बीडीओ विष्णु देव कच्छप एवं सीओ दिनेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल घाघरा के क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में प्रखंड के अरंगी गांव में रखे गए 15 लोगों के साथ बातचीत करते हुए क्वारेंटाइन सुविधा की जानकारी भी ली। साथ ही सेंटर में उपस्थित महिला पुरुष एवं बच्चों को प्लस टू हाई स्कूल में ही भोजन व्यवस्था देने की बात बीडीओ ने कही। साथ ही साथ सेंटर में अधिकृत अधिकारी को रहने वाले ग्रामीणों की समुचित देखभाल के साथ सेंटर में साफ सफाई, आने जाने वालों की पूर्ण विवरण रखने सहित कई दिशा निर्देश दिए गए।
बीडीओ विष्णु देव कच्छप एवं सीओ विनेश प्रसाद गुप्ता ने क्वारेंटाइन सेंटर प्लस टू हाई स्कूल घाघरा में प्रदान संस्थान द्वारा आवासीय सुविधा के लिए विभिन्न सामानों की गई आपूर्ति सेनीटाइजर, मच्छरदानी, तौलिया, हैंडवॉश, साबुन, बिस्किट, तेल सहित कई चीजों का निरीक्षण भी प्रदान संस्थान के अधिकारियों की उपस्थिति में की। मौके पर कनीय अभियंता अजीत पांडे, बीटीएम आई पी पांडे, कार्यालय सहायक मोहम्मद जमील, प्रदान के जितेंद्र कुमार यादव, अभय आनंद,घाघरा मुखिया गीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSf9vF
via IFTTT
Comments
Post a Comment