Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

प्रथम वर्ष के छात्रों ने डीएलएड द्वितीय वर्ष की तरह जनरल प्रमोशन देने की मांग की

डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है। वहीं प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इस काेरोना काल में परीक्षा आयोजित की जानी है। ज्ञापन सौंपने वाले डीएलएड के छात्र मो. आरिफ हुसैन, आशुतोष सिंह, सुरेश तिर्की, नमिता एक्का, हेमंती कुजूर सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए अलग-अलग नियम लागू किया जा रहा है। बीटीआई संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कोविड-19 के संक्रमण काल में परीक्षा लेना उचित नहीं है, क्योंकि यदि परीक्षा में शामिल होने से कोई कोविड-19 संक्रमण का शिकार होता है तो जिम्मेदारी कौन लेगा, पहले यह तय हो जाना चाहिए। नियमानुसार डीएलएड के छात्रों को दो साल की अवधि पूरी होने के बाद योग्यता प्राप्त होगी। अभी एक साल बचा है, ऐसे में पहले साल में परीक्षा इस वक्त में इतना जरूरी क्यों है। डीएलएड का कोई करने वाले छात्र किराए के मकान में रहते हैं। कोवि...

अनुदान प्राप्त स्कूल का दर्जा दिलाने के नाम पर शिक्षकों से 13 लाख की ठगी

जशपुर के रमसमा में निजी स्कूल के प्राचार्य एवं शाला समिति के सदस्यों ने स्कूल के स्टाफ से लाखों की ठगी कर ली। ठगी करने की शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निजी स्कूल को शासन से अनुदान प्राप्त स्कूल का दर्जा दिलाने के नाम पर स्कूल के 26 स्टाफ से 13.5 लाख रुपए की ठगी की गई। साथ ही स्टाफ को 22 महीने से स्कूल प्रबंधन ने वेतन तक नहीं दिया है। अब स्कूल पूरी तरह बंद हो चुका है और स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और उनके पालक अब दूसरे स्कूलों में एडमिशन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं स्टाफ ने एसडीएम समेत आला अधिकारियों से मामले की शिकायत कर उनके पैसे वापस लौटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शाला समिति पर 40 लाख रुपए से ज्यादा के फर्जीवाड़ा का आरोप है। जशपुर के बगीचा ब्लाक के रमसमा में भारत माता स्कूल 1300 परिवारों के सहयोग से संचालित था। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन भी किया था, पर प्राचार्य और शाला विकास समिति के सदस्यों की कारस्तानी से स्कूल बंद हो गया है। प्राचार्य के अलावा 26 स्टॉफ पदस्थ थे। इस निजी स्कूल क...

हाड़ी कोरवा युवती के साथ मारपीट, आरोपी गए जेल

पहाड़ी कोरवा युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने एवं पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सन्ना थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात को पहाड़ी कोरवा युवती ने शिकायत की थी कि उसके साथ निखिल गुप्ता बीते डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। पीड़िता को शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह सन्ना 25 अक्टूबर को निखिल से मिलने पंहुची थी। पीड़िता से मिलने के बाद निखिल अपने साथी के साथ उसके घर छोड़ने गया। बाद में निखिल अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecJVCV via

शहर से 2 सहित 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

शनिवार को जिले में 12 नए काेरोना मरीजोें की पहचान हुई है। इसमें जशपुर शहर से 2 मरीजों के अलावा कुनकुरी व लोदाम से 4-4, पत्थलगांव व फरसाबहार से 1-1 केस शामिल है। नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1909 हो गई है। वर्तमान में 365 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है। शनिवार को 37 मरीज को स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कियाहै। कोविड केयर सेंटर कुनकुरी से 4, फरसाबहार से 7, पत्थलगांव व बगीचा से 1-1, एमसीएच जशपुर से 5, होम आइसोलेशन से 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। होम आइसोलेशन में अब तक 411 पाॅजिटिव मरीजों को डाॅक्टर की निगरानी में रखा गया था, जिसमें अब तक 306 लोग रिकवर हो चुके हैं। शनिवार को जिले में आज 753 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसमें 535 व्यक्तियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच में 10 संक्रमित मिले हैं तथा 116 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया और 102 ट्रूनेट सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 53 हजार 934 सैंपल कलेक्ट कर जांच की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar ht...

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के जशपुर रोड़ पर बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। एक ही बाइक पर दोनों युवक पत्थलगांव से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान जशपुर रोड पर स्थित प्रभु ऑटो के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारकर फरार हो गया। ट्रक की ठोकर से दोनों युवक बेसुध होकर गिर पड़े। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों के फोन करने पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक को देर शाम तक तक होश नहीं आया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jqu1JO via

