Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2020

Jharkhand daily news

भाजपा एवं आरएसएस समर्थित आदिवासी संगठनों पर धर्म कोड समर्थकों ने पलटवार किया है। इन संगठन के नेताओं ने कहा कि यह भाजपा एवं आरएसएस का सोचा-समझा षड़यंत्र है। भाजपा एवं आरएसएस कभी नहीं चाहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों को अलग पहचान मिले और धर्म कोड लागू हो। इन संगठनों का यह कहना कि राज्यपाल धर्म कोड प्रस्ताव केंद्र न भेजें, इससे दूसरे धर्म के लोग सरना धर्म में आ जाएंगे, धर्मांतरण होगा, अधिकार छिनेगा, पूरी तरह गलत है। धर्म कोड नहीं होने के कारण बहुत अधिक नुकसान आदिवासियों को रहा है। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के मेघा उरांव, जनजातीय सुरक्षा समिति के संदीप उरांव, केंद्रीय युवा समाज चला विकास समिति के सोमा उरांव, आरएसएस की कठपुतली हैं। सीएनटी एक्ट आंदोलन में भी इन्होंने रघुवर सरकार का समर्थन किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The people of BJP and RSS never want the tribals of the country to get a separate Sarna Adivasi Dharma Code. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mt76Mo via IFTTT

Jharkhand daily news

भाजपा ने कहा है कि झामुमो विधायक सीता सोरेन ने हेमंत सरकार को कुव्यवस्था का आईना दिखाया है। प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने बयान जारी कर कहा है कि सीता सोरेन हमेशा सरकारी कुव्यवस्थाओं को उजागर कर रही हैं, पर आश्चर्य कि बात यह है कि सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए मिस्फिका ने कहा कि सरकार गरीबों की खाद्य सुरक्षा के प्रति बिलकुल गंभीर नहीं है। कोविड महामारी में राशन कार्ड धारक राशन के इंतजार में बैठे हैं, पर केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया राशन अब तक पीडीएस दुकानदारों तक नहीं पहुंचाया गया है। सरकारी गोदाम में रखे जिस अनाज से गरीबों का पेट भरा जा सकता था, वह कुव्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39t5UVR via IFTTT

Jharkhand daily news

विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड के सभी 12 भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सरना धर्म कोड लागू करने में हमारी मदद करें। झारखंड के आदिवासियों की भावनाओं को समझें, नहीं तो बाहरी सांसद झारखंड छोड़ें। कहा कि आदिवासियों के हित के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, जाएंगे। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से समय मांगा है, उनसे मिलकर सारी बातें रखेंगे। कहा कि भाजपा की सरकार यह नहीं चाहती कि सरना धर्म कोड लागू हो। केंद्र की मोदी सरकार को अब यह प्रस्ताव पास करना है। राज्य के मुसलमान एक प्लेटफार्म पर आएं डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के मुसलमानों से आह्वान किया है कि वे सभी आपस में एकता बनाकर रखें और एक प्लेटफार्म पर आएं। कहा कि राज्य में मुसलमानों की आबादी 18 फीसदी होने के बावजूद जो हक मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा। पिछड़े मुसलमानों की सामाजिक भागीदारी ना के बराबर है और वे विकास की दौड़ में काफी पीछे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZ0pzl via IFTTT

Jharkhand daily news

हस्तकरघा, हैंडलूम और खादी से जुड़े उत्पादों के लिए अपनी पहचान बनाने वाला झारक्राफ्ट पिछले 11 महीनों से नियमित एमडी के लिए तरस रहा है। प्रभारी एमडी और सरकार की उपेक्षा के कारण इसकी बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि झारखंड सरकार की इस कंपनी के लगभग 163 कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान मुश्किल हो रहा है। क्योंकि झारक्राफ्ट के उत्पादों की बिक्री से ही इसके कर्मियों का वेतन भुगतान करने का प्रावधान है। दीपांकर पंडा के दिसंबर 2019 में एमडी पद से हटने के बाद से यहां कोई नियमित एमडी नहीं बना। निदेशक हस्तकरघा और रेशम उदय प्रताप सिंह वर्तमान में इसके प्रभारी एमडी हैं। सीईओ रहीं रेणु गोपीनाथ पणिकर के हटने के बाद से किसी की नियुक्ति नहीं हुई। पहले राज्य सरकार अस्पतालों के लिए कंबल, बेड कवर आदि के निर्माण और खरीददारी पर जोर देती थी। लेकिन कंबल घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से वह भी बंद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fUkcA8 via IFTTT

