Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

Jharkhand daily news

चक्रधरपुर रेल मंडल जल्द ही लोको पायलट और गार्ड के लिए नई सुविधा देने जा रहा है। टाटानगर से गम्हरिया ड्यूटी जाने वाले लोको पायलट और गार्ड को कार की सुविधा मिलेगी। कार टाटानगर स्टेशन लॉबी के बाहर खड़ी रहेगी। उम्मीद है कि 15 दिनों तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। चक्रधरपुर मंडल में मालगाड़ियों को समय पर चलाने और माल ढुलाई बढ़ाने की कवायद के तहत आदेश जारी किया गया है। मालगाड़ी ड्यूटी में बुक लोको पायलट व गार्ड ट्रेन के जरिए टाटानगर से गम्हरिया जाने में लेट हो जाते हैं। इससे लोको पायलट और गार्ड के इंतजार में मालगाड़ियां खड़ी रहती थीं। इससे लाइन जाम होने के साथ ढुलाई भी प्रभावित होती है। टाटानगर से कार की सुविधा मिलने से लोको पायलट व गार्ड समय से गम्हरिया पहुंच जाएंगे। इससे मालगाड़ियाें को ज्यादा देर तक यार्ड लाइन पर रोकना नहीं पड़ेगा। रेलवे मेंस कांग्रेस संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि मालगाड़ी ड्यूटी के लोको पायलट एवं गार्ड को टाटानगर स्टेशन से कार की सुविधा मिलेगी। हालांकि, टाटानगर से गम्हरिया जाकर मालगाड़ियों में लगभग 30 लोको पायलट नियुक्त होते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Late...

Jharkhand daily news

टाटा वर्कर्स यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद ने कहा- निबंधित कर्मचारी पुत्र जो मांग कर रहे हैं वह अगले 100 साल में भी पूरी नहीं हो सकती है। कंपनी में अभी करीब 13 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं और निबंधित कर्मचारी पुत्रों की संख्या 15 हजार के करीब है। सभी का नियोजन एक साथ कराना असंभव है। प्रबंधन व यूनियन की पहल से पहले और अब पार्ट वाइज बहाली निकलवाकर इन्हें जो मौका दिया जा रहा है, वही एकमात्र उपाय है। आर. रवि प्रसाद ने टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव, भविष्य और उनके कार्यकाल के दौरान जो काम नहीं हो सका और मेडिकल एक्सटेंशन, डीए फ्रीज जैसी सुविधाएं बंद हुई हैं आदि मुद्दों पर भास्कर संवाददाता से अपने चैंबर में विशेष बातचीत कर रहे थे। आर. रवि प्रसाद दो टर्म यूनियन के अध्यक्ष रहे हैं और एक फरवरी को रिटायर होने वाले हैं। कंपनी से रिटायरमेंट के साथ ही यूनियन की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The demand of worker sons will not be fulfilled even in 100 years, simultaneous job of 15000 registered employee...

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लेकिन छत्तीसगढ़ में गर्मी जैसा मौसम, आज से बढ़ेगी ठंड

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो केरल और तमिलनाडू में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर से हवा आती तो यहां ठंड कायम रहती, लेकिन दक्षिण की हवा ने ठंड का रास्ता रोक दिया है। रविवार को दोपहर में चटख धूप निकली और तापमान 33 डिग्री हो गया। ऐसा मौसम आमतौर पर मार्च में होली के आसपास रहता है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 11 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा और 16 जनवरी तक रात के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी, यानी फिर ठंड लगेगी। प्रदेश में मार्च में हल्की गर्मी शुरू हो जाती है और मामूली ठंड भी रहती है। जनवरी में अभी बिलकुल यही स्थिति बन गई है। राजधानी में ही दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। माना, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व जगदलपुर में भी दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहा। सभी जगह पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक है। राजनांदगांव पारा सामान्य से आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान रायपुर में 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। बिलासपुर 20 डिग्री और अंबिकापुर में 16...

वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया तो दूसरे के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं, आ जाएगा मैसेज

प्रदेश में पहले चरण में 2.67 लाख से ज्यादा हेल्थ फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाने हैं। कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल और एक्सपर्ट के जरिए उनके जवाब- सवाल - टीके की 28 दिन बाद दूसरी खुराक के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन होगा? -बिल्कुल भी नहीं। पहले डोज के रजिस्ट्रेशन और टीका लगने के आधार पर दूसरे डोज के लिए मैसेज आएगा। सवाल - दूसरी खुराक में वैक्सीनेशन बूथ वही होगा या बदल दिया जाएगा? - अभी तक जिस तरह की तैयारी है, उसके मुताबिक पहली खुराक वाले बूथ पर ही दूसरा डोज लगाया जाएगा। सवाल - वैक्सीन लगवाने मास्क पहनकर जाना होगा या बिना मास्क चल जाएगा? - वैक्सीन लगवाने के लिए मास्क पहनना होगा। इसे बाद में भी पहनना होगा। मास्क की अनिवार्यता अभी जारी रहेगी। सवाल - मेरे नाम से क्या कोई दूसरा व्यक्ति टीका लगवा सकता है? - बिल्कुल नहीं, क्योंकि टीके का मैसेज आने के अलावा बूथ पर फोटो पहचान से मिलान करके देखा जाएगा। सवाल - क्या कोई टीका लगवाए बिना बूथ से निकल सकता है? - पर्ची सिस्टम से टीका लगेगा। इस पर्ची की बूथ में कई जगह माॅनीटरिंग होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest...

कोवैक्सीन नहीं लगनी चाहिए, क्योंकि इसका ट्रायल पूरा नहीं

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने परीक्षण पूरा किए बगैर कोवैक्सीन को लगाए जाने के केंद्र के फैसले पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन का इस्तेमाल तब तक नहीं करना चाहिए जब तक कि फेज थ्री ट्रायल रिपोर्ट नहीं आ जाती है। अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वैक्सीन आती है तो इमरजेंसी उपयोग के लिए रखना चाहिए। निर्धारित वैज्ञानिक मापदंडों को तोड़ते हुए अभी से टीकाकरण की जल्दबाजी न की जाए। इससे वैक्सीन की विश्वसनीयता पर असर पड़ेगा। उधर पंजाब, राजस्थान और झारखंड ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। इन राज्य सरकारों का कहना है कि उन्हें केंद्र के टीके से कोई आपत्ति नहीं है। इससे पहले भास्कर से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को इस वैक्सीन की सप्लाई नहीं करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने वैक्सीन का फेज थ्री ट्रायल पूरा ही नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि विशेषज्ञों का भी कहना है कि इसमें जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।शेष|पेज 6 उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन फिलहाल तब लगाई जानी है, जब आपात स्थिति हो, जहां तक प्रदेश की बात है यहां आपात स्थिति का मसला ...

रायपुर में 123 व प्रदेश में 661 नए कोरोना संक्रमित, छह मौतें भी

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 661 नए संक्रमित और बढ़ गए हैं। इसमें रायपुर जिले के 123 नए पॉजिटिव भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 6 मरीजों की मौत हुई है। एक अच्छी खबर ये भी है कि प्रदेश में 23 जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी हद नियंत्रण में दिखाई दे रही है। इन सभी में रोजाना निकल रहे मरीजों की औसत संख्या प्रतिदिन सौ से भी कम हैं। जनवरी के दस दिन में प्रदेश में एक हजार प्रतिदिन की औसत से मरीज मिल रहे हैं। मरीजों की औसत वृद्धि पिछले हफ्ते के 0.4 प्रतिशत से गिरकर अब इस हफ्ते में 0.3 प्रतिशत पर आ गई है। प्रदेश में जल्द ही 1.80 लाख लोग घर में इलाज से स्वस्थ हो जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2ABn1 via