जशपुर-ओडिशा सड़क पर हाथी के आने से 30 मिनट आवागमन रहा ठप

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित पेंरवाआरा गांव में दोपहर एक हाथी सड़क पर आ कर खड़ा हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई। हालांकि प्रधानमंत्री सड़क होने के कारण ट्रैफिक जाम होने की स्थिति निर्मित नहीं हुई। दोपहर को कुछ लोग जब ओडिशा की ओर जा रहे उसी दौरान बीच सड़क में ग्रामीणों ने हाथी को देखकर सकते में आ गए और जान बचाकर भागे। जंगली हाथी के विचरण से दहशत फैल गया। हाथी को खदेड़ने के लिए हल्ला करते नजर आए। तपकरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 28 हाथी घूम रहे हैं। ये हाथी ओडिशा के जंगलों से होते हुए तपकरा वन परिक्षेत्र में पहुंचकर कर अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर 2 बजे के आसपास एक हाथी पेंरवाआरा को ओडिशा से जोड़ने वाले प्रधानमंत्री सड़क पर आ गया। अचानक बीच सड़क में हाथी को देखकर राहगीर सकते में आ गए थे और जान बचाने के लिए वहां से भागे। हाथी तकरीबन आधा घंटे तक सड़क में ही खड़ा रहा। ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस हाथी पर पड़ी, उसे भगाने के लिए शोर मचाया। भीड़ को देखकर हाथी सड़क से निकलकर पास के जंगल में घुस गया। इससे स्थानीय ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। 28 दल ...

दो साल सेवा दे चुके 872 शिक्षाकर्मी आज से रेग्युलर

राज्य सरकार आज से शिक्षाकर्मियों का पूर्ण संविलयन कर रही है। इसका लाभ 872 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा। अब स्कूलों में पदस्थ ये पंचायत के शिक्षक शिक्षा विभाग के नियमित शिक्षक कहलाएंगे। शिक्षाकर्मियों में इसको लेकर खुशी हैं, वहीं ऐसे शिक्षाकर्मियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं जो जोड़-जुगाड़ के दम पर अपने पसंदीदा स्कूलों में अटैच हैं। संविलयन के बाद हर संवर्ग के शिक्षकों का वेतन डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा, अब चूंकि वेतन शिक्षा विभाग से जारी होगा तो शिक्षकों को भी जुगाड़ की व्यवस्था पर काम करने की मनाही होगी। शिक्षा विभाग द्वारा वेतन स्कूलों में शिक्षकों के मंजूर पद के अनुसार ही जारी होगा। ऐसे में कई शिक्षक ऐसे हैं जो कि अतिशेष शिक्षकों की श्रेणी में आते हैं। इन अतिशेष शिक्षकों को अपने मूल पदस्थापना पर जाना होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार बदलने के पहले ही साल में जिले में व्यापक पैमाने पर शिक्षकों को फेरबदल हुआ था। अधिकांश शिक्षक अपनी पसंदीदा स्कूल में चले आए थे। वर्तमान में स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना अलग-अलग है। शहर से सटे हुए स्कूलों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं जो अतिश...

ट्राइबल टूरिज्म विलेज व हाइवे ट्रीट की सुविधा मिलेगी आज से

राज्योत्सव पर शहर से 10 किलोमीटर दूर बालाछापर में बने ट्राइबल टूरिज्म विलेज का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसमें पहाड़ी कोरवा जनजातियों से जीवन शैली से मिलती-जुलती चीजें जुटाई गई है। रविवार को राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास कार्यालय से ट्राइबल टूरिज्म सर्किट अंतर्गत नवनिर्मित पांच टूरिस्ट रिसोर्ट और राम वन गमन पर्यटन परिपथ में राजिम और शिवरीनारायण में कराए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का ई-भूमिपूजन करेंगे। सीएम बघेल ट्राइबल टूरिज्म सर्किट अंतर्गत जशपुर जिले के बालाछापर में नवनिर्मित सरना एथनिक रिसॉर्ट, कुनकुरी में कोईनार हाइवे ट्रीट, कांकेर जिले के नथियानवागांग में हिल मैना हाइवे ट्रीट, कोरबा जिले के सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसोर्ट और सरगुजा जिले के महेशपुर में वे-साइड अमेनिटी का वीडियो कांफ्रेंसिंग से ई-लोकार्पण करेंगे। ये सभी ट्राइबल टूरिज्म सर्किट में स्वदेश दर्शन योजना में बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में स्वदेश दर्शन योजना में ट्राइबल टूरिज्म सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसके तहत पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किय...

मेंटेनेंस के चलते शहर में सुबह से शाम तक 6 बार बिजली बंद

शनिवार को शहर के आमापारा, गंजपारा, बस स्टैंड के सामने, दुर्ग-दल्ली रोड किनारे में स्थित घरों में सुबह, दोपहर से शाम तक 6 बार बिजली बंद हुई। दोपहर में 2 से 2.30 बजे तक बिजली बंद रही। जिसके कारण लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ा। तीन दिन पहले मेंटेनेंस, ट्रांसफर शिफ्ट किया गया है, बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। योगराज, नेतराम ने बताया कि कभी भी अचानक बिजली बंद होने से परेशान होना पड़ रहा है। सीएसईबी के एई एल ध्रुव ने बताया कि फॉल्ट आने के कारण कुछ देर के लिए ही बिजली बंद रही। कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट सुधारते रहे। 3, 5, 6 और 9 नवंबर को अलग-अलग दिन में फीडर में मेंटेनेंस व जरूरी काम करना प्रस्तावित है। डौंडी, कोचेरा, भंवरमरा, जुन्नापानी, खामभाठ, संबलपुर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HSDuZV via

