रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में बुधवार की देर शाम में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी गई। मृतक सुदर्शन यादव 35 वर्षीय रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगदीश यादव एवं अयोध्या यादव आदि में पुश्तैनी जमीनी को लेकर विवाद बहुत पहले से चलते आ रहा था।
बुधवार की देर शाम में विवादित भूमि पर घर नही बनाने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान सुदर्शन यादव को टांगी के वार लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में उपेंद्र यादव, विनय यादव, जितेंद्र यादव, मनु यादव एवं दिलीप यादव घायल हो गया। जिन्हें रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर अरूण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद एवं जेएसआई प्रदीप हेम्ब्रम, एएसआई रेनशन बाखला दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर भेज दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के दो लोग शंभु यादव एवं नंदलाल यादव को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के पिता जगदीश यादव द्वारा थाना को प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन में कहा है कि उनका अयोध्या यादव आदि गोतिया के साथ पुश्तैनी भूमि का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसी भूमि को लेकर बुधवार की देर शाम अयोध्या यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक यादव, राकेश यादव, उदय यादव, शंभू यादव, रामप्रसाद यादव, राम कृष्ण यादव एवं नंदलाल यादव लाठी, डंडा व टांगी आदि से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। साथ ही मेरे पुत्र सुदर्शन यादव को टांगी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके कारण सुदर्शन की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yUNzAT
via IFTTT
Comments
Post a Comment