Skip to main content

जिले में खाद-बीज वितरण शुरू, 11 हजार 771 क्विंटल का हुआ उठाव

जिले में आगामी खरीफ फसल के लिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिले में कृषि विभाग एवं उससे संबंध विभागों द्वारा मानसून को देखते हुए खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कृषि सहित सहकारी समिति के अधिकारियों को किसानों के लिए उनकी आवश्यकता के मुताबिक खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


इस संबंध में कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के 81 सहकारी समितियों के माध्यम से बीज एवं खाद वितरण का कार्य प्रगति पर है। उपसंचालक एसआर डोंगरे ने बताया कि जिले में सहकारी समितियों का 40 हजार 700 टन उर्वरक का लक्ष्य है। इसके खिलाफ अभी तक 13 हजार 786 टन उर्वरक का उठाव किसानों ने कर लिया है। निजी क्षेत्र में 29 हजार 800 टन उर्वरक का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध चार हजार 545 टन किसानों ने उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार बीज का लक्ष्य 61 हजार 350 क्विंटल है, जिसके विरूद्ध 30 हजार 599 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है और इसके विरूद्ध अभी तक 11 हजार 771 क्विंटल धान बीज किसानों ने उठाव कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खाद-बीज ले जाते हुए किसान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RMGFV
via

Comments