कांडी थाना क्षेत्र के कांडी बाजार स्थित कर्पूरी चौक के सामने एक चबूतरा पर बरसों पूर्व स्थापित देवी प्रतिमा की किसी ने एक आंख निकाल ली है। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। कांडी बाजार के इस चबूतरे पर वर्षों पहले से तेनोदाई की पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। जिसे किन्हीं असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों के बीच रोष व्याप्त है। यह प्रतिमा कब और किसने तोड़ी इसका किसी को पता नहीं है।
स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार को घटना की जानकारी कांडी थाना को दी गई। कांडी थाना प्रभारी राम अवतार राम दल बल के साथ उक्त चबूतरा के पास पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। मालूम हो कि उस प्रतिमा में सोना का दो नेत्र लगाया गया था। जिसमें से एक नेत्र को उखाड़ लिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह किसी के द्वारा तोड़ी गयी या प्रतिमा अपने से टूटी। यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35mA6xW
via IFTTT
Comments
Post a Comment