सोशल पुलिसिंग से समाज के हर वर्ग को जोड़ेंगे, खाकी आइज अब चार थानों में भी

राजधानी की पुलिसिंग सुधारने और लोगों का विश्वास जीतने के लिए इस बार सोशल पुलिसिंग को बड़ा दिया जाएगा। समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। आजाद चौक और कबीर नगर थाने में सूने मकानों की निगरानी के लिए एक महीना पहले खाकी आइज (पुलिस की आंख) शुरू किया गया। इसका पुलिस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसमें कुछ खामियां भी सामने आई है। उसे दूर करते हुए पुलिस अब इसे चार थानों में शुरू करने की तैयारी कर रही है। खाकी आइज का मजबूत सिस्टम बनाया जा रहा है। इसमें पुलिस से संपर्क करने वाली की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उनका डेटा लीक न हो सके। साथ ही इस साल महिलाओं की सुरक्षा के लिए शी स्क्वॉड का बनाया जाएगा। यह स्क्वॉड सिर्फ महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करेगी। समाज में नशा राेकने के लिए संभव है... मुहिम की जाएगी। ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने साइबर संगवारी बनाया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने ट्रैफिक मितान बनाया जाएगा। इस साल पुलिस कानूनी कार्रवाई के साथ सोशल पुलिसिंग करेंगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस से जुड़े। हालांकि कुछ अभियान पिछ...

महीने के पहले 10 दिन में हर दिन साढ़े 300 मरीज डिस्चार्ज, अस्पताल खाली

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जनवरी के पहले दस दिन में हर दिन 355 के औसत से अब तक करीब 3200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। किसी भी माह में शुरुआती दिनों में इस तरह मरीजों की संख्या में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। यही नहीं शहर में अब करीब 2 हजार पेशेंट ही सक्रिय मरीज के तौर पर घर या अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। दिसंबर के मध्य से शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आनी शुरू हुई, जो नए साल में भी जारी है। पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में रायपुर में 7089 एक्टिव पेशेंट थे, जो कम होते होते अब दो हजार के आसपास रह गए हैं। यही नहीं शहर के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. अंबेडकर जहां 500 कोरोना मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है वहां शनिवार देर शाम की स्थिति में केवल 62 मरीज ही थे। इसमें 38 मरीज आईसीयू मेंं थे जबकि 24 कोरोना वार्ड में है। यानी यहां 438 बिस्तर खाली है। जबकि लालपुर में 30, प्रयास गुढियारी में करीब 22 मरीज ही है। अस्पताल कोविड केयर सेंटर इस तरह खाली अस्पताल या कोविड केयर सेंटर भर्ती मरीज क्षमता खाली बिस्तर डॉ. अंबेडकर 62 500 4...

तंबाकू प्रोडक्ट पर जीएसटी का बड़ा खेल, दिल्ली-मुंबई के तार रायपुर से भी जुड़े

देश के कई बड़े शहरों में तंबाखू प्रोडक्ट पर करोड़ों की जीएसटी चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पान मसाला का काम करने वाले कारोबारियों के रिटर्न को खंगाला जा रहा है। दिल्ली, मुंबई और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में साल की शुरुआत में 831 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी टैक्स चोरी केवल तंबाखू प्रोडक्ट में पकड़ी गई है। अफसरों का कहना है कि गुटखा की अवैध फैक्ट्री शुरू कर कारोबारी यह काम कर रहे हैं। सेंट्रल और छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग के अफसरों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इन शहरों में अवैध तंबाखू प्रोडक्ट के लिए लिंक रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और कुछ बड़े शहरों से जुड़े हैं। इसके बाद ही इसकी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। पान मसाला, गुटखा और कच्चा माल जैसे चूना, सादा कत्था और तंबाखू के पत्तों की खरीदी-बिक्री में जमकर खेल हो रहा है। कई पान मसाला या गुटखा कारोबारी ऐसे हैं जो इन चीजों को एक जगह पर इकट्ठा कर गुटखा बना रहे हैं और उसे देश के कई राज्यों में बेच भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तंबाखू वाला गुटखा प्रतिबंधित होने के बावजूद खुले आम बिक रहा है। अफसरों ...