सेवानिवृत्त होने पर धनुषलाल काे दी विदाई

जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद मे आदेशिका वाहक के पद पर पदस्थ धनुषलाल स्वर्णकार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.विनोद कुजूर ने कहा कि धनुषलाल स्वर्णकार ने अपने पूरे सेवाकाल में शासकीय कार्य निष्ठापूर्वक किया। विनोद कुजूर ने शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज सिंह ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष ठाकुर, रामनारायण नाग, पूर्णानंद साहू ,सुजीत कुमार साहू, गिरिजाशंकर ठाकुर, सुशील निर्मलकर, आशीष, दिनेश देवांगन, डेगेंद्र साहू, तिलक कुमेटी, संतोष खोब्रागढ़े, योगेश भंडुरिया, अखिलेश स्वर्णकार मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oGAvEF via

मरवाही में प्रशासन कांग्रेस के साथ पर जनता हमारे साथ: नीलू शर्मा

भारतीय जनता पार्टी ने मरवाही उप चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किए जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा की मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी और सरकार प्रशासन को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है पर मरवाही की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा की सरकार दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को सत्ता का भय दिखाकर कांग्रेस में शामिल करवा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की सभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक अमले का दुरूपयोग किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह भलीभांति जानते हैं कि उनकी सरकार दो साल में प्रदेश के अंदर विकास के एक भी कार्य तक नहीं करा सकी है, इसलिए वे प्रशासन के भरोसे है। जबकि मरवाही समेत पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पंद्रह सालों में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा कर देश में छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाई है। चाहे गरीबों को सस्ता चावल हो या पढ़ने वाली बेटियों को साइकिल हो या स्मार्ट कार्ड क...

टायर फटने से जगतरा के पास पलटी मेटाडाेर

शनिवार काे रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर सब्जी से भरी एक मेटाडाेर का टायर फटने से जगतरा के पास पलट गई। चारामा व आसपास क्षेत्र के छाेटे व्यवसायी सब्जी भाजी खरीदी कर धमतरी की ओर से मेटाडाेर से वापस जा रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GjHWAc via

वैशाली नगर में ही बनेगा सामुदायिक भवन, विवादित मामले का हुआ हल

रामकृष्ण वार्ड में शनिवार को एक पुराने विवादित मामले का निपटारा हुआ। नगर निगम के आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वैशाली नगर में नगर निगम द्वारा एक सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति मिली थी, किंतु उक्त स्थल पर 10 वर्षों से एक स्कूल बस खड़ी होने के कारण वहां पर अड़चन हो रही थी। स्थल से बस हटाने को लेकर मोहल्ले वाले कई बार ज्ञापन दे चुके थे, लेकिन बस मालिक द्वारा बस न हटाए जाने की वजह से विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा था। वार्डवासियों की मांग पर पार्षद गगन आईच ने इस विवादित मामले को हल करने का बीड़ा उठाया। शनिवार को स्थानीय लोगों की उपस्थिति में निगम कमिश्नर कौशिक, इंजीनियर दीपक महाला, निगम के राजस्व निरीक्षक मिलिंद रेड्डी, नजूल अधिकारी मिलिंद ठावरे, पटवारी सुनील ठाकुर, बसंतपुर पुलिस ने मिलकर बस को हटवाया। मौके पर पंचनामा के बाद भूमिपूजन किया गया। वर्षों से विवादित मामले के हल होने पर मोहल्ले वासियों ने हर्ष जताया। इस दौरान मोहल्ले के उमेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, अनिल मिश्रा, उमंग मिश्रा, करण मिश्रा, अभय मिश्रा, इंदु साहू, संध्या दी...

संगोष्ठी में सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को याद कर कांग्रेसियों ने किया नमन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विधायक निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को शहर अध्यक्ष संजीव गोमास्ता, ग्रामीण अध्यक्ष कमलेश वर्मा, संध्या देशपांडे, शिशुपाल भारती, रिम्मी भाटिया, हरीश भंडारी, जितेंद्र भाटिया, गणपत रजक ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद भारत को एकीकरण कर वर्तमान भौगोलिक स्वरूप दिलाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का और आजादी के पश्चात बैंकों के राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण, बांग्लादेश का निर्माण, हरित क्रांति से भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में इंदिरा गांधी का अमूल्य योगदान रहा है। इन महापुरुषों के योगदानों के फलस्वरूप भारत ने विश्व में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस दौरान फिरंगी पटेल, अजय सहारे, गणेश साहू, वीरेंद्र पाल, नरेश करसे, दुलीचंद बडोले, गणेश मुदलियार, लखनलाल पाटकर, विजय अग्रवाल व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/323...

वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सिंघोला में लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। तीरंदाज खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हीरू साहू, खिलाड़ी आशू साहू, उमेनदर साहू, रुस्तम, नीरज, संतोष, नीरज, चित्रांश, गुलशन धनकर, पंकज, अनुश्री यादव, माया बघेल, हर्षिता साहू, उर्वशी साहू, भवी साहू, क्षमा पिस्दा, हेमा साहू, तृशा साहू, श्रुति साहू, जिया साहू एवं डॉ. सन्तोष साहू उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3efybzq via

