से होगी बंद

केंवटी से रायपुर तक चल रही स्पेशल ट्रेन के पहिए 1 अक्टूबर से आगामी आदेश तक के लिए एक बार फिर से थम जाएगी। कोरोना काल में कई जगह लॉकडाउन जारी है, ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की संख्या कम है। रेलवे विभाग ने जब ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या व इससे होने वाली आय को लेकर सभी स्टेशन मास्टरों से जानकारी ली तो यह सामने आया कि रोजाना सफर करने वाले भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से 4 से 30 सितंबर तक यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इसके चलते 1 अक्टूबर से ट्रेन का संचालन आगामी आदेश तक लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना काल में 18 मार्च से ट्रेन संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद 4 व 30 सितंबर से ट्रायल बेस पर दोबारा शुरू किया गया था। 4 सितंबर से शुरू सुबह से दोपहर तक चलने वाली ट्रेन डेमू स्पेशल 07815 को 29 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। 5 सितंबर से शुरू सुबह चलने वाली टेन 07816 को 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद पहिए थम जाएंगे। भानुप्रतापपुर से 508 यात्रियों ने किया सफर भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से यात्री 4 सितंबर से 30 सितंबर तक महज 508 यात्रियों ने सफर किया । स्ट...

नशे में पहुंचा बीट गार्ड, शिकायत करने पर दूसरे अफसर ने कराया सीमांकन

ग्राम विनायकपुर में सीमांकन 30 सितंबर को करने आसपास गांव के ग्रामीण और सरपंच, ग्राम पटेल गांव के प्रमुखों ने सुबह 10 बजे एकत्र हुए। इस कार्य के लिए वन विभाग का बीट गार्ड अहमद खान पहुंचा। वह शराब के नशे में पहुंचा और ग्रामीणों के बीच पागलों जैसी हरकत करता रहा। वह बार-बार चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहा था कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, जिसको शिकायत करना है कर लो। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत अधिकारियों से की। दोपहर 2 बजे पहुंचे दूसरे अफसर डिप्टी रेंजर दोपहर 2 बजे पहुंचे और सीमांकन का कार्य पूरा कराया। बुधवार को विनायकपुर, डुवा, बोगर के सैकड़ों ग्रामीण सरहद सीमांकन के लिए पहुंचे थे। सरपंच रविशंकर मंडावी, वार्ड पंच रमिला मतलामी, बुधराम कोर्राम, बीरन कोर्राम, गायता तेवजा कोमरा ने बताया कि बीट गार्ड अहमद खान नशे की हालत में पहुंचकर पागलों जैसी हरकत करता रहा। डिप्टी रेंजर केएस नरेटी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दूसरे स्टाफ के साथ सीमांकन प्रारंभ किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Beat guard drunken, another officer demarcated on complaint ...

61 नए पाॅजिटिव; जंगलवार कॉलेज, थाना और कैंप में 17 जवानों को हो गया कोरोना

बुधवार को कांकेर जिले में 61 नए पाॅजिटिव मिले। इसमें कांकेर शहर के शीतलापारा निवासी सराफा व्यापारी के परिवार में एक बार फिर पाॅजिटिव पाया गया है। दूसरी ओर पंखाजूर में बीईओ को पाॅजिटिव पाया गया जिसके बाद से बीईओ कार्यालय बंद कर दिया गया है। बुधवार को जंगलवार, थाना व कैंप के कुल 17 जवान पाॅजिटिव पाए गए हैं। कांकेर के 22 मामले में 9 शहर के तथा 13 ग्रामीण इलाके के हैं। ये सभी गांव जिला मुख्यालय से सटे हुए हैं। आमापारा में पिछले चार दिनों से लगातार मरीज मिले रहे हैं। बुधवार को एक ही परिवार में मिले 4 मरीजों के साथ आमापारा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक बार फिर शहर में मरीजों की संख्या बढऩे से दहशत भी बढ़ती जा रही है। शीतलापारा में दो मरीज पाए गए। इनमें एक सराफा व्यापारी का 8 साल का पुत्र है। कोरोना संक्रमण के चलते 6 दिन पूर्व सराफा व्यापारी की मौत हो गई थी इसके बाद व्यापारी के परिवार में चार लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। पखांजूर में बीईओ को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कार्यालय के पूरे स्टाफ की जांच की गई। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बीईओ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार...