20 साल में एक से बढ़कर 14 हुए काॅलेज, मेडिकल सीटें भी 100 से 1670

पिछले 20 साल में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर 14 होने वाली है। एमबीबीएस की सीट भी 100 से बढ़कर 1670 पहुंच जाएगी। मेडिकल कॉलेज बढ़ने से प्रदेश के उन छात्रों को फायदा होगा, जो नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं। एमबीबीएस करने के लिए दूसरे राज्यों की ओर दौड़ भी कम होगी। सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को जांजगीर में नए मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा की है। प्रदेश में इन दिनों छह सरकारी व तीन निजी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। सरकारी में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, जगदलपुर व अंबिकापुर तथा निजी कॉलेज एक रायपुर व दो दुर्ग में है। इस साल तीन सरकारी कांकेर, महासमुंद व कोरबा तथा निजी में रायपुर में बालाजी मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है। चारों ही मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। सरकारी कॉलेजों में डीन की नियुक्ति के बाद फैकल्टी का नाम भी फाइनल किया जा रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों में 18 प्रोफेसर की जरूरत होगी। नेहरू मेडिकल कॉलेज के अलावा बाकी कॉलेजों में फैकल्टी का प्रमोशन इसी महीने होगा। इसके बाद डॉक्टरों को नए कॉलेजों में भेजा जाएगा। ताकि वहां फैकल्टी...

दिल्ली-आगरा और तेलंगाना में मिलीं छत्तीसगढ़ की बच्चियां, दो साल में 4317 को खोज निकाला

पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ से गायब बच्चियां दिल्ली-आगरा, तेलंगाना से लेकर कई राज्यों में मिली हैं। दो सालों में पुलिस ने 5227 बच्चों की गुमशुदगी के मामले दर्ज किए। इनमें से 4317 को खोज निकाला। इसमें 3576 बच्चियां हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी इन मामलों की समीक्षा के बाद सभी एसपी को गुमशुदगी की सूचना के तत्काल बाद अभियान चलाकर बच्चों को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि ऐसे बच्चे भीख मंगाने, मजदूरी कराने या शारीरिक शोषण के शिकार हो सकते हैं, इसलिए मिशन मोड पर काम करने कहा है। दुकानों-कारखानों के हर बच्चे की निगरानी, दूसरे राज्य के बच्चे मिले शहर की दुकानों या आउटर के होटल-ढाबों से लेकर कारखानों में काम करने वाले हर बच्चे की पुलिस निगरानी करती है। ऐसे बच्चों की सूचना मिल सके इसलिए पुलिस मुख्यालय की ओर से वाट्सएप नंबर-9479190446 जारी किया गया था। इस पर किसी भी बच्चे के जानकारी दी जा सकती थी, जो किसी और जगह से पहुंचे हैं और काम कर रहे हैं। देशभर में एक साथ अभियान चलने के कारण न सिर्फ छत्तीसगढ़ के बच्चे दूसरे राज्यों में मिल...

युवा प्रतिभाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कमी: सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को संवारने और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के राज्य सरकार के अभियान में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारे युवा हर मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सीएम रविवार को अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी में युवाओं से चर्चारत थे। सीएम ने रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं और सीख की चर्चा भी युवाओं के साथ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को देखकर यही लगता है कि उन पर गांधी-नेहरू-स्वामी विवेकानन्द का असर है। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल अधोसंरचनाओं के विकास से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के जरिए युवा साहित्यकारों और कलाकारों को सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलेगा। कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चु...

अब सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, हर थाने में महिलाओं के लिए अलग हेल्प डेस्क

प्रदेश में अब सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। राजनांदगांव, कोंडागांव सहित कई जिलों में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायतों के बाद सरकार ने 3.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें हर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए अलग विंग बनाकर उनके लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए अलग हेल्प डेस्क होगा। इसके लिए भी पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा। कुछ महीने पहले ही राजनांदगांव में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें राजधानी रायपुर की एक महिला को भी पकड़ा गया था। इस रैकेट के तार देश के बड़े शहरों के अलावा विदेशों में भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। कुछ दिन पहले ही कोंडागांव की दो लड़कियों को मध्यप्रदेश के गुना से बरामद किया गया है। इन दोनों को वहां बेच दिया गया था। जशपुर की लड़कियों को मुंबई, दिल्ली और उत्तर भारत में नौकरी दिलाने के बहाने बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तैयार करने का फैसला लिया गया है। ...

