Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के रामपुर मझिगावां गांव में जमीनी विवाद में लाठी डंडे, टांगी व अन्य धारदार हथियार से दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में प्रथम पक्ष के 70 वर्षीय बबन राम चंद्रवंशी की मौत मेदिनीनगर के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर ग्रामीणों के सहयोग एवं मृतक के घायल पुत्रों के द्वारा एम्बुलेंस से शव को पैतृक आवास मझिगावां लाने के बाद गांव में मातम फैल गया। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को कोयल नदी के टंकी घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।गौरतलब हो कि 27 अप्रैल के दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर प्रथम पक्ष के बबन राम चंद्रवंशी व परिजन तथा द्वितीय पक्ष के राज मुनि पासवान व उनके परिजनों के बीच लाठी-डंडे टांगी एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई थी।इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसमें प्रथम पक्ष के बबन राम चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनीनगर सदर अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बबन चंद्रवंशी की मौत हो गई।
इधर मौत की सूचना पाते ही द्वितीय पक्ष के सभी लोग घर में ताला बंदकर फरार हो गए। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें प्रथम पक्ष के उमेश राम चंद्रवंशी के द्वारा 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया,वही दूसरे पक्ष के उर्मिला देवी के द्वारा 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों के ऊपर 307 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पर प्रथम पक्ष के बबन चंद्रवंशी की मौत के बाद धारा को दफा 302 में तब्दील कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bloody clash in Machiavan, one dead


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SpaRWb
via IFTTT

Comments