राजिम ने राहत की सांस ली जब राजस्थान कोटा से लौटी वार्ड एक में रहने वाली कोचिंग छात्रा के संपर्क में आने वाले 20 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आ गई। जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम को रिपोर्ट मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। यह शहरवासियों के साथ-साथ गरियाबंद जिले के लिए भी बड़ी राहत भरी खबर है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्नं एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाय के हिरोदिया ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि 18 मई को इन लोगों के स्वाब के सैंपल लिए गए थे। 12 दिनों बाद रिपोर्ट मिली है। भास्कर ने इतने दिन बाद रिपोर्ट न मिलने की खबर शनिवार को ही प्रकाशित की थी। उल्लेखनीय है कि 17 मई रविवार को कोटा राजस्थान से पहुंची छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आसपास के इलाकों को सील कर जिला प्रशासन ने इसे कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया था, तब से इलाके की सारी गतिविधियां बंद हैं तथा दुकानें बंद होने से व्यापार भी ठप है और लोग भी घरों में कैद है।
दूसरी तरफ ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई बैंक, एक्सिस बैंक गुरुवार से खुल गए हैं और इन बैंकों में लोगों की डराने वाली बेतहाशा भीड़ दिनभर लगी रहती है क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। वैसे 31 मई रविवार को कंटेनमेंट जोन के 14 दिन पूरे हो रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन ने शनिवार शाम तक स्पष्ट नहीं किया था कि एरिया को कब कंटेनमेंट जोन से हटाया जाएगा।
चेंबर ने प्रशासन से की दुकानें खोलने की मांग
इधर मोहल्लेवासियों ने नियम में आम लोगों व व्यापारियों से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सोमवार से दुकानें खुलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है। चेंबर ऑफ कॉमर्स केप्रदेश मंत्री लालचंद मेघवानी ने जिला प्रशासन से मांग की हैकि छात्रा के संपर्क में आनेवाले 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है तो कंटेनमेंट जोन एरिया को हटाकर बंद दुकानों को खोलने की अनुमति दीजानी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yKVWiu
via
Comments
Post a Comment