लॉकडाउन के सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए महासमुंद माहेश्वरी पंचायत, महिला व युवा मंडल ने समाज के लोगों ने घरों में ही भगवान महेश की पूजा अर्चना, अभिषेक पूजन, महामृत्युंजय मंत्र जाप, महाआरती व महेश वंदना के साथ पर्व मनाया। सभी घरों में केसरिया ध्वज लगाते हुए घर के बाहर माहेश्वरी सभा का बोध चिन्ह रंगोली बनाई गई। रात में दीये जलाए गए।
इस दौरान अपनी पुत्री की शादी सादगीपूर्ण ढंग से करने पर समाज के बद्रीनारायण लढ्ढा एवं उनकी पत्नी शांता देवी लढ्ढा का समाज की ओर से शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान लिए माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पन्नालाल चाण्डक, सहसचिव संतोष टावरी, छग माहेश्वरी सभा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य देवीचंद राठी, धमतरी जिला जोन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद लढ्ढा संगठन मंत्री धमतरी जोन के ताराचंद चांडक, द्वारकादास चांडक, भंवर लाल चांडक, युवा मण्डल के अध्यक्ष कैलाश राठी, सचिव भावेश चांडक, महिला मंडल अध्यक्ष उमा चांडक, सांस्कृतिक सचिव नीता चांडक, चंद्र टावरी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cn1mhk
via
Comments
Post a Comment