Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

Jharkhand daily news

धनबाद | शिक्षा विकास ट्रस्ट ने मंगलवार काे मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। इसके लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियाें ने उपायुक्त काे 5 लाख रुपए का चेक साैंपा। चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस वैश्विक आपदा में समाज के सक्षम लोगों व संगठनों द्वारा सरकार को आर्थिक सहायता करना दायित्व बनता है। अपनी इसी भूमिका काे निभाते हुए राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान की गर्इ। इस माैके पर धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के अध्यक्ष रामप्रसाद कटेसरिया, धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल, ट्रस्ट सह धनबाद पब्लिक स्कूल के सचिव अनिल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, आशीष दुदानी अादि माैजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyW3WH via IFTTT

Jharkhand daily news

मैथन के एनएच-2 के रास्ते पश्चिम बंगाल से झारखंड सीमा पर वाहनों व पैदल घुस रहे लोगों को रोकने को लेकर धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने बंगाल के एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए दोनों राज्यों में आमजनों के आवाजाही को रोकने को लेकर चर्चा की। उसके बाद एसएसपी ने मैथन बीएसके कॉलेज में बंगाल से घुसे लोगों के रखरखाव व व्यवस्था का जायजा लिया। वही एनएच-2 के रास्ते से बंगाल जा रहे 20 लोगों को बीएसके कॉलेज में रखा गया। बीएसके कॉलेज प्रांगण को रसायन का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया। धनबाद-बोकारो सीमा बंद, पर वाहनों का आवागमन जारी कतरास | कोरोना का प्रकोप पर लॉकडाउन के बीच जिलाओं की सीमाएं सील हैं, परंतु धनबाद व बोकारो जिला का सीमा क्षेत्र तेलमच्चो में पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है। वहां पर ग्राम रक्षा दल के कुछ लोगों को बिठा दिया गया है। बोकारो और धनबाद की दिशा से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से जारी है। लोग भी दूसरे जिले से अपने कंधों में बैग टांगकर पैदल आ-जा रहे हैं, लेकिन उनकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है...

Jharkhand daily news

काेराेना वायरस काे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अालाेक में खान सुरक्षा महानिदेशक दिनेश कुमार साहू ने काेल इंडिया की बीसीसीएल सहित सभी अनुषंगी इकाइयाें, टाटा एवं सेल के अलावा देश के सभी खदान संचालकाें काे लाॅकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करने का अादेश जारी किया है। अादेश का उल्लंघन हाेने की स्थिति में माइंस एक्ट 1952 के तहत काररवाई करने की चेतावनी दी गई है। अादेश में कहा गया है कि काेविड-19 के महामारी के मद्देनजर सुरक्षा मानकाें के अनुपालन मेें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं हाेगी। खनन के दाैरान सेनेटाइजर, मास्क समेत काेराेना वायरस से बचाव के सभी उपायाें काे सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी खान मैनेजर की हाेगी। किसी भी कर्मी काे काेराेना वायरस से उत्पन्न खतरे में डालने की प्रबंधन काे अनुमति नहीं दी जा सकती। सीएमडी की बैठक आज डीजी द्वारा जारी पत्र के अादेश के अालाेक में बीसीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद ने बुधवार काे काेयला भवन में जीएम-काेअार्डिनेशन की बैठक बुलायी है। बैठक में डीजी के अादेशाें का कड़ाई से अनुपालन करने, वित्तीय वर्ष 20-21 के टार्...

