Skip to main content

टेमरु नाले से बिना पिटपास रेत की ढुलाई, 4 ट्रक जब्त

गंजेनार टेमरु नाले से बिना पिटपास रेत का परिवहन करते चार ट्रक को तहसीलदार ने मंगलवार को जब्त किया। रेत की अवैध ढुलाई का काम लंबे समय से गंजेनार से बचेली के लिए किया जा रहा था। जब्त तीन ट्रक बचेली का और एक नकुलनार का है। बचेली तहसीलदार पुष्पराज पात्र ने सभी चारों ट्रकों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए दुगेली के पास पकड़कर बचेली थाने में खड़ा करवाया।
गंजेनार, मसेनार से बहने वाली टेमरु नाले से सालभर रेत का अवैध परिवहन होता है। बारिश से पहले गंजेनार, मसेनार, हल्बारास में रेत का संग्रहण स्थानीय लोगों द्वारा कर लिया गया है। अब यही रेत महंगे दर पर बचेली, किरंदुल तक शार्टकट रास्ते से सप्लाई की जा रही है। एसडीएम बचेली प्रकाश भरद्वाज ने कहा अवैध रूप से रेत ढुलाई करने वाले वाहनों सहित रेत संग्रहण करने वालों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 trucks seized without pitpass sand transport from Temru drain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPlFAO
via

Comments