असामाजिक तत्वों से लोग परेशान नंदई में पुलिस चौकी खोलने की मांग

नंदई में कई वर्षों से असामाजिक तत्वों का गुट सक्रिय रहा है। पिछले कुछ माह से ऐसे लोगों की दबंगई बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन भी इसे रोकने में विफल रही है। नंदई में आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटित होते रहती है जिस पर प्रशासन भी मौन दिख रहा है। नंदई चौक एक व्यस्त स्थान है जहां शाम होते ही शराब व अन्य नशा करने वाले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से आए दिन मारपीट व खून खराबा का माहौल बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। नंदई के कुछ युवाओं व महिलाओं ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि अरुण साहू, मनोज यादव, जौहर सिन्हा, जय किशन शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, देवा सोनकर, भागचंद सोनकर, रॉकी हरिहारनो की पहल से वार्ड में शांति बनाए रखने के लिए वार्ड के निवासियों को जागरूक करने के लिए यादव समाज भवन में बैठक ली। बैठक में वार्ड में चल रहे अवैध शराब बिक्री , सट्टा आदि पर रोक लगाने के साथ गत दिनों दो गुटों के बीच हुई झड़प हुई जिससे अप्रिय घटना होने की आशंका को देखते हुए आने वाले भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए नंद...

रेंगाकठेरा में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण

ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में मितानिन कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। ब्लॉक समन्वयक नीलिमा सिन्हा, प्रेरक सीमा वैष्णव, तेज कुमारी साहू ने प्रशिक्षण दिया। गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल एवं शासकीय खाद्य सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, स्कूल, मध्यान भोजन, आंगनबाड़ी में हितग्राहियों को गरम पका भोजन, रोजगार गारंटी योजना आदि सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। गांव के जरूरतमंद लोग दिव्यांग, एकल महिला, गरीब परिवार, गांव से दूर बसे हुए परिवार आदि को सभी शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सके। पंचायत की जिम्मेदारी है कि शासकीय योजनाओं की निगरानी करे, ताकि गांव के सभी हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चिचदो से पंच गणेश्वरी, माथलडबरी से पंच किरण यदु एवं पंच संगीता कोठारी, आसरा से पंच माहेश्वरी कंवर मोहड से रेणुका यादव आदि ने प्रशिक्षण लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jNltsK via

धरती के सिंगार का आयोजन

कला, कृति, साहित्य परिषद सीपत बिलासपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोक कला संस्था धरती के सिंगार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का संचालक महेश्वर दास साहू कृत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, अध्यक्षता नंदकुमार साहू शिक्षक एवं साहित्यकार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मारकंडे, क्षेत्रीय जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव, प्रदेश महामंत्री असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस योगेन्द्र वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष बबलू सेन, सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई डॉ.राजेन्द्र साहू उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kMEe0Z via

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

शहर से लगे इंदामारा में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि ग्राम बिरगांव निवासी 40 वर्षीय शंभु अपने साथी रंजन शर्मा के साथ बाइक से इंदामरा की दिशा में जा रहा था, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में शंभु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल रंजन को मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jt72Op via

111 नए केस मिले, एक मरीज ने तोड़ा दम, कोविड सेंटरों में 50% बेड खाली

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है। लेकिन संक्रमण का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल त्योहारी सीजन में बाजार खुलने के बाद भीड़ बड़ी संख्या में पहुंच रही है। प्रशासनिक अपील और मॉनिटरिंग के दावों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं। इधर जिले के ज्यादातर कोविड केयर सेंटरों में 50 फीसदी से अधिक बेड खाली हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य टीम का दबाव जरुर कम हुआ है। शनिवार को जिले में 111 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र से 42 और ग्रामीण इलाकों से 69 मरीज शामिल हैं। वहीं एक मरीज ने उपचार के दौरान फिर कोरोना से दम तोड़ दिया, इसके साथ ही मृतकों की संख्या 103 पहुंच गई है। शनिवार को 73 मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं। जिले में अब तक 12257 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैंं। एंटीजन टेस्ट में 6.46 फीसदी मामले जिले में एंटीजन टेस्ट में सामने आ रहे मरीजों की संख्या 6.46 फीसदी है। शनिवार को जिले में कुल 1111 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 54 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। बीते महीने भर में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिल...

पार्षद निधि से तैयार करवाया 30 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड, यहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों की भर्ती की जाएगी

कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड की कमी हो रही थी। बसंतपुर अस्पताल में इस तरह की समस्या बनी हुई है। यह देखते हुए पार्षद सुनीता अशोक फड़नवीस ने पार्षद निधि से पेंड्री स्थित रैन बसेरा को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करा दिया है। यहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा और सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आइसोलेशन वार्ड का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि प्रदेश में पार्षद निधि से पहली बार किसी पार्षद ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सराहनीय कदम उठाया है। इस अ‌वसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरे पार्षदों को भी इससे सीख लेनी की जरूरत है। 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे 1 लाख 57 हजार खर्च पार्षद फड़नवीस ने बताया कि पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में हाल में रैन बसेरा तैयार हुआ है। भवन खाली था। इसलिए पार्षद निधि से लगभग 1 लाख 57 हजार रुपए खर्च कर 30 बेड की व्यवस्था की गई। यहां 15 बेड महिलाओं और 15 बेड पुुरुषों के लिए रखा गया है। डॉक्टरों की टीम यहा...