नरहरपुर के नगर पंचायत बनने के 9 साल बाद की गई शिकायत, 10 महीने बाद राज्यपाल ने लिया संज्ञान, कहा- वापस ग्राम पंचायत बनाने की प्रक्रिया शुरू करें

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में अफसरों की क्लास लेते अनुसूचित इलाकों में कानूनों के उल्लंघन को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही अफसरों को अपनी गलती सुधारते नरहरपुर नगर पंचायत को वापस ग्राम पंचायत बनाने कार्रवाई करने कहा। इसकी खबर जैसे ही राजभवन से बाहर आई नरहरपुर से कांकेर तक इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई। नगरवासी भी इसे लेकर सकते में हैं। हालांकि अबतक इससे संबंधित कोई आदेश जिला कार्यालय या नरहरपुर नगर पंचायत अधिकारी के पास नहीं पहुंचा है। भास्कर ने जब इस संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला नगर के कुछ लोगों ने 10 माह पूर्व रोजगार गारंटी का कार्य नहीं मिलने का हवाला देते नरहरपुर को वापस ग्राम पंचायत बनाने की मांग की थी। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंगलवार को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें अनुसूचित इलाकों में कानूनों को ताक में रख किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की गई। पहले तो इसमें मारवाही को नगर पंचायत बनाने प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इसी कड़ी में चर्चा प्रदेश के चार नगर पंचायतों में एक कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत पर भी हुई। इसमें भी नरहरपुर को नगर पंचायत से ग्रा...

शिवनगर में बिजली पोल में आया करंट, तीन बच्चों को लगा झटका

शहर के शिवनगर वार्ड स्थित एक बिजली पोल में करेंट आ गया। आसपास खेल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आने से झटके के साथ दूर जा छिटके। जबकि एक बच्ची करेंट लगने से उसमें चिपक गई थी जिसे उसके दादा ने पोल से अलग किया। मंगलवार को शहर में तेज बारिश के बाद 3 घंटे तक बिजली बंद रही। इसके बाद बिजली आई लेकिन वार्ड में लो वोल्टेज की शिकायत बनी हुई है। इसी बीच यह हादसा हो गया। रात 8 बजे समाचार लिखे जाने तक शिकायत के बावजूद पोल में आ रहे करेंट की शिकायत का समाधान करने बिजली विभाग से कोई नहीं पहुंचा था। शहर के शिवनगर में बुधवार शाम एक गली में बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे बिजली पोल के पास पहुंच गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5qNL8 via

राशन दुकान संचालकों ने 6 माह से लंबित कमीशन मांगा

शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता संघ चारामा ने बीते 6 माह से लंबित कमीशन राशि का भुगतान करने की मांग की है। विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने कहा प्रदेश के 12350 राशन दुकानदार राशन वितरण का कार्य कोरोना के चलते तत्परता के साथ किए हैं। खाद्य विभाग को सभी उचित मूल्य दुकानदारों का कमीशन तत्काल देना चाहिए। राशन विक्रेताओं को पिछले 6 माह से कमीशन की राशि नहीं मिली है। अप्रैल से सितंबर तक का कमीशन तत्काल उचित मूल्य दुकानदारों को देना चाहिए। कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ राशन दुकानदारों ने कोरोना योद्धा के रूप में काम किया है। इसके बाद भी सरकार के राशन दुकानदारों के प्रति उदासीन रवैया से दुकानदार चिंतित नजर आ रहे हैं। प्रदेश में संचालित राशन दुकानदारों का संचालन ग्राम पंचायत, शासकीय संस्थानों तथा महिला समूह द्वारा किया जाता है। इन सभी दुकानदारों को निशुल्क चावल वितरण कराए गए, लेकिन दुकानदारों को कमीशन अभी तक शासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण इन राशन दुकान संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ लंबित कमीशन के साथ अतिरिक्त कमीशन जो जारी हुआ है उसे तत्काल भुगतान करन...

