Skip to main content

Jharkhand daily news

बात परिवार की हो या जीवन की हर एक क्षेत्र में महिलाओं के बिना विकास की बात करना बेईमानी है। परंतु जब परिवार की बात या जिले की इसका नेतृत्व महिलाओं के हाथ हो तो इसकी कुशलता और भी बढ़ जाती है। कुछ ऐसी ही कुशल नेतृत्व के साथ लोहरदगा में भी विकास की गाड़ी दौड़ने जैसी प्रतीत हो रही है। जिले में एसपी के रूप में प्रियंका मीणा महिला पदाधिकारी की नियुक्ति के साथ अब लोहरदगा जिला की कमान पूर्ण रूप से महिला पदाधिकारियों के हाथ में है।
इससे पहले इस पद पर पुरूष पदाधिकारी एसपी प्रियदर्शी आलोक थे। अब जिले की सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिला पदाधिकारी है। पूर्व से डीसी आकांक्षा रंजन, एसडीओ ज्योति झा व डीडीसी आर रॉनिटा महिला पदाधिकारी के रूप में उक्त पदों पर कार्यरत है। मुख्य पदों पर महिला पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से कमान मिलने के साथ अब लोहरदगावासियों को एक परिवार जैसा माहौल मिल गया है। जहां सुरक्षा की बात हो या विकास की हर व्यवस्था पर महिलाओं पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्य संचालित होगा। इधर लोहरदगा अभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बना है। क्योंकि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिला देश व गांव के विकास में आज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। ऐसे में जिले की कमान उक्त महिला पदाधिकारी भी अपने घर परिवार से दूर रहकर सेवा कार्य में निभा रहे है। अब लोहरदगा की जनता सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर, योजनाओं के संचालन में और भी गति मिलने की आशा जता रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman --- Tu hai tay jahan hai ,,,, Lohardaga district command now handed over to women officials


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WgYpt0
via IFTTT

Comments