लवन पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भालूकोना में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या कर दी गई। महिला विधवा थी और घर में अकेली रहती थी। उसकी लाश घर से 400 मीटर दूर बाड़ी में मिली। मृतिका के सिर पर चोंट के निशान मिले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
लवन चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि मृतक अनुपा बाई पटेल अपने मां और भाई के साथ रहती थी। मां और भाई पिछले 6-7 महिनों से कमाने खाने बाहर चले जाने के कारण घर में अकेली रह रही थी। 28 एवं 29 मई की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। अनुपा बाई पटेल की हत्या कर दी गई जिसकी लाश उसके घर से करीब 400 मीटर दूर महानदी किनारे जगदीश पटेल की बाड़ी में मिली।
सुबह करीब 7 बजे अनुपा बाई पटेल की लाश को गांव के कुछ बच्चों ने देखा। इसके बाद इसकी जानकारी मृतिका के चाचा रामायण पटेल दी गई। इसके बाद लवन पुलिस चौकी में पहुंचकर रामायण पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे एएसआई श्रवण नेताम को मृतिका के सिर में चोंट के निशान मिले। जिसमें प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने के कारण अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XjcQ12
via
Comments
Post a Comment