चक्रवात बनने व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे रविवार शाम को भी तेज हवा के साथ शहर सहित जिले में बारिश ने पूरे इलाके को भीगो दिया और हवा में ठंडक घुलने से तापमान नीचे लुढ़क गया।
इससे शहर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग इसे प्री मानसून बता रहा है और मानसून के भी इस साल जल्द पहुंचने की उम्मीद है। बहरहाल मौसम में हुए बदलाव से लोगों को नौतपा के शुरू के तीन दिनों तक पड़ी भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से हवा में नमी घुलने से मौसम ठंडा हो गया है। यहां बता दें कि नौतपा में शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था।
पिछले 50 सालों में मई कभी नहीं रहा इतना कूल
अप्रैल के बाद इस साल मई भी ज्यादा नहीं तपा है। बारिश व ओलावृष्टि से पूरे महीने औसत से नीचे ही तापमान रहा और गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के अनुसार बीते 50 सालों में मई का औसत तापमान 39.7 डिग्री रहा है, लेकिन इस साल यह 36.5 डिग्री ही रहा। यानी इसमें करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जो पहले कभी नहीं हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36NXy7K
via
Comments
Post a Comment