छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 जून को राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान संगठन द्वारा इन डीए पर लगाई रोक के ऑर्डर को वापस लेने, वेतन, भत्ते काटने व अर्जित अवकाश के नकदीकरण पर रोक बंद करने, सरकारी विभागों में भर्ती पर अघोषित प्रतिबंध हटाने, सभी अप्रिय श्रम कानून संशोधनों को रद्द करने, बिजली और रणनीतिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों सहित पीएसयू के निजीकरण पर रोक लगाने, महामारी के खिलाफ काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित ने और आवश्यक सेवाओं में लगे सभी कर्मचारियों को बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की जाएगी। इस दौरान जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gG5RHn
via
Comments
Post a Comment