Jharkhand daily news

किसानों के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों ने काला पट्टी बांध कर धुर्वा गोल चक्कर के समीप सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। वहीं, केंद्र सरकार मौन है। जय जवान, जय किसान का नारा तभी बुलंद रहेगा, जब खेत में किसान और सीमा पर तैनात जवान की आवाज सुनी जाए। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, अंकित सिंह, प्रणव राज, आकाश रजवार, नंदिनी गुप्ता, अमन यादव समेत अन्य थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3obwDKM via IFTTT

Jharkhand daily news

देश के अन्नदाता किसानों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार बंद करने, किसानों की आवाज एवं उनकी परेशानियों का समाधान तुरंत निकालने व कृषि कानून में संशोधनों को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में सोमवार को झारखंड के लाखों कांग्रेस जनों एवं आम लोगों ने सोशल मीडिया पर स्पीकअप फॉर फारमर्स कैंपेन चलाया। वीडियो अपलोड करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार ने वादा किया था किसानों की आय दुगनी करने का, लेकिन अडानी-अंबानी की आय कई गुना बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि अपनी गलत नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर देने वाली केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री को देश के किसानों को बर्बाद करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर मांग का समर्थन करती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3obOBwx via IFTTT

Jharkhand daily news

पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इरफान अंसारी सिर्फ शारीरिक रूप से वयस्क है, मानसिक रूप से अभी भी वह बच्चा है। पुस्तकालय की आड़ में वह जामताड़ा वासियों को बांटना बंद करे। मधुपुर में न जाने कितनी बेनामी संपत्ति इन बाप-बेटे के नाम हैं। बीच के दो कार्यकाल को छोड़ दिया जाए, तो पिछले तीस वर्षों से ये बाप-बेटे जामताड़ा को लूट रहे हैं। पूर्व विधायक ने गृह मंत्रालय से मांग की कि पिता पुत्र की बेनामी संपत्ति की जांच हो और उनके विदेशी तार भी एजेंसी उजागर करें। पूर्व विधायक ने कहा कि इरफान ने अपनी असली पहचान उस बयान से दिखा दी, जिसमें मुस्लिमों को भड़का कर उग्र कर रहे हैं। वर्ग विशेष के खिलाफ भड़का कर वे जामताड़ा में अपनी राजनीति चमका रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9oN41 via IFTTT

Jharkhand daily news

रिम्स की डीन, फार्माकाेलाॅजी एचओडी व पूर्व प्रभारी निदेशक डाॅ. मंजू गाड़ी साेमवार काे सेवानिवृत्त हो गईं। रिम्स टीचर्स एसाेसिएशन ने माइक्राेबायाेलाॅजी विभाग के ऑडिटाेरियम में कार्यक्रम का आयाेजन किया। रिम्स चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विवेक कश्यप ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पीडियाट्रिक सर्जरी के एचओडी डाॅ. हीरेंद्र बिरूवा ने रिम्स में 35 सालाें तक याेगदान के बारे में बताया। डाॅ. कश्यप ने 35 सालाें तक रिम्स में सेवा देने के लिए डाॅ. मंजू गाड़ी की सराहना की। मालूम हाे कि डाॅ. मंजू गाड़ी ने 1972 में डीएमसीएच से एमबीबीएस पूरा किया। 1985 में पहली बार टेन्याेर के रूप मे रिम्स ज्वाइन किया। इसके बाद रिम्स में एसिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रभारी निदेशक तक का सफर पूरा किया। इस अवसर पर डाॅ. जेके मित्रा, डाॅ. निशिथ एक्का, डाॅ. अजय शाही, डाॅ. मनाेज कुमार, डाॅ. संजय कुमार अादि माैजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After serving 35 years at RIMS, former Director in charge, Dr. Manju cart from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ifMiq via IFTTT