धान बीज में मिलावट की जांच करने खेतों में पहुंचे अफसर, किसानों को मिलेगा मुआवजा

कोरर क्षेत्र के किसानों ने कृषि केंद्रों धान बीज मिलावट होने की शिकायत कृषि अधिकारियों से की थी। कृषि अधिकारी को मौके पर इसका मुआयना भी कराया था। इसको लेकर दैनिक भास्कर में 29 सिंतबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी और बीज कंपनी के अधिकारी जांच में पहुंचे। अधिकारियों ने जांच कर कहा कि खेतों में 15 से 20 प्रतिशत धान दूसरे किस्म होने की आशंका है, इसका भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान हेटारकसा लोकनाथ नेताम, चिल्हाटी के वसीम खान, जामपारा के संतोष तिवारी, बैजनपुरी के गोलू चुरगिया, कुर्री के मंगल कोमरा, घोड़दा के राकेश गावड़े ने बताया द्वारा मिलावट बीज विभिन्न कृषि सेवा केंद्रों से बायर बायोसाइस कंपनी के संकट किस्म की धान बीज एजेंड 8433 डीटी एवं धान हाईब्रीड धान बीज खरीद कर लगाया गया था। इसमें बालियां एक साथ न निकल कर आगे पीछे निकल रही हैं। इससे बीज के मिलावट होने की आशंका हैं। इसके कारण किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसकी शिकायत की गई थी। बुधवार को खेतों की जांच की है और कहा है कि इसमें धान का जितना नुकसान होगा, उसकी भरपाई ...

बिजली संविदा कर्मचारियों ने किया ओवरहेड लाइसेंस का विरोध

बस्तर क्षेत्र के समस्त संविदा कर्मचारी संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कांकेर अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों से नियुक्ति पत्र में दिए गए कार्य लिए जाने के लिए आदेशित किया था और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी की पूर्ण जिम्मेदारी होना उल्लेखित किया गया है। इसके बाद भी आज तक इसे धरातल पर क्रियान्वित नहीं किया गया है। इसके चलते आए दिन किसी न किसी संविदा कर्मचारी हादसे का शिकार हो रहे हैं। अभी हाल ही में प्रदेश में कई संविदा कर्मचारियों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है, जिसके बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा नियमितीकरण के लिए आदेश किया गया। बल्कि दुर्घटना उपरांत मृतक पर ही दोषारोपण किया जा रहा है कि नियम विरूद्ध कार्य करने के चलते दुर्घटना हुई। इस प्रकार की घंटना से संविदा कर्मचारी चिंतित हैं। बस्तर क्षेत्र के संविदा कर्मचारियों के 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज तक नियमितीकरण आदेश नहीं दिया गया है, जिसके लिए संविदा कर्मचारी समय-समय पर ध्यानाकर्षण कराते र...

कॉलेज की परीक्षा ने बढ़ाया आर्थिक बोझ, पढ़ाई से ज्यादा है सामग्री जुटाने का तनाव

काेराेना के संकट काे देखते हुए विश्वविद्यालयाें ने परीक्षा के नियम बनाए। उद्देश्य था कि काॅलेज छात्राें काे सुविधा हाेगी। लेकिन इसके उलट इन नियमाें ने छात्राें की ही परेशानी बढ़ा दी है। ना परीक्षा आसान हुई, ना ही संक्रमण राेकने का प्रयास सफल दिख रहा है। नए नियमों से छात्राें के साथ डाक विभाग की परीक्षा हाे रही है। अभी छात्राें काे प्रश्न पत्र डाउनलाेड करना है, कॉपियाें का इंतजाम करना है। उसके बाद स्पीड पाेस्ट या काॅलेज तक पहुंचाना है। समय सीमा की बाध्यता ना हाेने से परीक्षा की गाेपनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि काेराेना संकट के बीच ऐसी परीक्षा किसके लिए ली जा रही है, जबकि यूजीसी ने इसके अन्य विकल्प भी बताए थे। 3 ऑप्शन दिये थे यूजीसी ने लेकिन चुना गया ऐसा जिससे सभी हो रहे परेशान इनमें पहला ऑप्शन पिछले साल मिले नंबरों के आधार पर इस साल नंबर देकर जनरल प्रमोशन करने का था। दूसरे विकल्प में कॉलेजों के इंटरनल टेस्ट में मिले नंबरों के आधार पर ओवरआल रेटिंग या नंबर देने का था। तीसरा ऑप्शन ऑनलाइन एग्जाम लेने का था। सबसे अच्छा और बेहतर आप्शन यह था कि पिछले वर्ष के रिजल्ट ...

