Skip to main content

3 टंकियों में मछली पालन मकान मालिक को नोटिस

घर में पानी की टंकी तैयार कर मछली पालन से वार्ड नंबर 38 में संक्रमण का खतराहै। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में बीमारी फैलने के डर से मनीष गुप्ता द्वारा मछली पालन करने शिकायत महापौर और जिला प्रशासन से की गई थी। उसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नोटिस जारी किया है।
वार्ड नंबर 38 खेतपारा में मनीष गुप्ता का घर घनी आबादी के बीच है। यहां करीब एक हजार परिवार निवास करते हैं। उन्होंने घर की बाउंड्री के किनारे तीन पानी की टंकी निर्माण कर मछली पालन कर रहे हैं। टंकियों में गंदगी और कचरा होने के कारण संक्रमण का डर बना हुआ है। पानी अधिक समय तक जमा होने से मच्छर का लार्वा भी उत्पन्न हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्लेवालों ने महापौर और जिला प्रशासन से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नोटिस जारी कर संबंधित को एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fishing notice to landlord in 3 tanks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3djFAfW
via

Comments