Jharkhand daily news

सीअाे-बीडीअाे काे निर्देश क्वाॅरेंटाइन सेंटर में खानपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश अन्य राज्याें से पहुंचे लोगों की पहचान कर क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखें : डीसी डीसी ने सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर नियमित रूप से साफ सफाई, पेयजल, भोजन सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने एडीएम सप्लाई, डीएसअाे अाैर डीपीअारअाे काे जिला अाैर पंचायतस्तर पर बने क्वाॅरेंटाइन सेंटर में खानपान सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों से आ रहे नागरिकों, दिहाड़ी मजदूरों की पहचान कर उन्हें संबंधित क्षेत्र के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने तथा प्रत्येक दिन उनका हेल्थ मोनिटर करने का निर्देश दिया। साथ ही होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लघंन करने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती करने का निर्देश दिया। धनबाद | उपायुक्त अमित कुमार ने काेराेना से बचाव अाैर िनयंत्रण काे लेकर तैयारियाें काे लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि एेसी सूचना अा रही है कि कई लाेग विदेश अाैर अन्य र...

Jharkhand daily news

धनबाद | काेराेना वायरस को लेकर रेलवे बाेर्ड द्वारा स्लीपर काेच काे आईसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के निर्णय के बाद पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में 45 स्लीपर काेच काे क्वारेंटाइन व आईसाेलेशन वार्ड बनाने की मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक काेच में अाठ केबिन हाेंगे। प्रत्येक केबिन के दाेनाें मिडिल बर्थ काे हटाया जाएगा। काेच में जीवनरक्षक दवाएं, चिकित्सा उपकरण, जांच मशीनें अाैर पारा मेडिकल स्टाफ तैनात हाेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा दाे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे केबिन के साउथ बर्थ पर उचित स्थान पर लगाया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए काेच के एक शौचालय काे स्नानागार बनाया जाएगा, जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। वेंटीलेटरयुक्त हाेगा काेच का आईसोलेशन वार्ड स्लीपर काेच के आईसालेशन वार्ड में वेंटीलेशन की सुविधा उपलब्ध हाेगी,ताकि मरीज की गंभीर स्थिति काे देखते हुए जरूरत पड़ने पर उसे वेंटिलेशन पर रखा जा सके। प्रत्येक केबिन में स्लाइन बोतल लगाने के लिए दो हाेल्डर हाेंगे। ईसीअार के पांचाें मंडलाें में फिलहाल 208 स्लीपर काेच काे आईसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इनम...

Jharkhand daily news

लोयाबाद | वासुदेवपुर कोलियरी डंप में सोमवार की रात कोयला चोरों ने धावा बोलकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से पैसा व अन्य सामग्री छीन ली। अपराधियों ने सुरक्षा कर्मियों की पिटाई करते हुए पत्थरबाजी की, जिससे डर कर वे कार्यालय में दुबक गए। अपराधियों के जाने के बाद कर्मी बाहर निकले और घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना पाकर लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। वासुदेवपुर कोलियरी परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने घटना की लिखित शिकायत लोयाबाद थाना में की है। बताया जाता है कि सोमवार को द्वितीय पाली में कुछ अपराधी कोलियरी डंप में पहुंचे और वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि रात्रि पाली में कोयला चोरी करेंगे। कोई बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा। बाद में फिर पहुंच मारपीट व लूटपाट की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTbIPo via IFTTT

Jharkhand daily news

धनबाद | रामगढ़-बोकारो एनएच पर एक स्कॉर्पियो वाहन और एलपीजी सिलिंडर लदे ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो सवार आठ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, स्कॉर्पियो का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। टक्कर से स्कॉर्पियो सवार युवक धनबाद के गोविदपुर निवासी इरफान अंसारी, करीमुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इमरान अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी और उसका एक अन्य साथी चोटिल हो गए। पूछताछ के क्रम में घायलों ने बताया कि वे चाईबासा से अपने नौ मजदूर साथियों के साथ पैदल धनबाद के लिए चले थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो चालक गिरिडीह का गांडेय निवासी महफूज आलम गउसे धनबाद ले जाने के लिए तैयार हो गया। उन लोगों ने उसकी गाड़ी रिजर्व कर धनबाद की यात्रा शुरू की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJDqXo via IFTTT

