अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोसाईबाग के मैदान में लगने वाले सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा है। प्रशासन की सजगता के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मुख्यत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हैं। इसलिए लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की आवश्यकता है, परन्तु गोसाईबाग स्थित सब्जी बाज़ार में प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगवाने के बावजूद लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह छ बजे से ही गोसाईंबाग मैदान में आम दिनों की तरह लोगों की भीड़ लग रही है। भीड़ भाड़ के कारण ज्यादातर लोग खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल रहे हैं,जबकि प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलने व भीड़ से बचने की अपील की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VPq5WF
via IFTTT
Comments
Post a Comment