Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रही है। इस दौरान बुधवार को वाहन जांच के दौरान प्रखंडों में बेवजह घूमने वाले लोगों काे व उनकी वाहनों को पुलिस ने जब्त की। कइयोें पर मामला दर्ज भी किया गया। इस दौरान किस्को अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट बुढ़ाय सारू के आदेशानुसार प्रभारी दंडाधिकारी जगन्नाथ उरांव के द्वारा किस्को थाने में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 6लोगों पर एफआईआर दर्ज गई। साथ ही मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील किया कि लॉक डाउन को गंभीरता से लेते हुए इसका पालन करें।
अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19को लेकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए प्रखंड औऱ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन के द्वारा गांव मुहल्ले में बेवजह घूमने वाले लोगों के विरूद्घ एफआईआर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इधर कुड़ू के कक्करगढ़ पिकेट में दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि अनावश्यक रूप से घूम रहे मोटरसाइकिलों को जांच के दौरान लॉक डाउन उल्लंघन मामले में पकड़ा गया है। इधर भंडरा थाना क्षेत्र के सेमरा चेक पोस्ट में मजिस्ट्रेट नवनीत रंजन भगत की अगुवाई में वाहन जांच अभियान के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले कुल9 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FIR on 6 people in lockdown violation case in Kisco


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xkUoLr
via IFTTT

Comments