शहर के तालाबों को संवारने नगर निगम ने सफाई महाभियान शुरू किया है। बूढ़ातालाब अब पूरी तरह जलकुंभी मुक्त है। निगम का नया लक्ष्य राजातालाब को गंदगी मुक्त करना है। महापौर एजाज ढेबर शनिवार को यहां की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। पता चला कि काम धीमी गति से हो रहा है तो महापौर अफसरों पर भड़क गए। कहा कि 10 जून तक तालाब हर हाल में साफ हो जाना चाहिए। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दरअसल महापौर जब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पाया कि अभियान की बेहद धीमी है और राजातालाब में चारो ओर जलकुंभी हुई है। इसके बाद महापौर ने जोन 3 के स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव को तालाब की सफाई को लेकर बड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप यह अभियान शुरू किया गया है और इसमें किसी तरह का हील हवाला नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों की जवाबदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ रितेश त्रिपाठी, पार्षद जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद मन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TRNzZK
via
Comments
Post a Comment