Skip to main content

कोरोना के नए मरीज नहीं मिलने से शहर में 7 कंटेनमेंट जोन खत्म

राजधानी समेत शहर से लगे आउटर के क्षेत्रों में अब कंटेनमेंट जोन खत्म करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि कंटनेमेंट जोन में नए मरीज नहीं मिलने की वजह से लोगों को राहत दी गई है। कंटेनमेंट जोन खत्म होने के बाद अब उसके दायरे में आने वाले लोग सामान्य दिनों की तरह ही अपने कामकाज कर सकते हैं। केंद्र और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार शहर में तिरूपति एनक्लेव, कंचन विहार, आमानाका थाना, कैपिटल पैलेस के सामने अवंति विहार थाना खम्हारडीह, डंगनिया, खदानबस्ती थाना डीडी नगर और संजय नगर थाना टिकरापारा में कोरोना मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब नए मरीज नहीं मिलने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिया गया है। इसी तरह बीरगांव निगम के वार्ड-35, दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला, तिल्दा के केसला थाना खरोरा में कोरोना मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। करीब 14 दिनों तक कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिलने एवं कंटेनमेंट जोन के लिए आईसीएमआर की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इन सभी जगहों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NFH1tV
via

Comments