कोविड 19 से बचाव कार्य में जुटा जिला प्रशासन अब पूर्व की अपेक्षा और भी कड़ाई के साथ कार्य में जुट गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को लगातार घरों के भीतर रहने की हिदायत दी जाती रही। इस क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ा दी गई। अनावश्यक बाहर घूमने वाले पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई है। बुधवार को भी रियायत के दायरे नहीं बढ़ाएं गए। जहां एक ओर लोगों को लोहरदगा के ग्रीन जोन होने के कारण 3 मई से आम कार्यों में भी राहत मिलने की आस है। वहीं ग्रीन जोन के रेड जोन में परिवर्तित नहीं हो इस दिशा में पुलिस प्रशासन 24 घंटे ड्यूटी में तैनात है। सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने को लेकर आमजनों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिस क्रम में माइक से सभी से सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि हैलो हैलो हैलो.. वायरस की चपेट में आने से अपने के साथ अपनों की भी जिंदगी खत्म हो सकती है। इसलिए इस दिशा में हर स्थिति में सतर्कता जरूरी है। वहीं दूसरी ओर चेकपोस्ट पर बाहर से आने वालों लोगों से गहन पूछताछ व जानकारी लेने की दिशा निर्देश जारी किए गए है। इधर आपात कार्यों के अलावा किसी भी अधिकारी व कर्मी को छुट्टी अभी प्रदान नहीं की जा रही है। पड़ोसी जिलों में बढ़ रही संक्रमण को देखते हुए हर प्रकार से एहतियात बरती जा रही है।
जिले की पूरी प्रक्रिया पर जिला कंट्रोल रूम से नजर रखी गई है। जहां कार्यपालक पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, व्यवस्था प्रभारी सह एसी अंजनी मिश्रा, नोडल पदाधिकारी अखौरी शशांक सिन्हा व आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार की अगुवाई में जिले की शिकायत व गतिविधियों पर नजर बनाए रखी गई है।
एक पर एफआईआर व 8 वाहनों से वसूले गए जुर्माना
लाॅकडाउन के उल्लंघन से संबंधित मामलों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के मामले में 1 व्यक्ति पर एफआईआर हुऊ। वहीं पूर्व में जब्त 08 वाहनों के मामले में फाइन के रूप में 16,500 रुपए की वसूली की गई है। शेष जब्त वाहनों से फाइन वसूली प्रक्रियाधीन है।
जरूरी कार्यों के लिए किए जा रहे पास निर्गत
जिले में अब तक चिकित्सा के लिए 139, खाद्य व आपूर्ति के लिए 263, लोगों के आवागमन के लिए कृषि कार्य के लिए 62 और आकस्मिक सेवार्थ के लिए 54 पास निर्गत किए जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKzdBv
via IFTTT
Comments
Post a Comment