Skip to main content

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आलोक राज

भारतीय जनता युवा मोर्चा सुपौल के जिलाध्यक्ष प्रकाश झा के नेतृत्व में सोमवार को जिला संगठन का विस्तार किया। आलोक राज को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बसंतपुर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण सिंघम ने कहा कि आलोक राज निरंतर सेवा भाव से पार्टी के लिए समर्पित होते आए हैं। उनके परिश्रम, लगन, पराकाष्ठा के बदौलत ही उन्हें इस गरिमामयी पद पर सुशोभित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मनोनीत नए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन भविष्य में एक अलग पहचान स्थापित करेगी। जहां महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुशवाहा, बसंतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबन कुमार मेहता आदि ने बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hP8X5
via

Comments