Jharkhand daily news

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एसीबी के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को पत्र लिखकर रामगढ़ सदर अस्पताल की निगरानी जांच के मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि सदर अस्पताल रामगढ़ के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता के मामले में वर्ष 2015 में निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। निर्माण कार्य में दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामले में विभाग की अोर से जानकारी मांगी गई थी, जो कि अभी तक अप्राप्त है। स्वास्थ्य सचिव ने एक बार फिर से पत्र भेजकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। रामगढ़ को जिला बने 13 साल बीत गए, लेकिन अभी तक सदर अस्पताल अपना रूप नहीं ले सका है। अभी भी सदर अस्पताल मदर एंड चाइल्ड (एमसीएच) भवन में चल रहा है। निर्माण कार्य में घोटाला पकड़े जाने के कारण पिछले छह-सात साल से सदर अस्पताल का निर्माण कार्य स्थगित है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37r2aSd via IFTTT

Jharkhand daily news

संथाली समाज के 20वें अंतरराष्ट्रीय महाधर्म सम्मेलन के दूसरे दिन साेमवार काे मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन बाेकाराे जिले के लुगूबुरू घांटाबाड़ी धाेराेमगाढ़ पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां लुगू पहाड़ की गुफा में स्थित लुगूबाबा बाेंगाओडांग व घंटाबाड़ी धाेराेमगढ़ दरबार चट्टानी स्थित मंदिर में माथा टेका और झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today CM prayed at Ghantabari Dharamegarh and prayed for the prosperity and prosperity of Jharkhand from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ysKeD via IFTTT

Jharkhand daily news

रिम्स के पेइंग वार्ड में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद काे धूप नहीं मिलने से तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स प्रबंधन ने काॅटेज में रह रही नर्साें काे दाे दिनाें के बाद पेइंग वार्ड के चौथे तल्ले में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। काॅटेज खाली करने के बाद उसे सेनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद गुरुवार से लालू काॅटेज के बरामदे में धूप सेक सकेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि इससे उनकी तबीयत में सुधार आएगी। आरजेडी के सदस्याें ने बताया पेइंग वार्ड में शिफ्ट हाेने के बाद लालू काे धूप नहीं मिल पा रही थी। तबीयत खराब हाे गई है। इस कारण वे ठीक से खाना नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उनका इलाज कर रहे डाॅक्टरों ने धूप में बैठने और टहलने की सलाह दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After 2 days Lalu will be able to sunbathe in the verandah of the cottage from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vk1s3h via IFTTT

Jharkhand daily news

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के लिए बहाली होगी। झारखंड पोस्टल सर्किल द्वारा 1118 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी। यह बहाली 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों के पास 6 माह का कम से कम कंप्यूटर का ज्ञान और सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vZ0LQ via IFTTT

Jharkhand daily news

नगर निगम ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके तहत दो लाख से अधिक की राशि जिन दुकानदारों पर बकाया है, उनकी दुकानों को निगम सील करेगा। निगम के उप नगर आयुक्त ने बताया कि इन बकायेदारों को अब तक तीन बार निगम द्वारा नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन दुकानदार गंभीर नहीं हैं। ऐसे में अब इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बकायेदारों की संख्या दो दर्जन से अधिक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ufA2r via IFTTT

