डुमरी थाना क्षेत्र के जुरमू गांव निवासी जोन मिंज (58) को गांव के ही पीटर लकड़ा व उसके बेटे दीपक लकड़ा ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जोन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। साथ ही दोनों आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर घटना की तहकीकात में जुट गई है। घटना के संबंध में चश्मदीद मृतक की नाबालिग बेटी 13 वर्षीय रश्मि मिंज ने बताया कि रविवार को देर रात करीब 9 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान पिता जोन ने शराब के नशे में धुत रहने के कारण किचन के साइड से पड़ोसी पीटर लकड़ा को कहा कि तुम लोग अपने घर का बरजा ज्यादा निकाल दिए हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद पीटर अपने बेटे दीपक व पत्नी ग्लोरिया के साथ घर पर आ धमके। फिर सभी ने पिता को गाली गलौज शुरू कर दी।
इसी दौरान वह दरवाजा खोलकर तीनों को समझाने की कोशिश की। कहा कि पिता अभी नशे में हैं।जो भी बात करनी है सुबह कर लीजिएगा। इतना बोलते ही वे तीनों आग बबूला हो उठे। इसके बाद पीटर व दीपक ने उसे धक्का मरते हुए हाथ में लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। फिर सो रहे पिता की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां, बड़ी बहन निर्मला मिंज व छोटा भाई पवन मिंज को भी धक्का मारकर भगा दिया। इधर पिता को पीटने के बाद दोनों बाप बेटे वहां से भाग निकले। रात भर पिता दर्द से तड़पते रहे। दूसरे दिन सुबह होने के बाद पिता को इलाज के लिए गांव की एक नर्स के पास ले गए। नर्स द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद घटना की सूचना बड़े भाई सेलेस्टिन मिंज को दी गी। सेलेस्टिन मिंज बसिया पैरिस में ब्रदर हैं। उसके आने के इंतजार में थाना नहीं जा सके। मंगलवार को भाई सेलेस्टिन गांव पहुंचा। इसके बाद वह पिता को साथ लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने थाना जा रहा था । इसी दौरान रास्ते मे नटा वल गांव के समीप पहुंचते ही पिता की मौत हो गई। रश्मि ने कहा कि दोनों बाप बेटों की पिटाई के कारण पिता को शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोट आई थी। दो दिनों तक पिता ने किसी प्रकार दर्द सहते रहे और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दोनों बाप-बेटों के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SjBtbi
via IFTTT
Comments
Post a Comment