Skip to main content

पहली बार एक साथ 23 मरीज डिस्चार्ज, अब तक 61 ने जीती जंग, न कोई मौत न स्टाफ संक्रमित

मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से मंगलवार को पहली बार एक साथ 23 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ये सभी मरीज 10 दिन से यहां भर्ती थे। मंगलवार को इनकी फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज दे दिया है। इसके साथ ही अब मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 61 हो गई है।
मेकॉज से डाॅक्टरों ने 61 लोगों को संक्रमणमुक्त कर सुरक्षित घर भेज दिया है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज के दौरान एक भी डाॅक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी या अन्य कोई मेडिकल स्टाफ कोरोना की चपेट में नहीं आया है। यही नहीं, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेकॉज पहुंचने वाले एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और किसी भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी है।
4 नए पॉजिटिव पहुंचे, अब 14 का इलाज जारी
इधर मेकॉज से मंगलवार को 23 मरीजों का डिस्चार्ज किया गया। इसी बीच शाम को कांकेर से 4 नए पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया। अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई। इसके साथ ही मेकॉज में अब तक कुल 75 मरीज कोरोना पॉजिटिव होकर पहुंच चुके हैं जिनमें से 61 को संक्रमणमुक्त कर घर भेज दिया गया है।

इलाज करने वाला पूरा स्टाफ सुरक्षित: दुल्हानी
मेकॉज के डाॅक्टरों ने दवाओं के दम पर 61 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक किया है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। मेकॉज में कोविड हॉस्पिटल की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ. नवीन दुल्हानी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बिना तकलीफ कोरोनामुक्त करें। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के दौरान हम इस बात का विशेष ख्याल रख रहे हैं कि हमारी टीम का कोई मेंबर कोरोना की चपेट में न आए। अभी पूरे देश सहित दुनिया में सबसे बड़ी परेशानी कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने वाले स्टाफ के बचाव को लेकर है। उन्होंने बताया कि हमने हॉस्पिटल में ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिससे मरीजों को तो बेहतर इलाज मिल ही रहा है और हमारा स्टाफ भी पूरी तहर से सुरक्षित रह रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 patients discharged for the first time together, 61 won the battle so far, neither death nor staff infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hjWHs
via

Comments