अक्टूबर में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, इधर एटीएम से भी नहीं निकल रही रकम, त्योहारी सीजन में संकट

अनलॉक के बीच गुरुवार से अक्टूबर की शुरूआत हो जाएगी। गुरुवार से डेढ़ बजे के बजाय शाम 4 बजे तक कामकाज हो सकेंगे। इस माह से त्योहारी सीजन का दौर शुरू हो जाता है। नवरात्र, दशहरा सहित कई पर्व है। इसलिए सामानों की खरीदारी के लिए लोग पैसा निकालने के लिए बैंकों में पहुंचते है। लॉकडाउन के कारण अभी अधिकतर लोग घरों में रहें। लॉकडाउन में बंदिशें खत्म होने के बाद लोग बड़ी संख्या में बैंकों में पहुंचेंगे। ऐसा बैंक अफसरों का कहना है। हाल ही में आरबीआई ने अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस अक्टूबर में रविवार, दूसरा व चौथा शनिवार के 2 साथ शासकीय छुट्टी को मिलाकर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। लीड बैंक अफसर प्रणय दुबे ने बताया कि फिलहाल मेरी जानकारी में इस माह 7 या 8 दिन ही बैंक बंद रहेंगे। कोलकाता सहित अन्य शहरों में कई स्थानीय पर्व के कारण इस माह यहां की तुलना में ज्यादा दिन तक बैंक बंद रहते है। लेकिन यहां ऐसी स्थिति नहीं आएगी। वैसे भी बैंक बंद होने पर एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। एटीएम में रोजाना पैसा डाले जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण बैंक नहीं जा रहे ग्राहक कुंदन कुमार, सुन...

लॉकडाउन के 9 दिन में मिले 582 संक्रमित, 54 नए मरीज

जिला प्रशासन की ओर से लागू लॉकडाउन के 9वें दिन व अनलॉक के पहले बुधवार शाम तक कोरोना के 54 पॉजिटिव मरीज मिले। एआरटी किट व ट्रू नॉट मशीन में सैंपल जांच के बाद 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने की है। इस तरह जिले में 14 मई से अब तक 2 हजार 346 संक्रमित मिल चुके है। वहीं 22 सितंबर से लागू लॉकडाउन के दौरान 582 संक्रमित मिले। हालांकि लॉकडाउन में एक भी दिन 100 से ज्यादा मरीज नहीं मिले है। लॉकडाउन लागू होने के पहले 21 सितंबर तक 1764 मरीज मिल चुके थे। केस कम मिलने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली है। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसा अफसर कह रहे है। लॉकडाउन के अंतिम दो दिन में 108 मरीज मिले। लॉकडाउन के कारण मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jkVf1r via

मोहम्मदपुर रोड के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सेक्टर-37 से गांव मोहम्मदपुर जाने वाली सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। मंगलवार को शव लटका होने की सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। सब इंस्पेक्टर करतार सिंह ने बताया कि शव की जेब से मिले कंपनी के पहचान पत्र के जरिए उसकी पहचान मूल रूप से गाजी पुर उत्तर प्रदेश के गांव पारा निवासी अखिलेश के रूप में हुई। शव रास्ते के साथ ही लगती रिलायंस की जमीन पर लगे पेड़ पर झूलता मिला है। परिजनों को इसकी सूचना देकर बुलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। उधर, सेक्टर-10 थाना पुलिस को अल्पाइन स्कूल के पास स्थित पार्क से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पार्क में सोए एक व्यक्ति के न उठने पर पुलिस व एंबुलेंस को बुलवाया गया। सब इंस्पेक्टर करतार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान औरेया उत्तर प्रदेश के गांव रुसखुर्द निवासी संदीप के रूप में हुई। मृतक के भाई राजीव ने बताया कि उसका भाई संदीप शराब पीने का आदी था और कादीपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। करतार सिंह ने बताया कि उसके संदीप के एक पैर पर चोट लगी हुई है। शव का पोस्टमार्ट...

नगर निगम ने आउटसोर्स पर लगे 560 कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

नगर निगम में एक सप्ताह के दौरान 560 कर्मचारियों की भी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। ये सभी निगम की विभिन्न शाखाओं में आउटसोर्स पॉलिसी के जरिए नियुक्त किए गए थे और इनमें कई तो काफी सालों से कार्यरत थे। निगम अधिकारियों का तर्क है कि मैनपावर ज्यादा होने के कारण अब इन कर्मचारियों की जरूरत नहीं है। ये सभी कर्मचारी निगम में गार्ड (सुरक्षाकर्मी), कंप्यूटर क्लर्क, चपरासी, पंप ऑपरेटर, माली सहित अन्य पदों पर तैनात थे। एक साथ इतनी संख्या में पहली बार नगर निगम में छंटनी की गई है। गत शुक्रवार और अब सोमवार को दो बार में कुल 523 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिनमें पंप सहायक 38, चपरासी 31, पंप ऑपरेटर 45, कंप्यूटर क्लर्क 89, बेलदार 11, बिल डिस्ट्रीब्यूटर 6, चौकीदार 14, व 1 डीजल इंजन ऑपरेटर शामिल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJQpIQ via