Jharkhand daily news

भाजपा भूली मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की भूली स्थित पीडीएस दुकान से भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की गाड़ी पर राशन का बोरा रखे जाने की तस्वीर मंगलवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वायरल तस्वीर पर कमेंट्स भी आने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने तस्वीर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ भूली ओपी में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर सिंह ने भूली पुलिस को दिए आवेदन में लिखा कि भूली मंडल के महामंत्री मनोज गुप्ता ई ब्लॉक में पीडीएस दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपने बेटे को उनके पास निजी काम से भेजा था। मनोज गुप्ता ने उनके बेटे को एक लाचार व्यक्ति, जो कार्डधारी था, उसके पास राशन पंहुचा देने का आग्रह किया जिसे बेटे ने मान लिया। लेकिन इसी बीच भूली के ही युवक अनूप कुमार ने इसकी तस्वीर खींचकर अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट पर मेरे नाम से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए राशन अपने घर ले जाने की बात कही है। इस पोस्ट के जरिए मेरी और भूली मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Toda...

Jharkhand daily news

कानपुर से ट्रकों में सवार होकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे 100 से अधिक मजदूरों के जत्थे को ड्राइवरों ने तोपचांची में ही उतार दिया। अचानक तोपचांची बाजार में इतनी तादाद में मजदूरों को देखकर स्थानीय लोग हतप्रभ हो गए। मजदूरों से पूछताछ में मालूम हुआ कि वे कानपुर में किसी पावर प्लांट में काम करते थे। लाॅकडाउन की वजह से प्लांट बंद हो गया। वे मालदा के रहने वाले हैं। इसलिए वापस घर जा रहे थे। मजदूरों ने बताया कि कानपुर प्रशासन ने सभी मजदूरों को उन्हें ट्रकों में भरकर उत्तर प्रदेश से बिहार बॉर्डर और फिर वहां से चलकर झारखंड के तोपचांची तक छोड़ा गया। उन्हें बंगाल बॉर्डर तक छोड़ना था, लेकिन ट्रक ड्राइवरों ने सभी को जबरन तोपचांची बाजार में छोड़ दिया। इसके बाद वहां से सभी मजदूर पैदल बंगाल तक पैदल जाते दिखे। मजदूरों ने बताया कि कानपुर से तोपचांची तक सभी जिले के संबंधित प्रशासन ने सभी मजदूरों की देखरेख और खाने-पीने की व्यवस्था भी की। उन्हें कानपुर से झारखंड के तोपचांची तक चेन सिस्टम के तहत पहुंचाया गया। ताेपचांची से दाेपहर में वे लाेग पैदल ही निकल पड़े। कर्नाटक-गाेवा में सिंदरी, बलियापुर के 55 फंसे ...

विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

(पवन कुमार). देश में काेराेनावायरस के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। सरकार ने जांच के जो मानक तय किए हैं, उनके मुताबिक भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का अगर यही रवैया रहा, तो आने वाले समय में भीषण नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।21 दिन का लॉकडाउनतभी कारगर होगा, जब कोरोना के संदिग्धों की बड़ी संख्या में जांच की जाएगी। सर गंगाराम अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार सिंह कहते है कि एक पाॅजिटिव मरीज भी लॉकडाउन तोड़ता है तो समाज में बीमारी फैला देगा। सरकार जांच की क्षमता बढ़ाए। उनकी भी जांच करे, जिनके किसी के संपर्क में आने की आशंका है। इटली, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया में अधिक से अधिक जांच के बाद पाॅजिटिव लोगोंकोअलग किया जा रहा है, ताकि वायरस पर अंकुश लगे। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने भी अधिक से अधिक जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के 80% से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मरीज को बीमारी का पता नहीं होगा,...

