Skip to main content

Jharkhand daily news

वैश्विक महामारी कोरोना का सबसे ज्यादा असर शादी- ब्याह पर पड़ा है। 14 अप्रैल के बाद कोरोना महामारी के बीच शादी विवाह का लग्न शुरू हुआ है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी मात्र एक शादी हुई है। जबकि इस दौरान अकेले गढ़वा जिले में 500 से अधिक शादियां रोक दी गई हैं। इन सभी शादी का समय नवंबर-दिसंबर में शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण शादी- ब्याह में लगने वाले विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों को 200 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा 30 अप्रैल तक का है। यदि तीन मई तक लॉक डाउन समाप्त नहीं होता है तो नुकसान और अधिक बढ़ने की संभावना है।

जिले के मंदिरों में होती थी 200 शादियां, आज वहां लगा है ताला

शादी ब्याह के लग्न में जिले के विभिन्न मंदिरों में करीब 200 शादियां होती थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार अभी तक किसी भी मंदिर में एक भी शादी नहीं हुई है। प्रसिद्ध ब्रह्म स्थान मंदिर में शादी ब्याह के लग्न में प्रतिदिन छह से 10 शादियां होती थी। इसी तरह जुड़वनियां मंदिर, बंशीधर मंदिर, सतबहिनी झरना तीर्थ, केतार भगवती मंदिर, गढ़ देवी मंदिर आदि जगहों पर भी लग्न के समय शादियां हुआ करती थी। लॉकडाउन के कारण इन जगहों पर भी शादी ब्याह पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जिसके कारण एक भी शादी नहीं हुई है। इस संबंध में ब्रह्म स्थान पूजा समिति के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि समिति के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए लोगों के पूजा अर्चना पर भी रोक लगी हुई है। इस दौरान मंदिर परिसर में एक भी शादी नहीं हुई है। जबकि शादी ब्याह के लग्न में प्रतिदिन 6 से 10 शादियां होती हैं।

गाड़ी नहीं मिली तो बाइक से आया था दूल्हा

गढ़वा जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अभी तक मात्र एक शादी हुई है। इस शादी में दूल्हा करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर मोटरसाइकिल से दुल्हन को लेने पहुंचा। गढ़वा जिला के रमना प्रखंड के बुल्का गांव का दूल्हा जिला मुख्यालय स्थित सहिजना मुहल्ला में साधारण तरीके से मोटर साइकिल से पहुंचकर अपनी दुल्हन को लेकर घर गया। शादी ब्याह से संबंधित व्यवसाय वालों को सबसे ज्यादा नुकसान को रोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित शादी ब्याह से संबंधित व्यवसाय वाले हुए हैं अकेले इनका नुकसान करोड़ों में है इस संबंध में जिम्मी टेंट हाउस के संचालक विनोद जायसवाल व दया जी टेंट हाउस के संचालक दया शंकर गुप्ता ने कहा कि इस व्यवसाय को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। 30 अप्रैल तक 50 करोड़ से अधिक का नुकसान इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को हुआ है।

30 अप्रैल तक किसको कितना नुकसान (रु.में)

टेंट हाउस
70 करोड़
वाहन
50 करोड़
बैंड 20 करोड़
लाइट
20 करोड़
साउंड
15 करोड़
अन्य 25 करोड़


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
500 weddings canceled due to epidemic in Garhwa, impact on business of 200 crores


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WkJwWC
via IFTTT

Comments