Skip to main content

Jharkhand daily news

जिला मुख्यालय के आजाद बस्ती, इस्लामपुर, रॉक गार्डन, खड़िया पड़ा, पंजाबी गली, सिसई रोड, हुसैन नगर, रजा कलोनी, गौस नगर,बाजार ताड़, बैंक कालोनी आदि इलाकाें में बुधवार को देर शाम करीब 4 बजे लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने के बाद ड्रोन की निगरानी में आए 24 लोगों की विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी सआनि इसहाक अंसारी के लिखित आवेदन पर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि डीसी व एसपी के निर्देश पर बुधवार को शाम करीब 4 बजे उपरोक्त इलाके में ड्रोन कैमरा के द्वारा लॉक डाउन तोड़ने वालों की निगरानी की जा रही थी।
कई लोग लॉक डाउन तोड़कर बेवजह बाहर घूम रहे थे, तभी ड्रोन द्वारा कैप्चर किए गए 24 लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें शैमुल, गुलाब, बड़का, राहुल, बाबा, फरहान, विशाल, रोजिद, अमजद, शाहबाज, बाबू, नौशाद, विक्की शाह, मनीष पन्ना, अजय लोहरा, शुभम ठाकुर, विकास सिंह, आकाश वर्मा, फंटूश ठाकुर, छोटू साव, राहुल साव, मनीष साव, अजित सिंह, प्रकाश लोहरा शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7LKrW
via IFTTT

Comments