रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने सोमवार को बेरोजगार युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। इसके बाद मंगलवार को बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सीएम का पुतला भी फूंका। इस दौरान पुलिस के जवान सीएम का पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, लेकिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला फूंकने में कामयाब रहे। इसके बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने कहा कि बेरोजगारों के प्रति राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही उपेक्षापूर्ण नीति से युवाओं में आक्रोश है। इस दौरान संग्राम सिंह राणा, अविनाशश्रीवास्तव, नरसिंह राव, आनंद झा, विकास पात्रो, प्रितेश राव, आलेख राज तिवारी, बंटू पांडे, सुरेश कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZjbrYk
via
Comments
Post a Comment