बिना लोडिंग 400 रुपए ट्रैक्टर पर सहमति 17 दिन बाद ट्रांसपोर्टरों ने रेत ढुलाई शुरू की

लोडिंग के साथ तय सरकारी दर 173.60 रुपए प्रति घन मीटर रेत देने की मांग को लेकर पिछले महीने 23 दिसम्बर से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार से रेत ढुलाई शुरु कर दी है। ट्रांसपोर्टर्स व रेत खदान ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच अभिवहन पास पर बिना लोडिंग के 400 रुपए ट्रैक्टर यानी तीन घन मीटर रेत देने पर सहमति बनी। जबकि तय सरकारी दर के हिसाब से लोडिंग के साथ तीन घन मीटर रेत के 520.80 रुपए ही होते हैं। ट्रैक्टर चालकों को तीन घन मीटर रेत के लिए ठेकेदार को 400 रुपए के अलावा रेत लोडिंग के लिए मजदूरों को 200 रुपए अलग से देने होंगे। इस तरह ट्रांसपोर्टरों को खदान से प्रति घन मीटर रेत 200 रुपए में मिलेगा। रेत खदान ठेकेदार के दंबगई से परेशान थे ट्रांसपोर्टर्स: जिला मुख्यालय के सुपनार स्थित रेत खदान की लीज राकेश साहू के नाम पर है। ठेकेदार के कर्मचारी पिट पास पर बिना लोडिंग 600 रुपए में रेत ट्रांसपोर्टर्स को दे रहे थे। अभिवहन पास नहीं लेने पर प्रति ट्रैक्टर तीन घन मीटर रेत अवैध रुप से 400 रुपए में परिवहनकर्ताओं को दे रहे थे। ऐसा करने से हर महीने शासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। इधर...

यहां 6 समूहों के 60 सदस्य जैविक खाद से लेकर बकरी पालन में जुटे

ग्राम पंचायत खैरखेड़ा गोठान जिले का आदर्श गोठान बना हुआ है। यहां एक दो नहीं बल्कि गांव के 6 समूहों के 60 सदस्य मिलकर जैविक खाद निर्माण, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, कड़कनाथ पालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, बतख पालन, बकरी पालन आदि कार्य एक साथ कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत है कि 6 में से 5 समूह महिलाओं के यहां काम कर रहे हैं जिससे गांव की महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। चारामा विकासखंड का ग्राम पंचायत खैरखेड़ा गोठान 7 एकड़ में फैला हुआ है। पंचायत में एक साल से गोठान विकसित करने का काम किया जा रहा है तथा यहां सफलता भी मिल रही है। सबसे पहले गोठान में शुरूआत जैविक खाद बनाने और बकरी पालन का काम शुरू किया गया। गांव के लोगों को यहां काम करने से हो रहे आर्थिक लाभ को देखते एक के बाद एक समूह जुड़ने लगे। वर्तमान में यहां 6 समूह के 60 सदस्य जुड़ चुके हैं तथा एक ईकाई के रूप में काम कर रहे हैं। वर्तमान में यहां जैविक खाद निर्माण, बकरी पालन के अलावा कड़कनाथ मुर्गी पालन, देशी मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मशरूम पालन, ...