24 घंटे में 340 पेशेंट ठीक हुए, 242 नए केस मिले, एक पेशेंट की मौत

जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 242 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 171 हो गया। बीते 24 घंटे में 340 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 20417 हो गई है। वहीं अब तक 17835 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले दस दिन की बात करें तो दस दिन में 3352 पेशेंट ठीक हुए, नए केस 2994 मिले, पांच दिन में 2850 से घटकर 2400 रह गए हैं। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या केवल 2411 रह गई है। इनमें से 2149 मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व कर्मचारियों की ओर से मरीजों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सक्रिय मरीजों में से केवल 262 मरीज ही विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आ चुके 9835 लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग अभी तक पहचान कर चुका है। मेवात में कोरोना वायरस से एक मौत, पांच नए मामले आए जिले में कोरोना से मौत के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। म...

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी, सबसे ज्यादा पॉल्यूशन फैलाने वाले औद्योगिक क्षेत्रों की पहचान की

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए समय रहते गुड़गांव में कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस कार्य योजना को सभी संबंधित विभागों तथा एजेंसियों के साथ तालमेल करके लागू किया जाएगा। पिछले एक साल में गुड़गांव में दो नए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही सबसे अधिक प्रदूषण के हॉटस्पॉट की भी पहचान की गई। जिन पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हरियाणा के अधिकारी नजर रखेंगे। डीसी अमित खत्री ने कहा कि अक्टूबर से फरवरी के बीच बढ़ने पॉल्यूशन को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। डीसी अमित खत्री ने कहा है कि पॉल्यूशन को कम करने के लिए समय रहते सभी संबंधित विभागों तथा एजेंसियों को बेहत्तर तालमेल के साथ काम करते हुए प्रदूषण के कारणों पर प्रभावी ढंग से रोकथाम करने की हिदायत दी गई है। अब जिला में प्रदूषण मापक यंत्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां गुड़गांव जिला में विकास सदन तथा मानेसर में केवल दो स्थानों पर प्रदूषण मापक यंत्र लगे हुए थे, अब उनकी संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है। गुड़गांव के सेक्टर 51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय तथा फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर टैर...

डीजल की घटी मांग ने बिगाड़ा गणित, आयात करना पड़ रहा पेट्रोल; सामान्य से 8 फीसदी कम

(देबजीत चक्रबर्ती) देश की दिग्गज तेल कंपनियाें काे विचित्र समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेट्राेल की पर्याप्त उत्पादन क्षमता हाेने के बाद भी उन्हें पेट्राेल को दूसरे देशों से आयात करना पड़ रहा है। दरअसल, देश की रिफाइनरियां पेट्रोल के मुकाबले अधिक मात्रा में डीजल बनाने के लिहाज से डिजाइन की गई हैं। रिफाइनरी इस तरह बनी हैं कि हर एक टन पेट्रोल के उत्पादन के लिए 2.5 टन डीजल का उत्पादन करना पड़ता है। फिलहाल पेट्राेल की मांग सामान्य स्तर पर है, जबकि डीजल की मांग 8 फीसदी कम है। रिफाइनरियां डीजल का उत्पादन कम कर रही हैं, ताे इससे पेट्राेल का उत्पादन भी कम हाे जा रहा है, जबकि उसकी मांग अधिक है। ऐसे में तेल कंपनियां पेट्राेल आयात कर जरूरतें पूरी कर रही हैं। डीजल का सबसे अधिक इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक गतिविधियों में होता है। कोरोना के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम हो रहा है। औद्योगिक गतिविधियां धीमी रफ्तार से बढ़ रही हैं। सीजनल डिमांड कम और खुदरा कीमतें अधिक हैं। इसका परिणाम यह है कि देश में डीजल की मांग कम बनी हुई है। बीपीसीएल के मार्केटिंग डायरेक्टर एके सिंह कहते हैं डीजल की म...

