गढ़वा के नए एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने गुरुवार को योगदान दिया है। वे एससीआरबी रांची में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा से प्रभार लेने के बाद कहा कि वह जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील रहकर कार्य करेंगे। वहीं समाज में अशांति फैलाने वाले अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि 2015 में आईपीएस अधिकारी बनने के बाद कई तरह का सैन्य और असैन्य प्रशिक्षण को पूर्ण किया। वर्ष 2017 में उन्हें घाटशिला थाना में थाना प्रभारी का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद रामगढ़ में एसडीपीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें एससीआरबी रांची में एसपी के रूप में पदस्थापित किया गया था। अब उन्हें गढ़वा एसपी का कमान मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y62p7B
via IFTTT
Comments
Post a Comment