कांकेर में कोरोना के 10 नए केस मिले

रविवार को जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर में चार व उससे सटे गांव में एक मरीज शामिल है। चौकाने वाली बात यह है कि एक ओर कोरोना के संक्रमण को रोकने पूरा स्वास्थ्य विभाग का अमला डटा होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को पॉजिटिव पाई गई गोविंदपुर की बालिका 24 घंटे बाद भी इलाज मुहैया नहीं कराया जा सका है। जिससे कोरोना को लेकर किए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के दावे की पोल खुल रही है। इसके पहले भी शहर के अंदर एसी शिकायतें आती रही है। जिला मुख्यालय व उससे सटे हुए गांव के हालात देख इससे दूर दराज के गांव का अंदाजा लगाया जा सकता है। सप्ताह भर पूर्व गोविंदपुर के एक शिक्षक का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी जिले में अबतक कुल 6287 मरीज पाए जा चुके हैं। इसमें 107 एक्टिव मरीज हैं। इनमें भी भर्ती मरीजों की संख्या 30 के करीब पहुंच चुकी है। दुर्गूकोंदल व नरहरपुर कोविड सेंटर में सभी बेड खाली हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi...

आज भैंस के आगे बीन बजाएंगे पंचायत सचिव

पंचायत सचिवों की हड़ताल को आज 13 दिन हो रहे हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई पहल नहीं की है। सरकार का ध्यानाकर्षण करने तरह तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक सचिवों ने नगाड़ा बजाकर, भीख मांगकर, मुंडन कराकर प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। अब पंचायत सचिवों ने एक भैंस खोजी है। सोमवार को सरकार का ध्यानाकर्षण करने भैंस के आगे बीन बजाने के मुहावरे की थीम पर प्रदर्शन करते भैंस के आगे बीन बजाएंगे। धरने पर बैठे सचिव निरंजन सरकार, काजल दास, सुबल, रंजीत, हिमांशू हालधर, रंजीत विश्वास, नरसिंह खुड़श्याम ने कहा सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष निरंजन सरकार, रोजगार सहायक संघ ब्लाक अध्यक्ष दिलीप साहू ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते उनकी मांगों का समर्थन देने धन्यवाद कहा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, नारायण साहा, सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा, निमाई विश्वास खोखन तालुकदार, शंकर सरकार आदि उपस्थित थे। उसेंडी ने धरनास्थल पहुंच हड़ताल को दिया समर्थन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी धरना स्थल पह...

मटन मार्केट में स्थान निर्धारित होने के बावजूद सब्जी बाजार में ही मछली बेचने वाले ग्रामीण पसरा लगा रहे

नियम के तहत मछली विक्रेताओं को भी शहर के सुभाष वार्ड स्थित मटन मार्केट में ही बनाए गए चबूतरे में अपनी दुकानें लगानी है। लेकिन सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते मछली व्यापारी शहर के नया बाजार में मछली बेचने पसरा लगा रहे हैं। नया बाजार में सब्जी बाजार लगने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में एक साथ शाकाहारी तथा मांसाहारी की दुकानें लगने से लोगों को परेशानी होती है। यही नहीं मछली बेचने वाले नया बाजार में खुले में ही मछली के अपशिष्ट फेंक देते हैं। शहर में मछली व्यवसायियों के लिए सुभाष वार्ड मटन मार्केट में स्थान निर्धारित किया गया है। यहां मछली बेचने वालों के लिए अलग से चबूतरा बनाया गया है। इसके बावजूद मछली विक्रेता शहर के नया बाजार जो सब्जी बेचने के लिए निर्धारित है वहां दुकानें लगा रहे हैं। रविवार तथा बुधवार को तो नया बाजार में साप्ताहिक बाजार भरता है। मछली विक्रेताओं के दुकान लगाने से खासकर बाजार पहुंचने वाले शाकाहारियों को परेशानी होती है। की जाएगी कार्रवाई: कांकेर नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव ने कहा बाजार में सब्जी के साथ मछली पसरा नहीं लगना चाहिए। व्यव...