10 करोड़ लोग संक्रमित होकर ठीक भी हो चुके, संक्रमण की दर ग्रामीण इलाकों में शहरों से आधी

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार देश में अभी साढ़े 62 लाख कोरोना मरीज हैं, जबकि सरकार के ही सीरो सर्वे में 10 करोड़ मरीज होने का अनुमान लगाया गया है। आईसीएमआर ने 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच 21 राज्यों के 70 जिलों में सीरो सर्वे किया। इसमें सामने आया कि 18 साल से ज्यादा उम्र के 7.1% लोगों (करीब 10 करोड़) में कोरोनावायरस के विरुद्ध एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं। ऐसा तभी होता है, जब व्यक्ति को संक्रमण होता है। कुल 29,082 लोगों पर किए गए सर्वे में 10 साल से ऊपर के लोगों को शामिल किया गया। 10 से 18 साल की उम्र के 6.6% लोगों में एंटीबॉडी मिले। अध्ययन में सामने आया कि झुग्गियों में 15.6%, शहरी इलाकों में 8.2% और ग्रामीण इलाकों में 4.4% लोगों में एंटीबॉडी पाए गए। इसके आधार पर अनुमान लगाया गया कि अभी देश की 93% आबादी संक्रमण से बची हुई है। इससे पहले 11 मई से 4 जून के बीच देशभर में पहला सीरो सर्वे किया गया था। उसमें महज 0.73% (करीब 1 करोड़) लोगों में एंटीबॉडी पाए गए थे। उस समय सरकारी रिकॉर्ड पर सिर्फ डेढ़ लाख मरीज थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 100 million people infec...

नियम तोड़ने वाले ‘कोविडियट’, कोहनी से हलो करना यानी ‘एल्बो बम्प’ और अकेले पीने वालों के लिए नया शब्द- क्वारेंटीनी

पिछले 20 सालों से ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी हर तीन महीने में नए शब्द अपनी डिक्शनरी में जोड़ने की घोषणा करता है। अमूमन मार्च-जून-सितंबर और दिसंबर के महीने में नए शब्द जुड़ते हैं। पर साल 2020 कुछ अलग रहा है। बसंत ऋतु के साथ-साथ जुलाई के महीने में भी डिक्शनरी खास शब्दों की घोषणा करता रहा, जो कोविड-19 महामारी के कारण अस्तित्व में आए। ‘कोविड-19’ और ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ भी अब अंग्रेजी भाषा का शब्द बनकर डिक्शनरी से जुड़ चुका है। महामारी के कारण कुछ ऐसे शब्द उभरकर आए जिसने शब्दों को रिप्लेस किया है। जैसे ‘एल्बो-बम्प’। इसने हाईफाई की जगह ले ली है। एल्बो बम्प का मतलब है कि सुरक्षित तौर पर कोहनी टकराकर हाय-हलो करना। ऐसे ही एक शब्द प्रचलित हुआ है- ‘जूमबॉम्बिंग’। इसका अर्थ है- वह परिस्थिति जब किसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक से कोई अनजान व्यक्ति दिखाई और सुनाई पड़ने लग जाए। आपने मार्टिनी नाम का कॉकटेल सुना होगा। लेकिन जब कोई सेल्फ क्वारेंटीन की अवस्था अकेले कॉकटेल पी रहा हो तो उसका नाम पड़ गया क्वारेंटीनी। जब कोई महामारी के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके लिए...

टाटा के सुपर एप में 1.80 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है वॉलमार्ट, फंड जुटाने के लिए कई निवेशकों से बातचीत कर रहा है समूह

रिटेल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी की राह पर चल पड़ा है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाला टाटा ग्रुप अपने प्रस्तावित ‘सुपर एप’ की हिस्सेदारी अमेरिकी होलसेल कंपनी वॉटमार्ट को बेचने के लिए बात कर रहा है। सूत्राें के मुताबिक, वॉलमार्ट टाटा के ‘सुपर एप’ में 25 अरब डॉलर यानी करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुपर एप में हिस्सेदारी के लिए वॉलमार्ट इंक से टाटा की बातचीत चल रही है और वॉलमार्ट 1.4 से 1.8 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकती है। यदि टाटा ग्रुप और वॉलमार्ट इंक के बीच साझेदारी होती है तो यह रिटेल सेक्टर में देश में अब तक सबसे बड़ा सौदा होगा।गौरतलब है कि वॉलमार्ट ने मई 2018 में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह सौदा करीब 1.18 लाख करोड़ रुपए में हुआ था। खबरों के मुताबिक, साझेदारी के बाद टाटा ग्रुप और वॉलमार्ट एक जॉइंट वेंचर के तहत संयुक्त रूप से सुपर एप को लॉन्च कर सकते हैं। इससे टाटा ग्रुप और फ्लिपकार्ट के ई-कॉमर्स कारोबार के बीच तालमेल का ...