युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं दिनकर प्रभाकर जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए और लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से इस कोरोना वायरस महामारी के संकट से निपटने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टॉल करने के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बहुत ही अच्छी जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप है जो मोबाइल की लोकेशन डाटा और ब्लूटूथ का उपयोग करके यूजर को बताता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं।
इसके लिए यह ऐप कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के डेटाबेस को चेक करता है और आपको हॉट स्पॉट्स की सूचना अलार्म से दे देगा ताकि आप अपना रास्ता बदल ले। यानी कि यह ऐप हम सभी देशवासियों के लिए एक सुरक्षा किट है जो आपको कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम बनाएगा और आपको किसी भी ऑरेंज जोन यानी संभावित संक्रमित व्यक्तियों के पास जाते ही रिंग करने लगेगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन आप सभी लोग आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टॉल कर लेंगे तो कोरोना वायरस से लड़ना बहुत आसान हो जाएगा। जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है , जिसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है और यह अंग्रेजी और हिंदी समेत कुल 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। जो देश देश को कोरोना रोगमुक्त और स्वस्थ भविष्य के बीच एक अच्छा संपर्क बनाने हेतु विकसित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KKGAwS
via IFTTT
Comments
Post a Comment