रुक नहीं रहा रेत का अवैध खनन, फिर 9 ट्रैक्टर पकड़े

जिले में अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध रेत खनन में दूसरे जिलों का माफिया भी जिले में काम कर रहा है। यही कारण है गांव गांव में आए दिन अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद हो रहे हैं। अंतागढ़ के जोगी नदी में अवैध रेत उत्खनन करते नौ ट्रेक्टरों को प्रशासन की टीम ने पकड़ा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की। अंतागढ़ के जोगी नदी में लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी। एसडीएम उत्तम पंचारी, तहसीलदार अखिलेश धु्रव , नायब तहसीलदारचंद्रकुमार सिंह, नीरज बंजारे एवं पटवारियों की संयुक्त टीम ने जोगी नदी में छापामार कार्रवाई की। टीम के अचानक पहुंचने से अवैध उत्खनन में लगे ट्रेक्टर भाग नहीं पाए। प्रशासन ने रेत उत्खनन में लगे ट्रेक्टरों से रेत खनन संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Illegal mining of sand is not stopping, then 9 tractors caught from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqiTIM via

कोरर में कौए तो पखांजूर में मिला एक और पक्षी का शव

भानुप्रतापपुर में कोयल की मौत के दूसरे दिन जिले के कोरर में एक कौआ तथा पखांजूर में एक पक्षी की मौत की खबर से बर्ड लू को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। दोनों स्थानों पर सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। मृत कौआ तथा पक्षी के शव को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही दोनों के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिले में लगातार पक्षियों की मौत के मामलों के चलते बर्ड लू को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है। रविवार को पखांजूर स्टाफ कालोनी में एक पक्षी मरा मिला। सुबह कालोनी के लोग उठे तो घर के बाहर आंगन में पक्षी मृत दिखा। बर्ड फ्लू की दहशत के चलते मृत पक्षी को देख दहशत फैल गया। तत्काल कालोनी के लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के दो घंटे बाद पशु चिकित्सा विभाग से दो स्टाफ कालोनी पहुंचे और मृत पक्षी के शव को सुरक्षित ढंग से ले गए। कालोनी के लोगों ने मृत पक्षी से दूरी बनाए रखी पर जब देर तक पशु चिकित्सा विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने ही सावधानी पूर्वक पक्षी को झिल्ली में...

निविदा रद्द कराने फर्जी प्रमाण पत्र दिया बिना जांच करे समिति ने भी निरस्त किया

जवाहर वार्ड प्राइमरी व मिडिल स्कूल में शासन की योजना के तहत स्मार्ट टीवी व अन्य सामग्री खरीदी जानी है। इसके लिए 6 माह पूर्व निविदा बुलाते प्रक्रिया की गई लेकिन आज तक टीवी आदि स्कूल नहीं पहुंची। इसका कारण वहां के पार्षद के चहेते डीलर को निविदा नहीं मिलना है। वार्ड पार्षद ने निविदा प्रक्रिया को गलत बताने एक प्रमाण पत्र दिया जो फर्जी है। पार्षद के दबाव में उसे ही पुता सबूत मानते समिति ने भी निविदा रद्द कर दी। जवाहर वार्ड प्रायमरी स्कूल में 65 इंच स्मार्ट टीवी व सीसी टीवी कैमरा तथा मिडिल स्कूल में 65 इंच स्मार्ट टीवी खरीदने समिति ने अगस्त 2020 में निविदा बुलाई। 5 अगस्त को प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे कम दर पर समान देने निविदा शहर के धन्नामल गुल्लुमल फर्म का पाया गया। फर्म की निविदा स्वीकृत की लेकिन सामान नहीं खरीदा गया। पार्षद जयंत अटभैया ने निविदा विधिवत नहीं होने का आरोप लगाते पूरी प्रकिया पर आपत्ति जता दी। एक फर्म के शामिल नहीं होने के बाद भी उसका कोटेशन देने की बात कही गई। कुछ दिन बाद पार्षद ने एमआई स्टोर्स नाम से एक प्रमाण पत्र जमा किया। फर्म की ओर से लिखा गया है कि उक्त निविदा में उस...

