लोहरदगा जिला में 30वें पुलिस कप्तान के रूप में 30 अप्रैल को प्रियंका मीणा निवर्तमान एसपी प्रियदर्शी आलोक से पदभार ग्रहण करेंगी। निवर्तमान एसपी का स्थानांतरण लोहरदगा से धनबाद के गोविंदपुर में जैप 3 के समादेष्टा के रूप में किया गया है। वहीं नवनियुक्त एसपी मीणा का लोहरदगा में पदस्थापना रांची के आईटीएस से स्थानांतरण कर किया गया है।
इस तबादला को लेकर मंगलवार की रात चिट्ठी विभागीय प्रक्रियाओं के बाद जारी की गई। इधर नवनियुक्त एसपी प्रियंका मीणा के लोहरदगा पदस्थापना पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बने रहने के साथ अपराध पर अंकुश लगने की आशा जतायी है।
इसपर सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता सह लोहरदगा जिला प्रभारी संजय सर्राफ ने विश्वास जताते हुए कहा कि जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, आपसी सद्भावना, एवं जिले के चंहुमुखी विकास एवं सामाजिक कार्यों में भी तेजी आएगी। बधाई देने वालों में सीताराम शर्मा, राजेंद्र सर्राफ, दीपक सर्राफ, राजीव रंजन अग्रवाल, राकेश शर्मा, किशोर बंका, कुणाल अभिषेक, सुधीर अग्रवाल, रामप्रकाश मोदी, पवन पोद्दार, डा राज मित्तल, शकुंतला राजगढ़िया, कल्याणी पोद्दार, अंजली सर्राफ सहित अन्य शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sk34ZQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment