Skip to main content

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद नयापारा स्थित स्व दिलीप सिंह जूदेव सामुदायिक भवन पहुंचकर वहां ठहरे हुए प्रवासी मजदूरों का हालचाल जाना। नयापारा स्थित इस सामुदायिक भवन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। उक्त भवन में महाराष्ट्र एवं हैदराबाद से लौटे 13 मजदूरों को 14 दिवस के लिए क्वारेंटाइन किया गया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर मजदूरों से चर्चा की और उनके आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने मजदूरों से चर्चा के दौरान कहा कि वह सभी कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें वह में मुंह में हमेशा मास्क पहने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें. समय-समय पर हाथों को अच्छे से साबुन या हैंडवाश से धोते रहें। उन्होंने मजदूरों से कहा कि आपकी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उन्हें बताएं पूरी भारतीय जनता पार्टी आपके साथ हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी, शोभाराम साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dmX5vI
via

Comments