Skip to main content

इंदौर, लखनऊ व मुंबई की कल से शुरू होने वाली उड़ानें स्थगित

घरेलू उड़ान शुरू होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जुलाई से मुंबई, इंदौर और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इन तीनों शहरों के लिए खासतौर पर मुंबई के लिए सबसे ज्यादा डिमांड थी। इन शहरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जा रही थी। फिलहाल यह तय नहीं है कि अब इन तीनों शहरों के लिए उड़ानें कब शुरू होंगी। हालांकि मुंबई के लिए अभी एक फ्लाइट चल रही है।
इधर अनलॉक में फ्लाइट शुरू होने के बाद पांचवें हफ्ते में उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले हफ्ते यात्रियों की संख्या में 14 फीसदी की कमी हुई थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि 15 से 21 जून तक 4450 यात्री दूसरे शहरों से आए और रायपुर से 3325 यात्रियों ने उड़ान भरी।
जून के दूसरे हफ्ते की तुलना में 14 फीसदी यात्रियों ने कम उड़ान भर थी। अभी 22 से 28 जून तक 4535 यात्री दूसरे शहरों से आए तो 3277 यात्री रायपुर से गए। इस हफ्ते यात्रियों की संख्या में 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flights to Indore, Lucknow and Mumbai postponed starting tomorrow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ag6Uxp
via

Comments