Jharkhand daily news

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत द्वाशय निवासी सह पूर्णिया में उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद को प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त के सचिव ने पूर्णिया के जिला पदाधिकारी को इस आशय से संबंधित एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामलला प्रसाद सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इनके सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया को प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण के लिए आदेश दिया गया है। इस आदेश के अनुसार एक दिसंबर से उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण करेंगे। लोगों में खुशी का माहौल अनिरुद्ध प्रसाद को नयी जिम्मेदारी दिए जाने पर डंडखोरा प्रखंड सहित द्वाशय के लोगों में खुशी का माहौल है। डंडखोरा किसान मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास, बुअली खान, कपील यादव, हरिमोहन सिंह, सूरज कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, कालन्दी देवी, सूरज कुमार विश्वास, मुश्ताक आजम आदि ने उन्हें बधाई दी है। Download Dainik Bhaska...

इंसान ने 50 करोड़ जान लेने वाले चेचक को मारा, कई वायरस के टीके बनाए, एचआईवी-कोरोना भी मरेंगे

सभ्यताओं के विकास के साथ-साथ इंसान लगातार जानलेवा वायरसों का हमला झेलता रहा है। इनसे करोड़ों लोगों की जान भी चली गई। हर बार लगा कि इंसानों पर इससे बड़ा खतरा कभी नहीं मंडराया, मगर तर्कशक्ति के बूते विज्ञान से लैस इंसानों ने बड़े से बड़े वायरस को काबू कर लिया। आधुनिक समय का ऐसा ही एक वायरस है एचआईवी। जो जानलेवा एड्स की वजह बनता है। कई दशकों की दहशत के बाद आखिर 2015 में संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में सभी देशों ने 2030 तक इसे दुनिया से मिटाने का ऐलान कर दिया है और हम धीरे-धीरे इस ओर बढ़ भी रहे हैं। मौजूदा समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस के ऐसे ही हमले का सामना कर रही है। भारत समेत बड़े-बड़े देश इससे हिल गए, मगर इस बार भी इंसानों के जज्बे ने कोरोना पर लगाम कसना शुरू दिया है। दुनिया में कोरोना की करीब 48 वैक्सीन विकसित की जा रही हैं। इनमें से करीब 9 वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में हैं। माना जा रहा है कि 2021 में कोरोना पर भी इंसान निर्णायक जीत हासिल कर लेगा। दरअसल, वायरस धरती पर मौजूद सबसे पुराने जीवों में से एक हैं। साइंटिफिक अमेरिकन मैगजीन के अनुसार करीब 6 लाख ऐसे वायरस हैं जो जानवरों स...

ला नीना के प्रभाव से दिसंबर में चलेगी ठंडी हवा

नवंबर के आखिरी दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा। पिछले साल की तुलना में दिन का तापमान 2 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि रात का तापमान 3.8 डिग्री कम रहा। 2019 में 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में न्यूनतम तापमान घटने और ठंड बढ़ने का अनुमान है। हिमालय क्षेत्र जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व ला नीना के असर से दिसंबर में चलने वाली हवा कंपकपाएगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 2014 से 2019 तक दिसंबर में न्यूनतम तापमान औसत 10 डिग्री तक पहुंचा है। इस बार 2 डिग्री कम होने के साथ अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने का अनुमान है। तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट: एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान स्थिर रहा। वहीं रात का पारा 2 डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। ऐसी स्थिति तीन दिन बाद आने के आसार है। इधर जिले में 48 घंटे में इसमें सिर्फ 1 डिग्री की गिरावट हाे सकी। दिन के तापमान में भी खास बदलाव नहीं हो पा रहा है, मौसम साफ होने के बाद धूप खिल रही है। एक सप्ताह पहले दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास ...