तेल, दाल की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज भी 30 से 45 रुपए पर पहुंचा

2020 का पुरा वर्ष कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच गुजरा। इस वर्ष किराना सामानों खासकर खाद्य तेल की कीमतों में भारी तेजी आई। खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज एक बार फिर महंगा होने लगा है। बढ़ती कीमतों ने गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। 2020 में अप्रैल माह के बाद खाद्य सामग्री की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। रिफाईन, सोयाबीन तेल की कीमत अभी वर्तमान में 125-130 रुपए प्रति लीटर चल रही। यही तेल अप्रैल 2020 तक 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। तेल की तरह दालों की कीमतों में भी तेजी आई है। राहर दाल अभी 105-110 रुपए प्रति किलो बिक रही है जो अप्रैल 2020 तक 90 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। अप्रैल तक 85 रुपए प्रति किलो बिकने वाली मूंगदाल अभी 110 रुपए किलो बिक रही है। अप्रैल तक 95 रुपए प्रति किलो बिकने वाली उड़द दाल भी अभी 110 रुपए किलो बिक रही है। चायपत्ती की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल माह तक 200 रुपए किलो बिकने वाली चायपत्ती 300 रुपए किलो बिक रही है। प्याज की बढ़ती कीमतों में कमी आने के बाद लोगों ने रा...

जिलाबदर संजू गावड़े इलाके में ही था, छेड़खानी और चोरी भी की

छह माह पहले जिला कलेक्टर द्वारा कन्हारगांव के संजू गावड़े को जिलाबदर घोषित कर जिले से बाहर रहने आदेश दिया गया था। इसके बावजूद वह क्षेत्र में रहकर छेड़छाड़ और चोरी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी जिसे कन्हागांव से सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके साथ खिलेश साहू को भी गिरफ्तार किया गया तथा इसके कब्जे से एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई। थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया जिलाबदर संजू गावड़े 29 वर्ष और बसंतनगर के खिलेश साहू 25 वर्ष दोनों 27 नवंबर को कन्हारगांव क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी थे और फरार हो गए थे। दोनों की तालाश की जा रही थी। सुबह टेढ़ईकोंदल में होने की जानकारी मिली जहां टीम भेजी गई लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद उसके कन्हारगांव में होने की जानकारी मिली जहां से गिरतार किया गया। दूसरे आरोपी खिलेश साहू को मुख्य चौक भानुप्रतापपुर से पकड़ा गया। मामले में तीसरा आरोपी शुभम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। छेड़छाड़ के बाद फरार होकर संजू और खिलेश साहू ने दमकसा क्षेत्र में एक मिक्चर मशीन चोरी कर ली थी और मशीन को कांकेर शीतलापारा में लवारिस छोड़ दिया था। Download...

Shampoo से typhoon तक, जानें उन शब्दों को जो हिंदी ने अंग्रेजी को सिखाए

सबसे ज्यादा बोली जाने के पैमाने पर, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा। मातृभाषा भाषा के रूप में दुनिया चौथी बड़ी भाषा। इतनी विराट है हमारी हिंदी। भाषाओं पर रिसर्च और एनालिसिस करने वाले पब्लिकेशन एथनोलॉग के मुताबिक दुनिया में करीब 63.7 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। आज विश्व हिंदी दिवस है। इस दिन हम इस हिंदी की इसी विराटता का उत्सव मना रहे हैं। उद्देश्य है दुनिया में हिंदी और आगे बढ़ाना। दरअसल, आज से ठीक 45 साल पहले यानी 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था। उसके बाद से मॉरीशस, त्रिनिदाद एंड टुबागो, यूनाइटेड किंगडम, सूरीनाम, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और फिजी में 12 ऐसे सम्मेलन हो चुके हैं। उसी विशेष दिन को याद करते हुए 10 जनवरी 2006 से हम विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। ऐसे तो अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। मंदारिन चीनी दूसरे स्थान पर है। हिंदी समेत तमाम भाषाओं पर अंग्रेजी का असर साफ नजर आता है, मगर सिक्के का दूसरा पहलू भी है। हिंदी ने अंग्रेजी को भी हिंदी सिखा दी। तो आइये आज जानते हैं ऐसे तमाम शब्दों में कुछ दिलचस्प शब्दों को जो हिंदी ने अंग्रेजी क...