Skip to main content

Jharkhand daily news

हेल्प आदर्श संस्था के सदस्य आकाश केशरी को यह सूचना बुधवार रात्रि को मिली की उचरी के निवासी हाजी वहाबउद्दीन जो कि रक्त की कमी से पीड़ित थे। इस लॉकडाउन के परिस्थिति में पीड़ितों को रक्त नहीं मिल पा रहा है। वैसी स्थिति में हेल्प आदर्श संस्था के सदस्यों ने लगातार पिछले कई दिनों से रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को रक्त उपलब्ध करा रही है। बुधवार की रात्रि शहर के उचरी मोहल्ला निवासी शहाबुद्दीन जिन्हें रक्त की कमी थी। वे हेल्प आदर्श के सदस्य से बातचीत कर रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। संस्था के आकाश केशरी ने अपने संस्था के सदस्य सुनील पाल से बातचीत कर उक्त पीड़ित को रक्त उपलब्ध कराया। इस मौके पर उपस्थित संस्था के सदस्य आकाश केसरी ने कहा कि हेल्प आदर्श संस्था पिछले कई दिनों से रक्तदान के क्षेत्र में पीड़ितों को रक्त उपलब्ध करा रही है। रक्तदान एक बहुत बड़ा महादान होता है। हमारी संस्था का एक ही मकसद है। जरूरतमंद को मदद करना अगर किसी की रक्त से किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। मौके पर उपस्थित ग्रुप के संयोजक शाहनवाज खान, सहसंयोजक हर्ष शिंटू ,उत्तम कश्यप, शुभम कश्यप ,शिवम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aU7AVs
via IFTTT

Comments