संक्रमण के 76 रोगियों में से 48 आपस में रिश्तेदार हैं या सहकर्मी, कहीं-कहीं पूरा परिवार संक्रमित

(डूंगरसिंह राजपुरोहित). प्रदेश में 29 दिन में 93 मरीज सामने आचुके हैं। इनमें 76 प्रदेश के हैं, जबकि 17 ईरान से लाए गए भारतीयाें में पाॅजिटिव मिले हैं। प्रदेश के 76 राेगियाें में से 48 या तो एक ही परिवार के सदस्य हैं, आपसी रिश्तेदार हैं या एक ही संस्थान के सहकर्मी हैं। सात शहरों में तो इतना आपसी संक्रमण फैल गया कि कई परिवार ताे ऐसे हैं, जिनमें शायद ही काेई व्यक्ति इस राेगी से पीड़ित बचा हाे। इस हिसाब से प्रदेश में फैमिली संक्रमण वालों का आंकड़ा 63.15 प्रतिशत हो गया है, जो खतरे का संकेत है। इस बीच, प्रदेश में कुल 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी। काेराेनाजाेन बने भीलवाड़ा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 26 में से 13 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। यहां दो मौतें हो चुकी हैं। झुंझुनूं में भी कुल 8 में 3, जयपुर में भी 21 मरीजों में से 4 की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। जोधपुर में दो की रिपोर्ट पहले पाॅजिटिव और अब निगेटिव आई। जयपुर : दो रोगियों से 12 पॉजिटिव 2 मार्च को इटली का यात्री रोगी मिला। 48 घंटे बाद उनकी पत्नी भी पाॅजटिव मिली। ओमान से आए मरीज के दोस्त को संक्रमण हु...

वैज्ञानिकों के मुताबिक- जब 30% मामलों में संक्रमण का स्रोत पता न चले, तब आता है तीसरा चरण

देश में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स इस महामारी की तीसरी स्टेज आने की आशंका जताने लगी हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है। सरकार का दावा है कि तीसरी स्टेज न आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जब 30% मामलों में संक्रमण का सोर्स पता ना चले, तबमहामारी की तीसरी स्टेज मानी जातीहै। देश में बीमारी के चार चरण, देखिए कैसे बढ़ता जाता है असर पहली स्टेज :विदेश से आए लोग वायरस लाते हैं : पहले चरण में वायरस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों या विदेश से आए लोगों से उस देश में आता है, जहां वह वायरस पहले से नहीं है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए कोरोना वायरस देने वाला देश चीन रहा है। हालांकि भारत के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि यहां सबसे पहले वायरस लाने वाले इटली से आए कुछ पर्यटक थे, जो बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। दूसरी स्टेज : जब वायरस स्थानीय स्तर पर फैलता है : जो लोग देश के बाहर नहीं गए थे और ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए, उन्हें भी संक्रमण हो जाता है। इस स्टेज को लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय प्रसार कहते है...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- संसाधनों और पैसों की कोई कमी नहीं, संक्रमण से नुकसान देखकर मन दुखी है

(पवन कुमार) काेराेनावायरस से लाॅकडाउन के बीच दैनिक भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि देश में 80% संक्रमण मामूली लक्षण वाले हैं। 15% गंभीर हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। महज 5% नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर लगाना पड़ सकता है। मुख्य अंश.... सवाल-कोविड-19 पर नियंत्रण के प्रयास पर लोगों ने संतोष जताया है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या भारत ने प्रोएक्टिव कदम उठाए हैं? जवाब- हमने पोलियो को न केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया से समाप्त कर अपनी नीति की उपयोगिता और क्षमता को सिद्ध किया था। इसी तरह चेचक का भी उन्मूलन किया। हमने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सारी शक्ति लगा दी है। चीन ने 7 जनवरी को कोरोनावायरस के संक्रमण की विश्व को जानकारी दी थी और हमने 8 जनवरी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रधानमंत्री ने मंत्री समूह का गठन किया। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड या होम क्वारेंटाइन एवं सरकारी फैसेलिटी में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत के...

अब रूस में सख्त लॉकडाउन, जापान 73 देशों की यात्रा पर बैन लगाएगा

कोरोनावायरस से खुद को ब्रेफ्रिक समझनेवाले जापान और रूस भी सहम गए हैं। रूस में मंगलवार को कोविड-19 के 500 से ज्यादा मरीज मिले। यह रूस में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मॉस्को हाटस्पॉट बना हुआ है। अचानक मामले बढ़ने के बाद रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक ‘नॉन-वर्किंग वीक’ कहा है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेफिक्र थे पुतिन,लोगों से खुले आम मिला रहे थे हाथ इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन कोरोनावायरस को लेकर बेफिक्र थे और खुलेआम लोगों से हाथ मिला रहे थे। उधर, अभी तक लॉकडाउन नहीं लगाने वाला जापान 73 देशों की यात्राओं पर रोक लगाने जा रहा है। इनमें अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया भी हैं। यहां रविवार से अब तक कोरोनावायरस के केस 162% बढ़ गएहैं। दूसरी तरफ दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आठलाख को पार कर गई है। स्पेन में 553 मौत हुई हैं। यहां 94 हजार 417 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, इटली में एक दिन में 812 मौतें होने के बाद चार अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन ईस्टर तक बढ़ा दिया गया है। जर्मनीः हाइजेनबर्ग को ...

यहां ऐप के जरिए लोग डॉक्टर के संपर्क में, कोरोना का शक होने पर मेडिकल टीम घर पहुंच रही

मैड्रिड(मनीषा भल्ला). पंजाब के मशहूर लोकगायक राज ददराल के भाई प्रेम ददराल स्पेन के शहर बार्सिलोना में रहते हैं। उनका अपना रेस्त्रां है। बीते 20 दिन से बार्सिलोना में लॉकडाउन है। फोन पर प्रेम ददराल ने भास्कर को अपनी स्थिति बताई कि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में भी लॉकडाउन है। पहले बार्सिलोना में लॉकडाउन नहीं किया गया था। लेकिन जब मैड्रिड के हालात खराब होने लगे तो यहां भी लॉकडाउन कर दिया गया। डॉक्टरऑनलाइन ऐप से पता लगा रहे कोरोना के लक्षण स्पेन सरकार ने एक ऐप बनाया है। इसके जरिये किसी को तबियतजरा भी गड़बड़ लगती है, तो वह ऑनलाइन डॉक्टरों से संपर्क करता है। उस व्यक्ति से ऑनलाइन हीलक्षण पूछकरबता दिया जाता है कि उसे कोरोना है या नहीं। अगर मेडिकल स्टाफ कोऐप के जरिये रत्ती भर भी कोरोना के लक्षण मिलते हैं, तो वे फौरन संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर पूरे टेस्ट करते हैं। पूरे स्पेन में मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं और खाने-पीने के सामान की कोई कमी नहीं है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमित बार्सिलोना में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मेडिकल सुविधाओं और खाने-पीने की तो कमी नहीं है, लेकिन केस बहुत तेजी से बढ...

5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन). जानलेवा कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए दुनियाभर के मेडिकल साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट तमाम प्रयासों में जुटे हुए हैं। देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय(एमएचआरडी) और अखिल भारतीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद(एआईसीटीई) द्वारा कोराना पर कराए गए आइडियाथॉन में कई इनोवेशन सामने आए। ये सभी साधन इजी टू यूज और इजी टू मूव हैं। मुंबई के एक स्टार्ट अप ने दिल की धड़कन और लंग्स में मौजूद फ्लूइड जांचने वाली डिवाइस बनाई है, जो कोरोना के लक्षणों की 90% तक सही जानकारी सिर्फ पांचमिनट में दे सकती है। वहीं, सेना के लिए रोबोट बनाने वाले पुणे के स्टार्टअप ने वेंटिलेटर की तरह ऑक्सीजन देने वाली इजी टू मूव डिवाइस बनाई है, जिसे अंबू एयर नाम दिया गया है। एमएचआरडी के इनोवेशन सेल डायरेक्टर डॉ मोहित गंभीर ने बताया कि आइडियाथॉन में आए इनोवेशन के बारे में डीएसटी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने इनपर काम भी शुरु कर दिया है। ईजी टू यूज और ईजी टू मूव हैं: ये इनोवेटिव मेडिकल इंस्ट्रूमेंट मुंबई स्थित अभया इन्फॉर्मेशनटेक्नॉलॉजी एलएलपी स्टार्टअप के सीईओ तर...

