पेट्राेल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने सब स्टैंड परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार को कोसा। वहीं भाजपाइयों ने भी मंगलवार को धरना देकर सोमवार को रायपुर में सीएम आवास के बाहर बेरोजगार युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में कांग्रेस सरकार की नीति व नियत पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को हर माह 2500 रुपए भत्ता देने का झूठा वादा कर सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस की सरकार ने पिछले डेढ़ साल में न तो नई सरकारी भर्तियां की और न ही उनके लिए रोजगार के अन्य अवसर पैदा किए। शिक्षक, आरक्षक व सहायक प्रोफेसर समेत अन्य भर्ती प्रक्रियाओं पर भी रोक लगा दी है।
भाजपाइयों ने कोरोना संकट को देखते हुए भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों से शुल्क नहीं लेने की मांग की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, विवेक यादव, गौरव राठौर व संजय सोड़ी मौजूद थे। कलेक्टर के नाम 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन राजस्व एसडीओ को सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NI6ToZ
via
Comments
Post a Comment