बारदाने कम, इसलिए आज 123 केंद्रों में 2120 किसानों को 86.16 हजार क्विंटल धान बेचने टोकन जारी

अधूरी तैयारी के बीच मंगलवार से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। पहले दिन 123 केंद्रों में धान बेचने 2 हजार 120 किसानों को टोकन जारी किया गया है। जो 86 हजार 16 क्विंटल 40 किलो धान बेच पाएंगे। सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कत व बारदाने की कमी के चलते यह हालात बनें। जबकि लाइन लगाकर 40 हजार किसान ऋणपुस्तिका जमा कर चुके हैं। लगातार तीन दिन से किसान परेशान रहे। बावजूद जिम्मेदारों ने व्यवस्था नहीं सुधारी। यूं कहें कि ऑनलाइन के चक्कर में किसानों को लाइन लगाने की नौबत आई और आगे भी यह स्थिति बनेगी। रविवार व सोमवार को शासकीय छुट्टी होने के कारण कहीं टोकन जारी हुआ तो कहीं ताले लटके रहे। जूट बारदाना की कमी से 69 समिति जूझ रहे है। प्रशासनिक व्यय, खरीदी कमीशन लगभग 17 करोड़ रुपए नहीं मिला है। खरीदी की तैयारी पूरी होने के दावे के बीच दैनिक भास्कर ने वास्तविकता जाना। खरीदी प्रभावित नहीं होगी: डीएमओ शशांक सिंह का कहना है कि धान खरीदी को लेकर जरूरत अनुसार समिति को बारदाने उपलब्ध करा दिए है। जूट के नए बारदाने के अलावा पुराने भी उपलब्ध कराए हैं। हालात अनुसार समितियां अपने स्तर पर उपयोग करेंगी। खरीद...

नाबालिग से दुष्कर्म, इधर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पर भी आरोप

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्वास्थ्य विभाग के बलरामपुर अस्पताल में पदस्थ एक टेक्नीशियन ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी से इनकार कर दिया। वहीं त्रिकुंडा थाना इलाके में 13 साल की एक नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे 27 साल के एक युवक ने शादी का झांसा दिया और नौ दिनों तक घर मे रखकर दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि त्रिकुंडा थाना इलाके में 13 साल की एक नाबालिग को पड़ोस गांव का एक युवक भगा ले गया। जबकि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। इसके बाद किशोरी के परिजन अपनी बेटी को उसके चुंगल से छुड़ाकर घर ले आये थे। इसके बाद युवक लड़की के घर पहुंच गया और पत्नी बनाकर रखने की जिद करने लगा। इस पर उसके नाबालिग होने पर परिजनों ने उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया और फिर थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह रामानुजगंज की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई क...

गुरुद्वारे में मत्था टेक श्रद्धालुओं ने की मंगल की कामना

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सोमवार को आयोजित विविध कार्यक्रम से पूरा वातावरण गुरुमय हो गया। स्कूल रोड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक श्रद्धालुओं ने मंगलमय जीवन की कामना की। गुरुद्वारे में गुरु की अराधना करने सिख समाज के अलावा हर समुदाय के लोग पहुंचे। इससे यहां पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सबद कीर्तन से पूरा वातावरण गुरुमय बना रहा। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर चलता रहा जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें कोविड को देखते हुए संक्रमण से बचने के उपाय भी किए गए थे। कीर्तन दरबार, अखंड पाठ सहित कई दूसरे कार्यक्रम 24 नवंबर से शुरू हो गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The devotees prayed in the gurudwara to pray for Mars from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36mXixP via

औरंगा में 48 ग्रामीणों का लिया टीबी की जांच के लिए सैंपल

बलरामपुर जिले के औरंगा गांव में क्रेशर के डस्ट की वजह से पांच सालों में 13 लोगों की टीबी हो जाने से मौत की खबर प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। वहां 39 लोगों का बलगम जांच के लिए लिया गया है। वहीं लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। रामचंद्रपुर ब्लाॅक के औरंगा गांव के लोग पहले क्रेशर में जाकर दूसरे राज्यों में मजदूरी करते थे। क्रेशर से निकलने वाली धूल के कारण उन्हें टीबी होने लगी। इसके बाद कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि गांव में एक क्रेशर लग रहा है तो गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। वहीं दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अब क्रेशर लगाने का काम रोक दिया गया है तो कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ बसंत सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भेजी। इस पर बीएमओ ने गांव के अलग अलग मुहल्लों में 48 लोगों को टीबी होने की आशंका पर उनकी जांच के लिए सैम्पल लिया है। 3-4 दिन में सभी की आ जाएगी जांच रिपोर्ट बीएमओ कैलाश ने बताया कि रविवार को हमने गांव जाकर सस्पेक्टेड लोगों को चिन्हित किया था। इसके बाद सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का ...