दिल्ली में इतिहास का सबसे ठंडा मार्च; 6 बार आया पश्चिमी विक्षोभ, इससे कई प्रदेशों में हुई बारिश-बर्फबारी, पारा गिरा

नई दिल्ली (अनिरुद्ध शर्मा). दिल्ली के इतिहास में इस साल का मार्च महीनासबसेठंडा रहा। दिल्ली में मार्च का औसत तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस साल यह 28.4 डिग्री ही रहा। दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में तो बीते महीने 109.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो नया रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 1901 से अब तक सिर्फ 2015 के मार्च में ही 97.5 मिमी बारिश हुई थी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस सालमार्च में रिकॉर्ड 6 बार पश्चिमी विक्षोभ आए। इनसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई। वहीं,पश्चिम, उत्तर और मध्य भारत में बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई। मप्र समेत 9 राज्यों मे सामान्य से 250% से 486% ज्यादा बारिश दिल्ली में मार्च में औसत बारिश 14.8 मिमी होती है। इस बार यह 69.4 मिमी हुई, जो सामान्य से 396% ज्यादा है। वहीं, पंजाब में 257%, हरियाणा में 476%, उत्तराखंड में 113%, यूपी में 449%, राजस्थान में 393%, मध्य प्रदेश में 264%, बिहार में 465%, झारखंड में 486%, छत्तीसगढ़ में 378%, महाराष्ट्र में 160% और ओडिशा में 164% ज्यादा बारिश हुई। बीते 30 साल...

दिल्ली में इतिहास का सबसे ठंडा मार्च; 6 बार आया पश्चिमी विक्षोभ, इससे कई प्रदेशों में हुई बारिश-बर्फबारी, पारा गिरा

नई दिल्ली (अनिरुद्ध शर्मा). दिल्ली के इतिहास में इस साल का मार्च महीनासबसेठंडा रहा। दिल्ली में मार्च का औसत तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस साल यह 28.4 डिग्री ही रहा। दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में तो बीते महीने 109.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो नया रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 1901 से अब तक सिर्फ 2015 के मार्च में ही 97.5 मिमी बारिश हुई थी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस सालमार्च में रिकॉर्ड 6 बार पश्चिमी विक्षोभ आए। इनसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई। वहीं,पश्चिम, उत्तर और मध्य भारत में बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई। मप्र समेत 9 राज्यों मे सामान्य से 250% से 486% ज्यादा बारिश दिल्ली में मार्च में औसत बारिश 14.8 मिमी होती है। इस बार यह 69.4 मिमी हुई, जो सामान्य से 396% ज्यादा है। वहीं, पंजाब में 257%, हरियाणा में 476%, उत्तराखंड में 113%, यूपी में 449%, राजस्थान में 393%, मध्य प्रदेश में 264%, बिहार में 465%, झारखंड में 486%, छत्तीसगढ़ में 378%, महाराष्ट्र में 160% और ओडिशा में 164% ज्यादा बारिश हुई। बीते 30 साल...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- संसाधनों और पैसों की कोई कमी नहीं, संक्रमण से नुकसान देखकर मन दुखी है

