कोरोना संक्रमित दो सीआरपीएफ जवानों को मेकाज से उपचार के बाद छुट्टी मिलने के बाद जिले में एक्विट मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। सीएमएचओ सीबी प्रसाद बंसोड़ ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर मंगलवार को सुकमा लौट आए हैं। यहां कुम्हाररास में नक्सल हिंसा पीड़ितों के लिए बनाए गए अलग-अलग आवास में 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन करने के बाद उन्हें दोरनापाल स्थित कैंप भेज दिया जाएगा। दोनों जवान छुट्टी के बाद मेरठ व हरियाणा से दोरनापाल लौटने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। 19-20 जून को दोनों जवान का स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए मेकाज भेजा गया था। 24 जून को आई आरटीपीसीआर टेस्ट मेंरिपोर्ट में दोनों जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारेंटाइन सेंटर कोरोना पॉजिटिव मिले सीआरपीएफ के तीन जवान भी मेकाज से स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NHxbrg
via
Comments
Post a Comment