नक्सलियों ने सुपरवाइजर को 48 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा, केस दर्ज नहीं कराया

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा में सामरी से लगे कुक्कुद बाक्साइट खदान के एक सुपरवाइजर को अगवा करने और दो कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि किसी ने मामला ही दर्ज नहीं कराया है। वहीं एसपी का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ एक सप्ताह पहले दोनों राज्यों की पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया था और इस घटना के बाद भी चलाया गया। उन्होंने कहा कि लैंड माइंस बड़े पैमाने पर उस इलाके में बिछाए होने की आशंका है। इस पर पुलिस और फोर्स सतर्कता से सर्चिंग करती है। बता दें कि शनिवार की रात 12 से दो बजे के नक्सलियों ने बाक्साइट खदान के ठेकेदार के सुपरवाइजर को अगवा किया है। वहीं दो लोगों के साथ मारपीट की। एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। फोन पर उनसे उनकी बात हुई। वे यह नहीं बता सके कि कितने नक्सली थे। घटना के 48 घंटे बाद भी इस मामले में अपराध दर्ज कराने किसी पीड़ित या उसके परिजनों के नहीं आने की वजह दहशत को समझा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान नक्सलियों ने यह कहते हुए मैसेज छोड़ा है कि वे पैसा नही...

एसपी बंगले और थाने से 100 मीटर की दूरी से दो स्कॉर्पियो चोरी, कार से पहुंचे चोर कैमरे में हुए कैद

बीती रात चोरों के द्वारा एसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित चांदो रोड में फैशन हट के संचालक के घर के बाहर से स्कॉर्पियो एवं घर के ही बगल में जिला पंचायत में कार्यरत ऑपरेटर के रिश्तेदार की खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस खोज कर रही है। अंजुम अंसारी रविवार को रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके सोने चले गए थे और प्रतिदिन की भांति स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी थी। घर के बगल में जिला पंचायत में आपरेटर गुड़ाकेश सिंह के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने उनके बहनोई स्कॉर्पियो से आए थे। उनकी भी स्कॉर्पियो बगल में खड़ी थी। सुबह 6 बजे के करीब पड़ोसी अंजुम की स्कॉर्पियो नहीं दिखी तो पूछे की स्कॉर्पियो को कहीं भेजा है क्या तो वे तत्काल चाबी देखने गए तो चाबी घर में थी। स्कॉर्पियो गायब थी, फिर कुछ देर बाद पता चला कि बगल में जो स्कॉर्पियो गुडाकेश के बहनोई की था वह भी गायब है। जिस के तत्काल बाद अंजुम अंसारी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को दी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। दोनों स्कॉर्पियो क...

पुलिस कस्टडी में 4 की मौत हो चुकी, मृतकों के शरीर पर मिले पीटने के सबूत, जांच ऐसे अफसरों को दी जिन पर केस चल रहा

