वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के समय लोगों की मदद करने में महिलाएं जुटी हुईं हैं। गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली में सरला कोसरिया के नेतृत्व में टीम ने 27 हजार खुद से बनाए वॉशेबल फेस कवर (मास्क) बनाकर 5200 घरों में जाकर वितरण किया है। महासमुंद के लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने सरायपाली प्रवास के दौरान गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली पहुंच कर सभी कर्मवीर भाई-बहनों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया है।
इन अभियान में सरला कोसरिया, सरिता साहू, मधु यादव, रीना देवता, सुशीला बारीक, मैथली भोई, अनुपमा ठेठवार, मंजू साहू, प्रज्ञा बरिहा, रितु यादव, सोनू देवता, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, मंगतराम यादव, राधेश्याम यादव, फूलसिंह बरिहा, मनोहर सराफ, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मनोज सलूजा, अर्जुन कुजूर आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zDaRvP
via
Comments
Post a Comment