(पवन कुमार) काेराेनावायरस से लाॅकडाउन के बीच दैनिक भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि देश में 80% संक्रमण मामूली लक्षण वाले हैं। 15% गंभीर हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। महज 5% नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर लगाना पड़ सकता है। मुख्य अंश.... सवाल-कोविड-19 पर नियंत्रण के प्रयास पर लोगों ने संतोष जताया है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या भारत ने प्रोएक्टिव कदम उठाए हैं? जवाब- हमने पोलियो को न केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया से समाप्त कर अपनी नीति की उपयोगिता और क्षमता को सिद्ध किया था। इसी तरह चेचक का भी उन्मूलन किया। हमने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सारी शक्ति लगा दी है। चीन ने 7 जनवरी को कोरोनावायरस के संक्रमण की विश्व को जानकारी दी थी और हमने 8 जनवरी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रधानमंत्री ने मंत्री समूह का गठन किया। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड या होम क्वारेंटाइन एवं सरकारी फैसेलिटी में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत के...

वैज्ञानिकों के मुताबिक- जब 30% मामलों में संक्रमण का स्रोत पता न चले, तब आता है तीसरा चरण

देश में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स इस महामारी की तीसरी स्टेज आने की आशंका जताने लगी हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है। सरकार का दावा है कि तीसरी स्टेज न आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जब 30% मामलों में संक्रमण का सोर्स पता ना चले, तबमहामारी की तीसरी स्टेज मानी जातीहै। देश में बीमारी के चार चरण, देखिए कैसे बढ़ता जाता है असर पहली स्टेज :विदेश से आए लोग वायरस लाते हैं : पहले चरण में वायरस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों या विदेश से आए लोगों से उस देश में आता है, जहां वह वायरस पहले से नहीं है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए कोरोना वायरस देने वाला देश चीन रहा है। हालांकि भारत के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि यहां सबसे पहले वायरस लाने वाले इटली से आए कुछ पर्यटक थे, जो बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। दूसरी स्टेज : जब वायरस स्थानीय स्तर पर फैलता है : जो लोग देश के बाहर नहीं गए थे और ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए, उन्हें भी संक्रमण हो जाता है। इस स्टेज को लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय प्रसार कहते है...

विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

(पवन कुमार). देश में काेराेनावायरस के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। सरकार ने जांच के जो मानक तय किए हैं, उनके मुताबिक भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का अगर यही रवैया रहा, तो आने वाले समय में भीषण नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।21 दिन का लॉकडाउनतभी कारगर होगा, जब कोरोना के संदिग्धों की बड़ी संख्या में जांच की जाएगी। सर गंगाराम अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार सिंह कहते है कि एक पाॅजिटिव मरीज भी लॉकडाउन तोड़ता है तो समाज में बीमारी फैला देगा। सरकार जांच की क्षमता बढ़ाए। उनकी भी जांच करे, जिनके किसी के संपर्क में आने की आशंका है। इटली, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया में अधिक से अधिक जांच के बाद पाॅजिटिव लोगोंकोअलग किया जा रहा है, ताकि वायरस पर अंकुश लगे। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने भी अधिक से अधिक जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के 80% से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मरीज को बीमारी का पता नहीं होगा,...

5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन). जानलेवा कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए दुनियाभर के मेडिकल साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट तमाम प्रयासों में जुटे हुए हैं। देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय(एमएचआरडी) और अखिल भारतीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद(एआईसीटीई) द्वारा कोराना पर कराए गए आइडियाथॉन में कई इनोवेशन सामने आए। ये सभी साधन इजी टू यूज और इजी टू मूव हैं। मुंबई के एक स्टार्ट अप ने दिल की धड़कन और लंग्स में मौजूद फ्लूइड जांचने वाली डिवाइस बनाई है, जो कोरोना के लक्षणों की 90% तक सही जानकारी सिर्फ पांचमिनट में दे सकती है। वहीं, सेना के लिए रोबोट बनाने वाले पुणे के स्टार्टअप ने वेंटिलेटर की तरह ऑक्सीजन देने वाली इजी टू मूव डिवाइस बनाई है, जिसे अंबू एयर नाम दिया गया है। एमएचआरडी के इनोवेशन सेल डायरेक्टर डॉ मोहित गंभीर ने बताया कि आइडियाथॉन में आए इनोवेशन के बारे में डीएसटी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने इनपर काम भी शुरु कर दिया है। ईजी टू यूज और ईजी टू मूव हैं: ये इनोवेटिव मेडिकल इंस्ट्रूमेंट मुंबई स्थित अभया इन्फॉर्मेशनटेक्नॉलॉजी एलएलपी स्टार्टअप के सीईओ तर...

विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

(पवन कुमार). देश में काेराेनावायरस के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। सरकार ने जांच के जो मानक तय किए हैं, उनके मुताबिक भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का अगर यही रवैया रहा, तो आने वाले समय में भीषण नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।21 दिन का लॉकडाउनतभी कारगर होगा, जब कोरोना के संदिग्धों की बड़ी संख्या में जांच की जाएगी। सर गंगाराम अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार सिंह कहते है कि एक पाॅजिटिव मरीज भी लॉकडाउन तोड़ता है तो समाज में बीमारी फैला देगा। सरकार जांच की क्षमता बढ़ाए। उनकी भी जांच करे, जिनके किसी के संपर्क में आने की आशंका है। इटली, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया में अधिक से अधिक जांच के बाद पाॅजिटिव लोगोंकोअलग किया जा रहा है, ताकि वायरस पर अंकुश लगे। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने भी अधिक से अधिक जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के 80% से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मरीज को बीमारी का पता नहीं होगा,...

माहेश्वरी सभा आइसोलेशन वार्ड के लिए भवन देने आया सामने

माहेश्वरी सभा, भिलाई ने कोरोना वायरस की रोकथाम में सहयोग करते हुए अपने सामाजिक भवन को अस्थाई चिकित्सा इकाई के रूप उपयोग में लाए जाने की इच्छा जताई है। इसके लिए सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा है। सभा के अध्यक्ष हर्ष मंत्री ने बताया कि माहेश्वरी समाज भिलाई का भवन गायत्री मंदिर के पास सेक्टर-6 में स्थित है। यहां 1500 वर्ग फुट का हॉल, 6 कमरों के साथ 4 वाशरूम भी है। इसका उपयोग कोविड 19 के लिए अस्थाई चिकित्सा इकाई, आइसोलेशन वार्ड के रूप में किया जा सकता है। हर्ष ने बताया कि वर्तमान में समाज की ओर से पुलिसकर्मियों को चाय, बिस्किट, जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइजर व भोजन का वितरण किया जा रहा है। सभा की ओर से पत्र भेजने वालों में कोषाध्यक्ष प्रदीप राठी, महासचिव अमित माहेश्वरी, विनीत राठी, पुरुषोत्तम टावरी, पवन मंत्री शामिल हैं। सभा के सभी सदस्यों ने कहा कि वे इस समय राज्य के साथ खड़े हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2URSMR2 via

दुकान खोलकर बेच रहा था बीड़ी सिरगेट, भेजा जेल

भिलाई| सुभाष नगर इलाके में नियमों का ताक पर रखकर दुकानदार दुकान खोलकर बीड़ी सिगरेट बेच रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके रंगे हाथ पकड़ा और कार्रवाई करके जेल भेज दिया। पद्मनाभपुर पुलिस चौकी ने रविवार देर रात दुकानदार यादवेंद्र चंद्राकर के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया है। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि सुभाष नगर इलाके में घर के सामने भीड़ लगी हुई है। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का घर और दुकान एक साथ है। दुकान खोलकर वह ग्राहकों को सामान बेच रहा था। पुलिस को देखकर खरीददार भाग खड़े हुए। लेकिन पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कायमी की और सोमवार को उसे जेल भेज दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bAw9Yb via