पुलिस कस्टडी में मौत के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पिछले सात सालों के दौरान चार मामलों में पुलिस कस्टडी में मौत होने के आरोप विभाग पर लगे हैं। वहीं एक अन्य मामले में पटवारी की आत्महत्या में भी पुलिस प्रताड़ना का आरोप परिजनों ने लगाया है। हाल ही में जेई की मौत ने इस मामले को और गरमा दिया है। आलम यह है कि तमाम जांच पूरी होने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों पर न तो अब तक कार्रवाई हुई है और न ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सका है। एक मामले में तो पुलिसकर्मी दोषी पाए जाने के बाद दूसरी जांच कमेटी बना दी गई। उसमें भी उस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई जो पहले से ही धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है। सभी घटनाओं में पीड़ितों के शरीर पर मौजूद चोट के निशान पुलिसिया जुल्म की कहानी बयां कर रहे हैं। इसके बाद भी आज तक एक भी मामले की न तो जांच पूरी हो सकी है और न ही आरोपियों को सजा मिली है। 7 साल पहले थाने में पिटाई से इंजीनियर की हुई थी मौत प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के गृहग्राम चेन्द्रा के पकनी निवासी नरनारायण सिंह रेलवे मे इंजीनियर के पद पर गुजरात में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर अपनी बे...

डीएलएड भाग-1 की परीक्षा में गेप नहीं, छात्रों में नाराजगी

10 वीं, 12 वीं पूरक परीक्षा के साथ डीएलएड पहले साल की मुख्य परीक्षा डाइट में शुरू हुई। डीएलएड के प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि डीएलएड की परीक्षा में ज्यादा गेप नहीं दिया गया है और परीक्षा की जानकारी उन्हें सप्ताह भर पहले ही दी गई। डीएलएड सेंकड ईयर के छात्रों की तरह उन्हें जनरल प्रमोशन देना था। वही डाइट प्रबंधन का कहना है डाइट प्रथम वर्ष का पेपर तो शुरू से होना ही था। स्कूल बोर्ड के साथ कांकेर डाइट में डीएलएड प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों की भी परीक्षा 28 नवंबर से शुरू हुई, जो 8 नवंबर तक होगी। डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा पहले जून-जुलाई माह में हो जाती थी, लेकिन कोरोनाके कारण 5 माह का विलंब हुआ है। डीएडल की मुख्य परीक्षा में 98 परीक्षार्थी हैं। इसमें 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को पहला पेपर बाल विकास और सीखना का हुआ। डीएलएड प्रथम वर्ष में 8 विषय हैं। दूसरा पर्चा 1 दिसंबर को होगा। सेकंड ईयर के समान जनरल प्रमोशन देना था परीक्षार्थी वर्षा पोया, पूजा शोरी, सिया पोया, दुर्गेश पुरबिया, चंद्रप्रभा नेताम, संतोषी दुग्गा, कविता दुग्गा, थानसिंह भुआर्य, दे...

परिचित ने किया मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म

दुर्गूकोंदल थानांतर्गत डांगरा में पिता के परिचित ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई है कि लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम परभेली का युवक मंगलूराम तोप्पा (41) पिता मंगू तोप्पा उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और भानुप्रतापपुर के अस्पताल में बच्चे को जन्म दी। परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवती के पिता का परिचित है और वह अक्सर डांगरा आया करता था। फरवरी- मार्च महीने से ही युवती को डरा धमकाकर उनका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। युवती मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाता रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JiWOQM via

देवउठनी के बाद होेने लगे विवाह, आए 90 आवेदन, दस्तावेजों की कमी से 10 लौटाए

देवउठनी के बाद शादियां तेजी से होने लगी हैं। कई शादियां कोरोना के कारण पिछले साल से रुकीं थीं। इस साल मुहूर्त कम होेने के कारण भी तेजी से विवाह हो रहे हैं। दिसंबर माह में 1,6, 7, 9, 10 व 11 को ही शादी का मुहूर्त दिया गया है। इसके बाद जनवरी, फरवरी व मार्च माह में कोई मुहूर्त नहीं है। अभी नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों के आवेदन अक्टूबर में ही आ चुके थे। 90 आवेदन आए हैं। 10 आवेदनों को दू्ल्हा, दूल्हन के जन्म से संबंधित दस्तावेज नहीं दिए जाने के कारण लौटा दिए गए हैं। कम लोगों की मौजूदगी में होगी शादी : शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर शादी के लिए जिले को अब तक नई गाइडलाइन नहीं मिली है। इसके चलते प्रशासन पुराने आदेश को ही अमल कर रही है। इसमें 50 व्यक्तियों की उपस्थिति की शर्त रखी गई है। इसको लेकर वैवाहिक कार्यक्रम कर रहे लोगों में असमंजस की स्थिति है। लोग कम लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। अभी नई गाइडलाइन नहीं आई : कांकेर एसडीएम यूएस बंदे ने कहा कि शादी को लेकर अभी कोई नई गाइड लाइन नहीं आई है। शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित सभी लोगों को मास्क लगाना जरूरी है। प्रश...