महिलाओं के अधिकार और घरेलू हिंसा से संरक्षण की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शनिवार को जनपद पंचायत में ई-मेगा कैंप लगाया। इसका उद्देश्य आम लोगों तक शासन व प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करना है। राजनांदगांव जिले में महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण व राज्य की योजना हमर अंगना थीम पर जानकारी दी गई। ई-मेगा कैंप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडेय ने शासन की ओर से कई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित क्षतिपूर्ति का वितरण, छात्र दुर्घटना बीमा योजना, छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन वितरण, राज्य संबंधी मामले का निराकरण, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभों समेत योजनाओं से लाभांवित करते हंै। ई-मेगा कैंप में एडीजे विभा पांडेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, गिरीशपाल सिंह, एसडीएम अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर आदि मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ebM7uq via

घर पर सोए युवक को सांप ने डंसा, मौत

ब्लाॅक के ग्राम शिकारीमहका में घर पर सोए युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय खेमचंद कोटेंगले अपने घर पर जमीन पर सोया था। तभी उसे जहीरले सर्प ने गर्दन के पास साडंस लिया। खेमचंद की हालत बिगड़ने पर उसे छुरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में सर्पदंश की घटनाएं अधिक होती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3238Nbr via

Jharkhand daily news

जिले में धन कटनी शुरू हो गया है।अब जिला कृषि विभाग ने रबी फसल की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस जिले में 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं,400 हेक्टेयर पर मकई व 16000 हेक्टेयर भूमि पर चना का आच्छादन करने का लक्ष्य है। कृषि विभाग के सांख्यिकी पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि जिले के चतरा प्रखंड में 1000 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1314 हेक्टेयर भूमि पर चना आच्छादन करने का लक्ष्य है। इसी तरह कान्हाचट्टी प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1214 हेक्टेयर भूमि पर चना, सिमरिया प्रखंड में1100 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1714 हेक्टेयर भूमि पर चना, लावालौँग प्रखंड में 500 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 918 हेक्टेयर भूमि पर चना,गिद्धौर प्रखंड में 750 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 1102 हेक्टेयर भूमि पर चना,पत्थलगड़ा प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 60 हेक्टेयर पर मकई व 812 हेक्टेयर भूमि पर चना,ईटखोरी प्रखंड में 800 हेक्टेयर पर गेहूं, 10 हेक्टेयर पर मकई व 1307 हेक्टेयर भूमि पर चना,मयूरहंड प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक...

Jharkhand daily news

केन्द्रीय मॉनिटरिंग टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा कर गांव के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बरूरा, गजवा व टड़वा पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं का जांच व निरीक्षण किया। गजवा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तलाब निर्माण मे मनरेगा मजदूरों से पूछताछ की। जॉब कार्ड भुगतान संबंधित जानकारी ली। वही टड़वा पंचायत मे शकीला खातून, रामविलास यादव, तसमीन जहां समेत कई प्रधानमंत्री आवास कार्य का जायजा लिया। मौके पर लाभुकों से मनरेगा मजदूरी भुगतान व मास्टर रॉल की सत्यापन की जानकारी लिया। फेबर ब्लॉक सड़क की भौतिक स्थिति का निरीक्षण भी किया। टड़वा पंचायत भवन मे जेएसएलपीएस के महिला से मिलकर पंजी का जांच किया। मॉनिटरिंग कर रहे पदाधिकारियों ने बताया की प्रखंड के सभी पंचायतों मे मनरेगा,पीएम आवास समेत सभी योजनाओं का जांच किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Central monitoring team inspects site of MNRE...

Jharkhand daily news

महीनों से बंद पड़े एनटीपीसी के खनन कार्य को चालू कराने को लेकर भारतीय कामगार ट्रेड यूनियन ने डीसी और एसडीओ को लिखित ज्ञापन देकर अविलंब खनन कार्य चालू कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया गया है कि कंपनी बंद होने से विस्थापित और प्रभावित क्षेत्र के अलावा बड़कागांव के ग्रामीण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बेरोजगार हो गए हैं। जिससे लोगों की आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही है। ज्ञापन में बड़कागांव के ग्रामीण और भू रैयतों की समस्याओं को अति शीघ्र निपटाने की मांग की गई है। और जिन 86 भू रैयतों पर 107 धारा लगाई गई है उसे अति शीघ्र खारिज करने की आग्रह की गई है। क्योंकि जिन लोगों पर 107 की धारा लगाई गई है वे सारे निहायत गरीब लोग हैं। बार-बार कोर्ट की बुलावट से लोग परेशान हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Trade union submits memorandum to DC to start mining in NTPC from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JjDMJD via IFTTT

Jharkhand daily news

शुक्रवार की रात चंद्रमा के दूधिया रोशनी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने खूब आनंद लिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लोग पूजा-पाठ के अलावा चंद्रमा की रोशनी में रात भर खीर रखना नहीं भूले। मान्यता है कि इस रात आसमान से अमृत बरसता है। कहते हैं कि इस दिन चंद्रमा धरती के बहुत निकट होता है, इसलिए बहुत ही सकारात्मक उर्जाएं भूमंडल में रहती हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी शरद पूर्णिमा का अपना महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात जो चंद्रमा से किरणें निकलती हैं वह हमारे शरीर को आने वाले मौसम के बदलाव के लिए मजबूत बनाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत करती हैं। चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में विशेष प्रकार के विटामिन व लवण होते हैं, और जब यह किरणें खाने पीने की चीजों पर पड़ती है तो उनकी गुणवत्ता बढ़ जाती है, जो शरीर के पाचन शक्ति के लिए भी बेहद अच्छी होती है। इसीलिए शरद पूर्णिमा की रात लोग खीर बनाकर चंद्रमा के समक्ष रखते हैं और सुबह उसका सेवन करते हैं जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि की समस्या भी दूर हो होती है। शहर के सुरेश कॉलोनी मोहल्ला निवासी प्रिया सिंह ने कहा कि शरद पू...

