Skip to main content

सफाई के लिए 144 कर्मचारी रखे जाएंगे, यूजर चार्ज भी वसूलेंगे

नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को महापौर सफीरा साहू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। इसमें विकास और निगम की आय बढ़ाने 26 विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें 23 विषयों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा तीन विषयों को सामान्य सभा में भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में सफाई से लेकर बैलाकोठा कांप्लेक्स और अन्य दुकानों की नीलामी की स्वीकृति दी गई। शहर को साफ-सुथरा रखने प्लेसमेंट में 144 कर्मचारी रखने व नई गाड़ियां खरीदने, अनुकंपा नियुक्ति को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया।
महापौर ने कहा कि विकास के लिए आने वाले दिनों में कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा। महापौर गुमटी योजना के तहत 6 गुमटी की नीलामी की जाएगी। निगम द्वारा संचालित स्कूल में परिवीक्षा अवधि पूरा करने वाले और प्रशिक्षितों का जल्द ही नियमितीकरण किया जाएगा। बैठक में निगम अध्यक्ष कविता साहू , एमआईसी सदस्य यशवर्घन राव, उदयनाथ जेम्स, राजेश राय , सुषमा कशयप, विक्रम सिंह डांगी, अनिता नाग, कनिज फातिमा, विजय कुमार, दीपा नाग, सुशीला बधेल, आयुक्त प्रेम पटेल, ईई एके दत्ता आदि थे।

500 वर्ग फीट में है मकान तो देने होंगे 240 रुपए
नगर निगम अब सफाई के बदले लोगों से यूजर चार्ज वसूलेगा। एमआईसी मेंबर राजेश राय ने बताया कि 500 वर्ग फीट में मकान बनाने वालों से 240 रुपए, 500-1000 का 360 तथा एक हजार से अधिक वर्ग फीट वाले मकानों से 720 रुपए वसूला जाएगा। यह सब आवासीय क्षेत्र के लिए होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
144 employees will be kept for cleaning, user will also charge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ioP9NJ
via

Comments