जिले में मिले 26 नए मरीज फिर बढ़ने लगे एक्टिव केस

रविवार को जिले में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। इसके साथ ही अब जिले में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। रविवार को एक बार फिर एक्टिव मरीज 256 हो गए। जबकि इसके पिछले सप्ताह तक मरीजों की संख्या 200 के आसपास ही बनी हुई थी। रविवार को दुर्गूकोंदल विकासखंड में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। कांकेर शहर की बात करें तो रविवार को यहां सिर्फ अलबेलापारा में ही दो पॉजिटिव मरीज मिले जो एक ही परिवार के हैं। इस परिवार का इससे पहले जीवन बीमा एजेंट सदस्य पॉजिटिव पाया गया था। जिसका इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। रविवार को मिले परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वार्डो में पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने से काफी राहत महसूस की गई है। जबकि नरहरपुर व चारामा में तेजी से पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं। दोनों विकासखंड में रविवार को आठ आठ पॉजिटिव मरीज पाए गए। चारामा के तेलगरा में एक ही परिवार में चार सदस्य कोरोना पजिटिव पाए गए हैं। ये कहां से संक्रमित हुए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi...

कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों में की प्रभारियों की नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर 1 दिसंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी के संबंध में संगठन से जुडे लोगों को उक्त धान खरीदी के कार्यो में पूरी पारदर्शिता बरती जाने तथा किसानों को समुचित सुविधा मुहैया कराने शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए धान खरीदी के कार्य का क्रियान्वयन करने केंद्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील गोस्वामी ने बताया कि जिलाअध्यक्ष सुभद्रा सलाम द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्षों से रायशुमारी कर जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को चिन्हाकिंत करते हुए धान खरीदी केंद्रों में प्रभारी का दायित्व प्रदान किया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न हो उसे विशेष ध्यान रखते हुये सुविधा प्रदान करने में शासन-प्रशासन के बीच एक कड़ी के रूप में भूमिका अदा करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhJby9 via

बेटी ने जहर नहीं पीया, उसे उठा ले गए थे दबंग

टहंकापारा की युवती की खुदकुशी के मामले में रविवार को एक नया मोड़ आ गया। कांकेर थाना पहुंच मृतका के पिता ने कहा कि उसकी बेटी ने जहर नहीं पी है बल्कि उसकी मौत प्रताडऩा से हुई है। पिता का आरोप है कि उसकी दोनों बेटियों को गांव के दंबगों ने आधी रात घर से उठा ले गए थे। जंगल में उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पुलिस ने जहर खाकर खुदकुशी करना बताया था। युवती के पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है जिसका पुलिस भी इंतजार कर रही है। चारामा के टंहकापारा की युवती वंदना विश्वकर्मा 19 वर्ष पिता प्रद्युमन की 22 नवंबर को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कांकेर पुलिस ने इस मामले में शून्य में मर्ग कायम किया है। जिसमें युवती द्वारा जहर खाने से मौत होना बताया गया है। घटना के बाद से परिवार में मातम है। इस मामले को लेकर पिता व उसके परिवार के लोग 29 नवंबर को कांकेर थाना पहुंचे। पिता ने जहर पीने की बात को केवल संदेह बताते हुए मामले में चौकाने वाला खुलासा किया। पिता ने बताया कि 16 नवंबर की रात 12 बजे टंहकापारी निवासी युवक राधे निषाद व उसके अन...