Skip to main content

सड़क हादसे में 2 ड्राइवर सहित तीन हुए घायल

शनिवार को खरसिया और सारंगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग मार्ग पर हादसों में ट्रैक्टर और डंपर चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ट्रक चालक मनोहर प्रसाद निवासी हसुआ गिधौरी बलौदाबाजार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक संख्या सीजी 11 एएम-3750 में सीमेंट लादकर बलौदा बाजार से रांची झारखंड के लिए निकला था। सुबह 9 बजे के करीब जैसे ही वह गाड़ी लेकर देहजरी की कोलवाशरी मोड़ के पास पहुंची। रेत लोड बिना नंबर का ट्रैक्टर सामने से आकर टकरा गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर व ट्रक का खलासी उमेश कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के कलगीपाली के डंपर क्र. सीजी13-एए-5824 बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cfAaRH
via

Comments