Skip to main content

तीन और कोरोना मरीज मिले, 25 एक्टिव केस में बीएसएफ के 18 जवान, अब तक मामले आए 52

जिले में पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। जिले से सटे ग्राम पंचायत गढ़पिछवाड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे गांव में भारी दहशत है। पहले पति पॉजिटिव पाया गया फिर मंगलवार को पत्नी व पुत्र भी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा अंतागढ़ में फिर बीएसएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे मिलाकर जिले में अब तक बीएसएफ के कुल 18 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू होने के कारण बीएसएफ में भी हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कुल 52 केस मिल चुके हैं, इनमें एक्टिव 25 हैं जिसमें बीएसएफ के 18 जवान शामिल हैं।
जिले में कोरोना मरीज 28 व 29 जून को मिलने के बाद तीसरे दिन 30 जून को भी मिले। 30 जून को गढ़पिछवाड़ी में एक महिला व उसके 5 साल के बच्चे को कोराना पॉजिटिव पाया गया है। इसके एक दिन पूर्व महिला के पति को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बताया जा रहा है कि गढ़पिछवाड़ी में 21 जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गई गर्भवती महिला के प्राइमरी कांटेक्ट में पहले उसका पड़ोसी युवक आया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी व बच्चे के संपर्क में आया। इस परिवार का 24 जून को सैंपल लिया गया था। जिसमें 29 जून को युवक की तथा 30 जून को उसकी पत्नी व बच्चे की रिर्पोट भी पॉजिटिव आई। मंगलवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मां व बच्चे को भी जगदलपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा रहा है। अंतागढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा बीएसएफ का 29 वर्षीय जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 6 जून को बिहार से अंतागढ़ पहुंचा था। 30 जून को जब उसकी रिपोर्ट आई तो उसे सुबह जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया।
क्वारेंटाइन पूरा होने के बाद लिया सैंपल, घूमता रहा मरीज
श्यामानगर में मिले कोरोना मरीज को लेकर शहर में दहशत है। क्योंकि उसे शहर में घूमतेे देखा गया था। वह 11 जून को परिवार के कुल 5 सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश से कांकेर लौटा था। वह परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश गया था। लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वे लोग वहां फंस गए थे। कांकेर पहुंचने पर पूरा परिवार होम आइसोलशन में रहा। 23 जून तक परिवार का सैंपल नहीं लिया गया था। क्वारेंटाइन का समय खत्म होने के बाद परिवार का सैंपल लिया गया। इसके साथ ही मरीज घर से बाहर घूमने लगा। 29 जून को युवक के परिवार में उसे छोड़ अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। युवक के पॉजिटिव आने के बाद उसे मंगलवार को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा रिपोर्ट आने के पांच दिन पूर्व युवक अपने पुत्र के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पहुंचा था। जहां वह दुकान की साफ सफाई भी कराया। इसके अलावा वह वार्ड की राशन दुकान तथा शहर के कुछ अन्य जगह भी गया था।
श्यामानगर मार्ग हुआ सील
श्यामानगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद राजापारा से श्यामानगर की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर इलाके को सील कर दिया गया। श्यामानगर से वाहन के माध्यम से मुख्य मार्ग में आने एक मात्र सड़क है। जिसे सील करने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बस्ती से बाहर जोन पहाड़ के नीचे बने पगडंडी वाले रास्ते तथा अस्पताल के पीछे बने रास्ते से आना जाना कर रहे हैं।

27 मरीजों की इलाज के बाद छुट्‌टी
जिले में अब तक कोरोना के कुल 52 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 25 एक्टिव मरीज हैं तथा 27 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 25 एक्टिव मरीजों में बीएसएफ के सभी 18 जवान भी शामिल हैं। उनका इलाज जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three more Corona patients found, 18 BSF personnel in 25 active cases, 52 cases so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bpt0xW
via

Comments