Skip to main content

Jharkhand daily news

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गुमला द्वारा गुरुवार को करौंदी गांव के सीलम बस्तियों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों के बीच साबुन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला के प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने किया। इसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव जादी पहाड़ टोली में आदिम जनजाति समुदाय के कोरवा समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया और उनके बीच साबुन का वितरण किया गया।
वही आदिम जनजाति समुदाय के बच्चे बच्चियों के बीच टॉफी और बिस्कुट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने कोरोना से बच के रहने के तरकीब बताए। बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच खाने पीने की वस्तुओं और जन वितरण प्रणाली की दुकान से मिलने वाले अनाज के संबंध में पूछताछ की। मौके पर सोसायटी के सचिव बलदेव शर्मा ने स्थानीय भाषा में कोरवा समुदाय के लोगों को स्वस्थ रहने और रोगों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सह सचिव अशोक जयसवाल, मुरली मनोहर प्रसाद, सरजू साहू, और लालचंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribution of soap among people in Karaundi and Raidih


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d4ITH8
via IFTTT

Comments