डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मृतक के साले समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या का कारण शराब पीकर पत्नी और बच्चों को परेशान करना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के परसागुड़ी गांव निवासी पूरन गोंड़ का शव आंगन में खून से लथपथ मिला था। मृतक के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि पूरन शराब के नशे में आकर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। एक हफ्ते पहले भी उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
इसके बाद पत्नी मायके धरमपुर चली गई थी। वहां बच्चों को छोड़कर परसागुड़ी स्थित बुआ के यहां रहने लगी। यहीं से वह घर आती-जाती थी। 27 मई को वह पूरन की लड़कियों को छोड़ने के लिए मोटू, सत्यनारायण और फुलासो के साथ आया तो देखा कि पूरन नशे में है। इसके बाद वह विवाद करने लगा तो वह सभी उसकी पत्नी के पास चले गए। दूसरे दिन सुबह पूरन का शव आंगन में मिला। मृतक के भाई ने आशंका जताई थी कि धरमपुर निवासी सत्यनारायण और मोटू ने मारपीट की होगी। इससे पूरन की मौत हो गई होगी। इसी के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी।
पता चला कि 27 मई को रात में एक बजे मोटू, सत्यनारायण और दो अन्य साथी पूरन के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान बच्चों व पत्नी को परेशान करने की बात कहते हुए आंगन में जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर भाग गए थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर थाना प्रतापपुर क्षेत्र के धरमपुर निवासी मृतक की पत्नी के चाचा सत्यनारायण सिंह मरावी पुत्र रंगसाय, पत्नी के भाई जीवत लाल पुत्र कृष्णा गोड़, बजरंग मरावी पुत्र भगवती, धनीराम पनिका पुत्र कलेश्वर को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cmZEMY
via
Comments
Post a Comment