कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कर जांच के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। बुधवार तक गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 322 सैंपल लिए गए हैं। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डा. एनके रजक ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंडों से प्राप्त सैंपलों में से कुल 299 सैंपल को जांच कराने हेतु रांची रिम्स भेजा गया है। जांच के क्रम में गढ़वा सदर प्रखंड से ही अभी तक कोविड-19 के तीन मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 184 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। शेष 135 सैंपल की जांच लंबित है, जिनका जांच प्रतिवेदन आना बाकी है। सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 23 सैंपल प्राप्त किए गए हैं। जिसे जांच के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bUemMa
via IFTTT
Comments
Post a Comment