Jharkhand daily news

हजारीबाग पंचशील रेजिडेंशियल कॉलोनी स्थित अधिवक्ता सत्य प्रकाश के आवास में 29 अक्टूबर की रात चोरी का प्रयास किया गया। इस संबंध में अधिवक्ता ने एसपी को ऑनलाइन आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। पिछले 16 वर्षों से वे दिल्ली में रह रहे हैं। उनके हजारीबाग पंचशील रेजिडेंशियल कॉलोनी स्थित आवास में पिछले 3 महीने में चौथी बार चोरी की घटना घटी है। जिसमें दो बार पुलिस आवास पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना भी किया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा है कि इसके पूर्व की चोरी की घटना में समरसेबल और चापानल में लगे सारे सामान को चाेर ले गए। इस संबंध में ऑनलाइन एफआईआर कराया गया था। इस बार चोरी का प्रयास किया गया। घर की कुंडी तोड़े गए। अधिवक्ता ने एसपी को दिए आवेदन में इस घटनाक्रम की जांच कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JokN0H via IFTTT

Jharkhand daily news

प्रखंड के बानादाग गांव के तीन किसान करीब पांच एकड़ भूमि में टमाटर की खेती कर रहे थे। पौधे में फल लग रहे थे। इसी दौरान पौधे में हरियाली व फलों को दुरुस्त रखने को लेकर जब दवा का छिड़काव किया तो तीन दिनों के बाद से पूरे फसल बर्बाद हो गई। टमाटर के पौधे पूरी तरह सूख गए। किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी। किसानों को करीब पांच लाख की क्षति हुई। किसानों ने इस संबंध में जिला उद्यान पदाधिकारी को आवेदन देकर दवा कंपनी से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। बानादाग निवासी किसान दीपक कुमार ने आवेदन में कहा है कि उसने अपने सहयोगी संतोष कुमार व अजीत कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर कटकमदाग प्रखंड के डाढ़ा गांव में करीब पांच एकड़ जमीन लीज पर लेकर टमाटर की खेती की थी। पौधों में टमाटर लगना शुरू हो चुका था। इसी दौरान 15 दिन पूर्व बानादाग गांव में संचालित कुशवाहा बीज भंडार से बायर कंपनी की नोटिभो दवा खरीदी थी। फसलों को हरियाली व दुरुस्त रखने के लिए दुकानदार के निर्देशानुसार उचित मात्रा में दवा छिड़काव किया। लेकिन दवा छिड़काव के तीन दिनों बाद सारे पौधे जलने जैसे हो गए। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना कुशवाहा बीज भंडार द...

Jharkhand daily news

चरही घाटो मोड़ व एनएच 33 के किनारे से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण। अतिक्रमण करने वालों को एसडीओ हजारीबाग द्वारा नोटिस दिया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि आगामी 5 नवंबर तक स्वतः अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है। 5 नवंबर तक अगर स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो चिन्हित व्यक्तियों के उपर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनसे अतिक्रमण में होने वाले खर्च भी वसूल किए जाएंगे। ज्ञात हो कि चरही घाटो मोड़ के पास अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। जिसको देखते हुए चुरचू प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत की थी। चरही घाटो मोड़ और एनएच 33 सड़क के किनारे लोग मार्केट बनाकर फुटपाथ को भी अतिक्रमित कर लिए है, और आए दिन इसकी प्रक्रिया निरंतर जारी है। बीते 3 मई को घाटो मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। इसके बावजूद आज भी फुटपाथ पर अनेक प्रकार की दुकानें लग रही हैं। चरही पुलिस आए दिन इन अतिक्रमणकारियों को हटाने का काम करती है लेकिन ये लोग यह ठान चुके है कि हम नहीं सुधरेंगे। लोग मार्केट व शेड फुटपाथ...

Jharkhand daily news

बिजली विभाग ने बिजली बिल बकाया रहने को लेकर पूर्व विधायक रानी डे की बिजली काट दी और फिर बिल जमा होने पर बिजली बहाल कर दी। जबकि बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में 17 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गये। बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान बिजली बिल के चार लाख 93 हजार रुपये ऑन स्पाॅट राजस्व की वसूली हुई। शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिन 17 उपभोक्ताओं के लाईन डिस्कनेक्ट किए गए हैं, उनपर विभाग का लगभग 06 लाख 47 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। बताया कि अभियान अभी जारी रखा जाएगा। पूर्व विधायक रानी डे के आवास की बिजली काटने के संबंध में बताया गया है कि उनके आवास का 36 हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। कार्यपालक अभियंता ने बकाया बिल में से फिलहाल 25 हजार रुपये जमा करने पर लाईन चालू करने का आदेश दिया। उसी के आलोक में आवास की बिजली बहाल कर दी गई। उधर बरही विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नवलेश...

Jharkhand daily news

हज़ारीबाग बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति के महासचिव रमेश चंद्र प्रसाद उर्फ पिंटू जी के द्वारा आगामी 2020 -21 चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर एक नवंबर को शाम 6 बजे स्थानीय बड़ा अखाड़ा चौक स्थित स्व नवल किशोर प्रसाद बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में एक बैठक का आयोजन किया है। इसमें इस वर्ष होने वाले चित्रगुप्त पूजा को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही पूर्व की पूजा में होने वाले आय-व्यय की प्रस्तुति सामूहिक रूप से की जाएगी। वहीं इस वर्ष होने वाले पूजा को लेकर नई कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा। महासचिव रमेश चन्द्र प्रसाद उर्फ पिंटू जी ने बताया कि पूर्व के वर्षों में पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा है जिसका श्रेय बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति के सभी चित्रांश को जाता है। इस वर्ष कोविड 19 को लेकर हर पूजा पाठ थोड़ा फीका पड़ा है हम चित्रांशों का भी ये प्रयास होगा कि आगामी चित्रगुप्त पूजा कोविड 19 को देखते हुए पूरे सादगी एवं सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाए। महासचिव ने इस बैठक में सभी चित्रांशों से भाग लेने के लिए आग्रह किया। Download Dainik ...

Jharkhand daily news

चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में गुरुवार की रात 11 बजे 217 बोरा अवैध पोड़ा कोयला चौपारण पुलिस ने जब्त किया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह एवं पीएसआई राजू मरांडी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम जगदीशपुर में भारी मात्रा में अवैध कोयला बोरी में रखकर तस्करी के उद्देश्य भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस जब उक्त स्थान पर पहुंची तो पुलिस को आता देख तस्कर भागने में सफल हो गया। बाद में सभी कोयला को ट्रैक्टर के द्वारा चौपारण थाना लाया गया। जांचोपरांत सियाराम सिंह, सुरेश यादव, प्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हर दिन बाइक से हाेती है काेयले की ढुलाई पोडा कोयला की तस्करी चौपारण प्रखंड में चरम सीमा पर है। प्रतिदिन अहले सुबह लगभग दर्जनों बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डाल पोड़ा कोयला की तस्करी करते हैं। मालूम हो कि सभी बाइक सवार बड़कागांव, चरही, मांडू व अन्य क्षेत्रों से अपने बाइक में अवैध रूप से दो दर्जन बोरियों को लोड कर इटखोरी चतरा रोड होते हुए प्रखंड के कई क्षेत्रों में बेचने आते हैं। इस पर भी...

Jharkhand daily news

केदारुत पंचायत के खैरोन निवासी 24 वर्षीय रोहित सिंह की संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार सुबह मुंबई में माैत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खैरोन निवासी नरेश सिंह ने बताया कि रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से मुंबई में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह गांव से मुंबई गया हुआ था। इनका विवाह डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ है। दो भाइयों में रोहित बड़ा था। छोटा भाई मोहित गांव में रहकर खेती बारी करता है। शुक्रवार को घटना की सूचना परिजनों को मिली। मौत होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिस कमरा में रहता था उसके रूम मेट ने बताया कि रात में खाना खाकर सोया, लेकिन जब वह सुबह नहीं उठा तो उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी कोरोना जांच भी कराई गई। जिसमे उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अाधार पर ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संभवतः आज शव खैरोन आएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ...

Jharkhand daily news

हजारीबाग में खास महाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए 131 एकड़ की सूची जारी होते ही अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मच गई है। यह सूची यहां के डीसी स्तर से जारी हुई है। डीसी ने खासमहाल भूमि पर कब्जा और अवैध संरचना को तत्काल हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। डीसी ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान संबंधित अंचल अधिकारी को विशेष सतर्कता और निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। फर्जी दस्तावेज के सहारे सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इस सूची के जारी होते ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले कानूनी मदद के लिए वकील की शरण में जाने लगे हैं। डीसी ने सदर अंचल के कोर्रा, जबरा, सारले, मटवारी, हजारी, चानो, नवादा, नूरा, ओकनी, कोलघट्टी, ओरिया, बहेरी, लाखे, सिरका, हुडहुडू, कंटेनमेंट सहित 18 मौजा में खास महाल की जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने का निर्देश दिया है। कोर्रा खाता 214 और हाल खाता 194 की जमीन चर्चा में सदर अंचल कोर्रा में थाना नंबर 156 के अंतर्गत सरकारी एवं पुनर्ग्रहित लीज भूमि पर कब्जा और संरचना को लेकर चर्चा में है...

Jharkhand daily news

पुलिस संस्मरण दिवस पर 21-31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला खेल स्टेडियम में शहीदों के नाम एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इसमें 11 ब्रदर्स चंदवा, लेधपा, परसही व रिचुघुटा की टीमों ने भाग लिया। खेल गए पहले मैच में लेधपा ने 1/0 से 11 ब्रदर्स चंदवा को और दूसरे मैच परसही ने 1/0 से रिचुघुटा हरा दिया। वहीं खेले गए फाइनल मैच में परसही ने लेधपा को 6/1 से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले जिला खेल पदाधिकारी शिवेंदु कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं सार्जेंट मेजर सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबाल में किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा इस तरह की पहल जिले में नवोदित खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करेगी। लातेहार जिले में फुटबॉल का जो क्रेज है, आने वाले दिनों में जरूर जिले से प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य एवं देश में जिला का नाम ऊंचा करेंगे। टूर्नामेंट समाप्ति के बाद उपरोक्त अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मौैके पर ज...

Jharkhand daily news

भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की घोषणा शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव ने की। वहीं प्रखंड अध्यक्ष कहा कि प्रखंड कार्यसमिति पदाधिकारी व सदस्यों के नाम जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के द्वारा अनुमोदित एवं प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश के द्वारा स्वीकृति मिलने के उपरांत की गई। जिसमें प्रखंड कार्यसमिति के अध्यक्ष लखन उरांव, उपाध्यक्ष मनिंद्र शाह, श्याम सुंदर उरांव, फुलमनी कुमारी, विवेक महतो को बनाया गया। महामंत्री मनोज कुमार साहू, राधेश्याम लोहरा, मंत्री सुषेन यादव, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार शुक्ला, संगीता देवी, शिव चरण तूरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ऊर्फ राजू प्रजापति, मंडल संयोजक सुखन उरांव, सह संयोजक दीपक साहु, मीडिया प्रभारी, राम प्रसाद पाल, सोशल मीडिया वलराम केवट, सह प्रभारी भोला साहू को बनाया गया। वहीं कार्यसमिति सदस्य वसंत कुमार महतो, जितेन्द्र भगत, अमित कुमार साहू,लाला उरांव, हरिलाल भगत, जगबन्धन भगत, सोमनाथ महली, परमेश्वर हजाम, सुमित्रा उरांव, जयमंगल मुंडा, लाखो उरांव, पंकज साहू, जयराम उरांव, दिलीप वैठा, विनोद पांडेय, पूनई उरांव, चिखु उरांव, तारकेश्वर साहु, ललिता देवी, विजय लो...

Jharkhand daily news

जिलेभर में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गाइडलाइन के अनुसार ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। चारों ओर साज सजावट कर नबी की आन में परचम लहराया गया। इस क्रम में अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी व जामा मस्जिद के इमाम कारी शमीम रिजवी के द्वारा संयुक्त रूप से मजार बाबा दुखन शाह र.अ. पर परचम कुशाई की रश्म अदा की गई। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि पूरी दुनिया में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार ईद मिलादुन्नबी का त्योहार है। जिसे पूरी दुनिया में एक साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें आपसी भाईचारा सौहार्द व एक दूसरे के सहयोग तथा प्रेम का संदेश देता है। परचम कुशाई के बाद फातिहा ख्वानी, नात ख्वानी, दुआ व सलातो सलाम पढ़ा गया। जहां लोहरदगा जिला, राज्य व देश में अमन शांति व कोरोना महामारी से देश राज्य व जिले के बचाव को लेकर दुआ किया गया। इस दौरान मोहिबुल्लाह अंसारी, इकबाल खलीफा, मो शाहनवाज, असगर अंसारी, इरफान अंसारी, खालिद अंसारी, लुकमान अंसारी, सग...

Jharkhand daily news

थाना परिसर में अरसली उतरी के ग्रामीणों के साथ सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बीडीओ रविन्द्र कुमार, थाना इंस्पेक्टर रामजी महतो, थाना प्रभारी सीवी सिंह के उपस्थिति में बीते दिनों दसवीं मोहर्रम की रात्रि शिव मंदिर स्थित मूर्ति को गायब कर व झंडा तालाब में फेंके जाने की घटना से पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त करते हुए दशहरा के दशमी को एक मूर्ति धान के खेत मे मिलने से आक्रोशित ग्रामीण धरना के बाद ग्रामीण जयराम पासवान के द्वारा एक नवंबर से दुबारा धरना देने की बात पर यह बैठक आयोजित की गई थी। परन्तु बैठक में मुख्य मुद्दा आरोपी को गिरफ्तारी के साथ आपसी विवाद की चर्चा जोरों पर रही। बैठक में कुछ लोगो के द्वारा में पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता के द्वारा घटना को अंजाम देने को किसी से मिल कर इस घटना में संलिप्त बताने की साजिश बताई गई। लोगों ने कहा कि चुनाव आते ही इस तरह की घटना आम है। जबकि श्याम सुंदर गुप्ता के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर कुछ लाेगाें के द्वारा मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाने की बत बताई है। वहीं बैठक में कुछ लोगों का कहना था कि जो हुआ उसे भूल कर शिव लिंग को शुद्धिकरण कर फिर से स्थ...

Jharkhand daily news

शहर में इन दिनों चोरी की घटना में अचानक वृद्धि हुई है। गुरुवार की रात्रि चोरी की घटना घटी। शहर के अशोक विहार मोहल्ला में डाक विभाग के अभिकर्ता अश्वनी पांडेय के मकान से आभूषण कपड़ा समेत ढाई लाख रुपए की सामग्री मकान का दरवाजा तोड़कर कर चोरी कर लिया गया है। अशोक विहार में घटी चोरी की घटना में चोरों ने छत के रेलिंग तथा दरवाजा का किवाड़ तोड़कर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से गढ़वा शहर में चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बंद मकान में दिन में रेकी करता है और रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है। गत रात्रि अशोक विहार में अश्वनी पांडेय के जिस मकान में चोरी हुई है। उस मकान में रात्रि में कोई नहीं था। सुबह में जब घर के लोग पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान घर में नहीं है। इसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना थाना को दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEMukc via IFTTT